राजगढ़: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सौजन्य से राजगढ़ के नेहरू मैदान में पंचायत सम्मेलन के अवसर पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि वीरेंद्र कंवर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने भाग लिया। उनके साथ माननीय सांसद सुरेश कश्यप, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, भारतीय जनता पार्टी राज्य महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर पच्छाद भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर व पार्टी कार्यकर्ताओं सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। राजगढ़ में खंड चिकित्सा कार्यालय बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उपरोक्त गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि को रविदत्त भारद्वाज ने टोपी पहना कर, तथा एस, एम, ओ, राजगढ़ डॉक्टर सचिन ठाकुर ओर नरवीर शर्मा ने शॉल पहना कर सम्मानित किया। सांसद सुरेश कश्यप को राजेश भारद्वाज ओर राजेश शवाईक जी ने शॉल टोपी पहना कर सम्मानित किया।
कृषि एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी जो को उर्मिल, उमा व सीमा ठाकुर ने शॉल टोपी पहना कर सम्मानित किया। भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिव चंद्र मोहन ठाकुर जी को सुशील कुमार, सुदर्शन सिंह और राजेश शर्मा ने शॉल ओर टोपी पहनकर सम्मानित किया। भारतीय जनता पार्टी पच्छाद के अध्यक्ष व राजगढ़ ब्लॉक समिति के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर जी को कमलेश तोमर, संतोष शर्मा, तथा चित्रलेखा शर्मा ने सम्मानित किया।
रोगी कल्याण समिति राजगढ़ के सदस्य सुरेश ठाकुर व नवीन शर्मा को इंदिरा शर्मा, कृष्णा मेहता, मीनाक्षी शर्मा निर्मल शर्मा तथा आरती वोहरा ने शॉल ओर टोपी पहना कर सम्मानित किया।
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के महासचिव रविदत्त भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी 1 तारिक को पच्छाद प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने राजगढ़ को मेडिकल ब्लॉक का दर्जा देकर हमारी वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। हम आज ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री जी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार जी , शिमला के सांसद सुरेश कश्यप, कृषि एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, भारतीय जनता पार्टी हिमाचल के सम्माननीय महासचिव चंद्रमोहन ठाकुर , तथा पच्छाद ब्लॉक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर जी का बहुत 2 आभार व्यक्त करना चाहते हैं।