​'न्यायपालिका और भगवान हमारे साथ...': शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलते ही रो पड़े केजरीवाल, मोदी-शाह पर साधा निशाना - पढ़ें पूरी खबर..       Aaj Ka Rashifal 13 February 2026: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान       भारत सरकार का बड़ा फैसला: प्रशासनिक अनुभव पर मुहर - पूर्व IAS अमित कश्यप बने हिमाचल GST अपीलीय न्यायाधिकरण के सदस्य - पढ़ें पूरी खबर..       डिजिटल गोल्ड से सावधान ! SEBI ने निवेशकों को दी बड़ी चेतावनी, ऑनलाइन गोल्ड में निवेश से पहले 100 बार सोचें - पढ़े पूरी खबर       15 साल बाद निकला सिक्का, AIMSS चमियाना की गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी टीम ने किया कमाल - पढ़ें पूरी खबर..       Himachal Assembly Monsoon Session Concludes with 98% Productivity, Speaker Pathania Thanks All       Horoscope Today, 28 August 2025: Accurate Predictions for All 12 Zodiac Signs from Aries to Pisces       Allegations of Irregularities in APMC Shop Allotment, Opposition Stages Walkout, Demands Judicial Probe       Shimla Administration Cracks Down on LPG Mafia: 3 Vehicles Seized, 372 Illegal Cylinders Confiscated       Drug Prevention Committee Formed in Balera Panchayat, Arki to Keep Youth Away from Substance Abuse      

Himachal

भाजपा का तीखा वार: सुक्खू सरकार ‘अली बाबा चालीस चोर’ – APMC नीलामी में खुली लूट, APMC नीलामी में ‘मित्रों को तोहफा’ - रिश्तेदारों को बांटीं दुकानें, पढ़ें पूरी खबर..

August 13, 2025 03:27 PM

भाजपा ने सुक्खू सरकार पर अब तक का सबसे तीखा वार बोलते हुए उसे ‘अली बाबा और चालीस चोर’ की सरकार करार दिया है। आरोप है कि मंडियों की नीलामी से लेकर सेब सीजन के कलेक्शन सेंटर तक, हर जगह भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। भाजपा का दावा है कि मुख्यमंत्री के इशारे पर रिश्तेदारों और चहेतों को औने-पौने दाम में दुकानें बांटी गईं, करोड़ों का घोटाला हुआ और पारदर्शिता को धत्ता बताते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाई गई। पढ़ें विस्तार से..

शिमला : (HD News); हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संदीपनि भारद्वाज ने सीधा आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार की चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि "मुख्यमंत्री का पांव इतना भारी है कि उनके सत्ता में आते ही प्रदेश में आपदाओं का सिलसिला शुरू हो गया" और अब मंडियों में भी लूट-खसोट का खुला खेल चल रहा है।

APMC नीलामी में ‘मित्रों को तोहफा’

भारद्वाज ने खुलासा किया कि APMC में दुकानों की नीलामी में पारदर्शिता का गला घोंटा गया। दुकानों का बेस प्राइस 4, 510 रुपये तय किया गया, लेकिन इन्हें महज 4, 600 रुपये प्रतिमाह की दर पर चहेतों में बांट दिया गया। विभाग की सचिव पवन सैनी ने अपने रिश्तेदार अनिरुद्ध सैनी को शिलारू की शॉप नंबर 27 सिर्फ 2, 850 रुपये प्रतिमाह में दे दी, जबकि भाजपा सरकार के समय यह किराया 25 हजार से 80 हजार रुपये प्रतिमाह तक था। इतना ही नहीं, इस सौदे के तुरंत बाद सचिव का तबादला कर दिया गया।

(ADVT1)

अंधाधुंध आवेदन रिजेक्ट, भ्रष्टाचार के आरोप पुख्ता

पराला मंडी में 34 दुकानों के लिए 52 आवेदन आए, जिनमें से 18 को बिना कारण ठुकरा दिया गया। टूटू में 8 दुकानों के लिए 17 में से 9 आवेदन रिजेक्ट, शिलारू में 28 दुकानों के लिए 64 में से 36 आवेदन खारिज कर दिए गए। भाजपा का आरोप है कि ये सभी रिजेक्शन योजनाबद्ध तरीके से किए गए ताकि मुख्यमंत्री के करीबी लोगों को दुकानें मिल सकें।

