नाहन (सिरमौर); मुख्यमंत्री का पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत सराहां का प्रस्तावित एक दिवसीय दौरा पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के चलते रद्द हो गया है। रविवार को मुख्यमंत्री ने सराहां में लगभग 40 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करने थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित करना था। लेकिन, अरुण जेटली के निधन के चलते अब जयराम ठाकुर दिल्ली रवाना हो रहे हैं। लिहाजा अब यह कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने इसकी जानकारी दी है। जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक प्रकट किया है।