हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा      

देश/विदेश

JP नड्डा बने BJP के 11वें अध्यक्ष, 3 साल तक संभालेंगे कमान

January 21, 2020 09:10 AM

नई दिल्ली: जगत प्रकाश नड्डा या जे.पी. नड्डा सोमवार को भारतीय जनता पाटीर् (भाजपा) के नए अध्यक्ष चुन लिए गए। उन्हें तीन वर्षों के लिए भाजपा का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने लंबे समय से पार्टी की कमान संभाल रहे अमित शाह का स्थान लिया है। नड्डा अभी तक भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भरोसेमंद जे.पी नड्डा अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए। वह पार्टी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। नड्डा के नाम की घोषणा भाजपा के चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने की। अध्यक्ष की घोषणा करते हुए राधा मोहन सिंह ने कहा, 'जे.पी. नड्डा को 2019-2020, 2020-21 और 2021-22 के लिए अध्यक्ष चुना जाता है।'

नड्डा के समर्थन में 21 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने नामांकन-पत्र चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह के पास जमा किया। जिन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने नड्डा के समर्थन में नामांकन-पत्र प्रस्तुत किया, उनमें दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और पंजाब जैसे राज्य शामिल हैं।

भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्यों के आलाव भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अमित शाह की ओर से जे.पी. नड्डा के समर्थन में प्रस्ताव पेश किया गया। साथ ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की तरफ से भी प्रस्ताव दिया गया।

पाटीर् दफ्तर में नामांकन के वक्त अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। चुनाव प्रबंधन की रणनीति में माहिर माने जाने वाले जे.पी नड्डा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य जैसा अहम मंत्रालय संभाल चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना 'आयुष्मान भारत' की सफलता का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है। पिछले करीब आठ महीनों से कार्यकारी अध्यक्ष का कामकाज संभाल रहे नड्डा ने पार्टी के अंदर कई जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया है। अब वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की कमान संभाल रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

बिहार के पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय..

हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव, खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी होंगे नए CM, 2 डिप्टी सीएम का भी ऐलान, पढ़ें पूरी खबर..

सदन में नोट लेकर दिया वोट, या दिया भाषण, तो चलेगा मुकदमा, सांसदों, विधायकों को कानूनी छूट से SC का इंकार, 26 साल पुराना फैसला पलटा, पढ़ें पूरी खबर.

ED के सामने आज भी नहीं पेश होंगे केजरीवाल: मांगी नई तारीख, बोले- मैं जांच के लिए तैयार हूं... रखी ये शर्त, पढ़ें पूरी खबर..

बेंगलुरू के रामेश्वरम रेस्तरां में हुआ धमाका, हादसे में कई लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

3 राज्य और 15 सीटें...राज्यसभा चुनाव में कहां किसका जलवा, BJP-कांग्रेस और सपा के कितने कैंडिडेट जीते ? पढ़ें पूरी खबर..

सात समंदर पार भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की धूम, श्री राम के जयकारे से गूंजा अमेरिका और ब्रिटेन, पढ़ें पूरी खबर..

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है : केशव प्रसाद मौर्य

दाऊद इब्राहिम का अंत नजदीक : मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर ! कराची के अस्पताल में भर्ती, हालत गम्भीर, पढ़े पूरी खबर..

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, पहली बार ही चुनाव लड़ा और पहली बार में ही बन गए सीएम, पढ़ें पूरी खबर..