लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..       गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..       लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...       हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील       आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?       हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति      

हिमाचल | मंडी

कोर्ट से नहीं मिली जमानत, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे आरोपी

November 12, 2019 04:23 PM

 

सरकाघाट: सरकाघाट में 81 वर्षीय वृद्ध महिला राजदेई से क्रूरता करने वाले 24 आरोपियों को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सभी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी की जमानत याचिका रद्द कर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। उधर, पीडि़ता राजदेई का पुलिस ने हमीरपुर में मेडिकल करवाया है। मंगलवार को डीएसपी सरकाघाट और तहसीलदार सरकाघाट ने भी गांव का दौरा किया। दोनों अधिकारी ग्रामीणों से मिलने गए थे, लेकिन कुछ ही लोग पुलिस से मिलने पहुंचे। वहीं, समाहल गांव में माहौल अभी भी शांत नहीं हुआ है।

पुलिस की कार्रवाई और बडे़ स्तर पर गिरफ्तारियां होने के बाद लोग सहमे हुए हैं। इसलिए लोग बाहर भी कम ही आ रहे हैं। पुलिस ने समाहल व आसपास के गांवों में अपनी गश्त भी बढ़ा रखी है। उधर, पीडि़त महिला राजदेई को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने बेटी तृप्ता के साथ हमीरपुर भेज दिया है। बता दें कि सरकाघाट की गाहर पंचायत के समाहल गांव में छह नवंबर को 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डायन बताकर उसे मारा-पीटा गया था। अब तक पुलिस चार गांवों के 24 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, इस मामले में हाई कोर्ट ने भी कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार से एक हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। मामले की मानवाधिकार आयोग व राष्ट्रीय महिला आयोग से भी शिकायत की गई है। उधर, एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस की जांच जारी है। 24 लोगों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं, इस मामले कुछ पूर्व जनप्रतिनिधियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है, जबकि घटना के समय वे लोग भी मौके पर ही थे और उन्होंने ने भी महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया था।

नौ माह के बच्चे की मां भी कैद

इस मामले में अब तक पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 15 पुरुष और नौ महिलाएं शामिल हैं। पीडि़ता राजदेई की सगी बहन व भानजे के अलावा स्व. पुजारी की बेटी और बेटा भी सलाखों के पीछे हैं। दुखद यह है कि इन आरोपियों में एक महिला नौ महीने के बच्चे की मां है। ऐसे में उसे बच्चे को भी साथ में रखना पड़ रहा है। पुलिस ने महिला को अलग कमरे में रखा हुआ है।

और होंगी गिऱफ्तारियां

इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। गांव के एक व्यक्ति जयगोपाल ने भी देवता समिति पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं। ऐसे में इस शिकायत के बाद कुछ और लोगों पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।

एसडीएम से मिलेंगे

सरकाघाट प्रकरण को लेकर तीन गांव के लोगों ने देवता के मंदिर में बैठक की। इस दौरान लोगों ने फैसला लिया कि जल्द ही वे एसडीएम से मिलेंगे और सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे कि उनका पक्ष भी सुना जाए।तीन गांवों के लोग अंदरसरकाघाट मामले में सिर्फ बड़ा समाहल गांव के लोग ही सलाखों के पीछे नहीं गए हैं, बल्कि बड़ा समाहल गांव के साथ ही लगते पट्टा व छोटा समाहल गांव के भी लोगों को पुलिस ने इस संबंध में गिरफ़्तार किया है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..

हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील

हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..

सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..

हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..

राशिफल

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

राशिफलApril 24, 2024

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

राशिफलApril 21, 2024