आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

अपराधिक जाॅंच नियमावली जाॅंच प्रक्रिया के मापदण्ड स्थापित करने में उत्कृष्ट प्रयासः मुख्यमंत्री

February 11, 2020 06:40 PM
शिमला: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि आपराधिक जाॅंच एक बहुमुखी चुनौती है और सफल अभियोजन के लिए सही जाॅंच आवश्यक है। वह आज यहां हिमाचल प्रदेश पुलिस की ‘आपराधिक जाॅंच नियमावली’ और मोबाइल ऐप ‘अपराध मुक्त हिमाचल’ को जारी करते हुए संबोधित कर रहे थे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जाॅंच के पश्चात् अपराधियों को सजा मिले तो लोगों में कानून के प्रति विश्वास बढ़ेगा। कानून सुशासन का एक महत्वपूर्ण अंग है और पुलिस जाॅंच की सुशासन में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आपराधिक जाॅंच नियमावली अधिकारियों के ज्ञान और कौशल में वृद्धि करेगी, जिससे जाॅंच प्रक्रिया का अच्छे से पालन किया जा सके। 
 
जय राम ठाकुर ने कहा कि अपराधिक जाॅंच नियमावली पुलिस विभिाग द्वारा जाॅंच प्रक्रिया के मापदण्ड स्थापित करने की दिशा में एक उत्कृष्ट प्रयास है। इससे न केवल जाॅंच की दिशा निर्धारित होती है बल्कि जाॅंच अधिकारी को बेहतर और व्यावसायिक तरीके से जाॅंच करने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की आम जनता को त्वरित न्याय प्रदान करना तथा अपराध मुक्त राज्य बनाना है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस मोबाइल ऐप ‘अपराध मुक्त हिमाचल’ की मदद से आम जनता का सहयोग प्राप्त होगा जिससे राज्य में अपराध को रोकने में सहायता मिलेगी। इस ऐप की मदद से बिना पहचान बताए लोग शिकायत पंजीकृत कर सकेंगे। इसके लिए लोगों को इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करना होगा, जिससे प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने में उनकी सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
 
जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने प्रदेश में नशा बेचने के मामलों को रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक बुराई को रोकने के लिए सूचना तंत्र को भी सुदृढ़ करना होगा।
 
पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी ने कहा कि इस नियमावली में क्रमबद्ध तरीके से आपराधिक जाॅंच के दौरान पालन किए जाने वाले प्रोटोकाल का विवरण है। इस नियमावली के उपयोग से जाॅंच अधिकारियों को पेशेवर दृष्टिकोण अपनाने में सहायता मिलेगी।
 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.बी. नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव पुस्तुत किया।
 
मुख्य सचिव अनिल खाची, प्रधान सचिव गृह जे.सी. शर्मा, गृह रक्षा विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु मिश्रा, आईजी सीआईडी दलजीत ठाकुर, आईजी पुलिस प्रशिक्षण काॅलेज डरोह अतुल फुलझले, आईजी अनुसंधान और प्रशिक्षण ए.पी. सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। 
 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..

अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..

NEET की कोचिंग ले रही 19 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस.. मौक पर नही..!, मामले की छानबीन शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा स्थगित, पढ़ें पूरी खबर..

Himachal Day : आज 76 साल का हुआ हिमाचल, हिमाचल प्रदेश का इतिहास व हिमाचल दिवस 15 अप्रैल की पूरी जानकारी के लिए, पढ़ें विस्तार से.