राजगढ़: शिक्षा खण्ड राजगढ़ के माध्यमिक विद्यालय नेहरबाग के छात्र व् छात्राओ ने इस वर्ष दोनों वर्गो की जिला स्तरीय चेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया | लड़को की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पांवटा जबकी लडकियों की माजरा में आयोजित की गयी थी और चेस में नेहरबाग के विद्यार्थि जिला सिरमौर में अव्वल रहे | विद्यालय की मुख्याध्यापिका कौशल्या देवी ने बताया कि छात्राओं में वंशिका व् अंशिता तथा छात्रों में आयुष व् विशेष अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे | उन्होंने कहा कि इस उपलब्धी से विद्यालय व् क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है | मुख्याध्यापिका व् एस एम् सी अध्यक्ष पवन कुमार ने विद्यार्थियों की इस सफलता का श्रेय पी ई टी देविन्द्र सिंह को दिया तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाये दी |