सेब सीजन में ‘कोल्ड स्टोरेज’ और ई-मंडी घोटाले

सेब सीजन के बीच कलेक्शन सेंटर शुरू न करने पर भी भाजपा ने सरकार को घेरा। भारद्वाज ने दावा किया कि सीए स्टोर और ई-मंडी में भी करोड़ों का घोटाला मुख्यमंत्री के इशारे पर हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मंडियों के डिजिटलाइजेशन के लिए मदद दे रही है, लेकिन सुक्खू सरकार जानबूझकर केंद्र की सहायता नहीं ले रही ताकि अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर में घोटाला किया जा सके।

‘आपदा की सरकार’ और जनता से धोखा

भाजपा ने कांग्रेस सरकार को ‘अली बाबा और चालीस चोरों की सरकार’ करार देते हुए मांग की कि APMC दुकानों की नीलामी तुरंत रद्द की जाए और नए सिरे से पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाए। भाजपा ने चेतावनी दी कि अगर भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगी तो जनता सड़कों पर उतरकर जवाब देगी।

भाजपा के तीखे आरोपों ने सुक्खू सरकार को घेर लिया है और APMC दुकानों की नीलामी से लेकर सेब सीजन में कथित घोटालों तक, हर मोर्चे पर पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि सरकार इन आरोपों का क्या जवाब देती है - क्या यह महज राजनीतिक बयानबाजी साबित होगी या हिमाचल की राजनीति में कोई बड़ा खुलासा सामने आएगा।

 (ADVT1)

 

 

Have something to say? Post your comment

Spirituality

Religion

Religious Places

Yog

Himachal

यहाँ इस दुखद घटना पर आधारित एक विस्तृत और श्रेणीबद्ध (Paragraph-wise) समाचार रिपोर्ट प्रस्तुत है: ​किन्नौर में भीषण सड़क हादसा: टापरी-जानी मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार की मौत ​किन्नौर (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा पेश आया। टापरी से जानी गांव की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे इलाके में मातम पसर गया है। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों (मां, बेटे और ननद) सहित कुल चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे ने न केवल सड़क सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि शिवरात्रि के त्यौहार की खुशियों को भी गहरे शोक में बदल दिया है। ​हादसे का घटनाक्रम और रेस्क्यू ऑपरेशन ​पुलिस थाना टापरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार संख्या HP 26B-8999 में सवार होकर पांच लोग सुबह करीब 8:30 बजे टापरी से जानी गांव की ओर निकले थे। जैसे ही वाहन टापरी से कुछ दूरी पर स्थित टावर के पास पहुँचा, चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया। ढलान और संकरी सड़क होने के कारण कार लगभग 150 मीट

"IGMC Shimla Price Hike News: रोगी कल्याण समिति ने टेस्ट और वार्ड शुल्क बढ़ाने की तैयारी की। जानिए कैसे 'मुफ्त बिजली-पानी' देने वाली सरकार अब मरीजों से कर रही है वसूली। क्या RKS बन रही है रोगियों की दुश्मन? पूरी रिपोर्ट पढ़ें।"

भारत सरकार का बड़ा फैसला: प्रशासनिक अनुभव पर मुहर - पूर्व IAS अमित कश्यप बने हिमाचल GST अपीलीय न्यायाधिकरण के सदस्य - पढ़ें पूरी खबर..

15 साल बाद निकला सिक्का, AIMSS चमियाना की गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी टीम ने किया कमाल - पढ़ें पूरी खबर..

Himachal Assembly Monsoon Session Concludes with 98% Productivity, Speaker Pathania Thanks All

Allegations of Irregularities in APMC Shop Allotment, Opposition Stages Walkout, Demands Judicial Probe

Shimla Administration Cracks Down on LPG Mafia: 3 Vehicles Seized, 372 Illegal Cylinders Confiscated

Drug Prevention Committee Formed in Balera Panchayat, Arki to Keep Youth Away from Substance Abuse

Manali-Leh Highway Blocked: Road Washed Away Near Solang Nala, Traffic Halted

Himachal: Landslide Strikes Bus with 28 Passengers, Panic on Highway but All Safe..