लोकसभा चुनाव 2024: कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगी प्रतिभा सिंह ! कांग्रेस आलाकमान पर टिकीं नजरें, कांग्रेस की लिस्ट का सभी को इंतजार, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल BJP में बगावत: रामलाल मारकंडा BJP से हुए बागी, रवि को टिकट देने पर भड़के, कांग्रेस से चुनाव लड़ने के संकेत, लाहौल स्पीति BJP कार्यकारणी देगी इस्तीफा, राजनीति में उठापटक जारी, पढ़ें पूरी ख़बर       हिमाचल प्रदेश में उप-चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, जाने किसे मिला टिकट ?       शिमला में टैक्सी चालकों और बिचौलियों की लूट, शिमला की छवि हो रही खराब, बिचौलिए लेते हैं कमीशन, इस्तेमाल हो रहे बिना परमिट के वाहन, इनकी रफ ड्राइविंग और बदतमीज़ी से पर्यटक और जाखू वासी परेशान, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 25 मार्च 2024; आज होली के दिन इन राशि वालों के घर बरसेंगे खुशियों के रंग, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       चन्द्र ग्रहण: 2024: आज होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत में नजर आएगा या नहीं, कैसे देख सकते हैं, आज इतने बजे से शुरू हो जाएगा चंद्र ग्रहण, जान लीजिए इस दौरान क्या सावधानियां बरतें, पढ़े पूरी खबर..       हिमाचल में BJP के बाकी 2 टिकट भी घोषित, कांगड़ा के सांसद कपूर का पत्ता साफ, भारद्वाज उम्मीदवार, भाजपा ने टिकटों में फिर चौंकाया, इस बार 2 नये प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: क्या हिमाचल में उपचुनाव के बाद बचेगी कांग्रेस की सरकार ? उपचुनाव में किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानिए हिमाचल के सियासी समीकरण, विस्तार से..       आज का राशिफल: 24 March 2024: आज होलिका दहन के दिन इन राशियों का जागेगा सोया भाग्य, ग्रह-नक्षत्रों का मिलेगा पूरा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल       हिमाचल BJP में बगावत शुरू : इन विधानसभा में बगावत के आसार, राकेश कालिया ने इस्तीफा दिया, कांग्रेस में हो सकती वापसी, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | सोलन

परमात्मा की व्यवस्था में सहयोग ही उसकी अराधनाः राज्यपाल

July 14, 2019 01:08 PM

सोलन : राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि परमात्मा की बनाई व्यवस्था में सकारात्मक सहयोग ही उसकी अराधना है। राज्यपाल ने यह बात आज सोलन जिला के कठनी में 25वें वार्षिक योग साधना शिविर के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता करते हुए अपने सम्बोधन में कही।

उन्होंने कहा कि जीवन में उच्च लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि मनुष्य का आहार, विचार, विहार और लक्ष्य शुद्ध हो तभी मनुष्य इन सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि यम और नियम के पालन से व्यक्ति क्रमिक विकास कर जीवन की ऊंचाइयां प्राप्त कर सकता है।

राज्यपाल ने कहा कि आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से ग्रस्त है, जिससे विश्व में कभी अकाल तो कभी भारी वर्षा की घटनाएं आम होने लगी हैं और प्रकृति में विनाश की स्थिति उत्पन्न हुई है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने इस अवसर योग के प्रसार के लिए 2 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के लिए काफी हद तक रसायनों पर आधारित कृषि व्यवस्था भी है। रसायनों और कीटनाशकों के अत्याधिक उपयोग ने प्रकृति के मूल स्वरूप को नष्ट कर दिया है, जिससे पूरे विश्व के अस्तित्व को खतरा हो गया है। उन्होंने कहा कि आहार की शुद्धि के लिए आवश्यक है कि पूरे विश्व में कृषि व्यवस्था प्राकृतिक तौर पर हो। उन्होंने कहा कि मनुष्य के सर्वांगीण विकास का एक मात्र विकल्प प्राकृतिक खेती ही बचा है।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि जीवन और आचरण में सरल होना ही योग है और सरल व्यक्ति जीवन में आसानी से उच्च लक्ष्य तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि यम-नियम के एक ही निर्देश को यदि व्यक्ति साध ले तो निश्चित तौर पर लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती एक मौन क्रांति की तरह फैल रही है जिसका प्रदेश के किसानों को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से किसानों की आय दोगुनी भी होगी और आम व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अच्छा होगा।

इस अवसर पर स्वामी योगतीर्थ ने कहा कि मन के रूपांतरण तथा अंतःकरण के बदलाव के लिए योग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बचपन से ही बच्चे को योग के सम्बन्ध में जानकारी दी जानी चाहिए। जब विज्ञान के लोग एक हो सकते हैं, तो धर्म से जुड़े लोग भी जन कल्याण के लिए एक हो सकते हैं।

इस अवसर पर डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति डॉ. परविंदर कौशल तथा शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी.के. खोसला ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल, एसडीएम रोहित राठौर सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

लोकसभा चुनाव 2024: कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगी प्रतिभा सिंह ! कांग्रेस आलाकमान पर टिकीं नजरें, कांग्रेस की लिस्ट का सभी को इंतजार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल BJP में बगावत: रामलाल मारकंडा BJP से हुए बागी, रवि को टिकट देने पर भड़के, कांग्रेस से चुनाव लड़ने के संकेत, लाहौल स्पीति BJP कार्यकारणी देगी इस्तीफा, राजनीति में उठापटक जारी, पढ़ें पूरी ख़बर

हिमाचल प्रदेश में उप-चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, जाने किसे मिला टिकट ?

शिमला में टैक्सी चालकों और बिचौलियों की लूट, शिमला की छवि हो रही खराब, बिचौलिए लेते हैं कमीशन, इस्तेमाल हो रहे बिना परमिट के वाहन, इनकी रफ ड्राइविंग और बदतमीज़ी से पर्यटक और जाखू वासी परेशान, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में BJP के बाकी 2 टिकट भी घोषित, कांगड़ा के सांसद कपूर का पत्ता साफ, भारद्वाज उम्मीदवार, भाजपा ने टिकटों में फिर चौंकाया, इस बार 2 नये प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: क्या हिमाचल में उपचुनाव के बाद बचेगी कांग्रेस की सरकार ? उपचुनाव में किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानिए हिमाचल के सियासी समीकरण, विस्तार से..

हिमाचल BJP में बगावत शुरू : इन विधानसभा में बगावत के आसार, राकेश कालिया ने इस्तीफा दिया, कांग्रेस में हो सकती वापसी, पढ़ें पूरी खबर..

भाजपा नेता शांता कुमार बोले- आज कुर्सी हथियाने की राजनीति, कहा- राम मंदिर बनाने से कुछ नहीं होगा, श्रीराम के आदर्श अपनाने होंगे, देखें पूरी ख़बर..

हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी विधायक BJP में शामिल, सभी उपचुनाव लड़ेंगे, राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, पढ़ें पूरी खबर..

एक सामान्य पुलिस कांस्टेबल से पुलिस अफसर (ASP) बने मान सिंह ठाकुर, मिला ASP रैंक, पढ़ें पूरी ख़बर..