सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति       हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..      

राशिफल

आज का राशिफ़ल: 11 सितम्बर 2019 (बुधवार) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

September 11, 2019 05:00 AM

मेष राशि

बुध आपके छठें भाव में गोचर हुआ है। छठा भाव आपके जीवन में रोग, शत्रु व मित्रों की स्थिति के बारे में जानकारी देता है। बुध आपकी जन्मपत्रिका में अकारक है। लिहाज़ा इस गोचर से आपके मित्रों के साथ संबंधों में कुछ अनबन हो सकती है। जिससे आपको बचकर रहने की जरूरत है। मित्रों के साथ ज्यादा वाद विवाद में ना पड़ें। वहीं आपको स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। विशेष बात यह है कि इस गोचर से आप अपने शत्रुओं को परास्त करने में कामयाब होंगे। अतः बुध के इस गोचर में शुभ फलों की प्राप्ति व अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए आप कोई भी शुभ कार्य करने से पहले कन्या का आशीर्वाद जरूर लें। आपको शुभ फल जरूर प्राप्त होंगे।

वृष राशि

बुध आपके पांचवे भाव में गोचर हुआ है। जो आपकी संतान, जीवन में आपके रोमांस, आपकी विद्या व आपके विवेक शक्ति के बारे में बताता है। बुध का ये गोचर आपको सामान्य फल देगा। आप अपने जीवनसाथी या लवमेट के साथ कुछ अच्छा वक्त बिताएंगे। तो वहीं आपकी बौद्धिक क्षमता भी विकसित होगी। इसके अलावा छात्रों के लिए ये गोचर थोड़ा परेशानियों भरा हो सकता है। पढ़ाई से उनका मन थोड़ा भटक सकता है। लिहाज़ा इस गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति व अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए गाय की सेवा करें व उन्हे हरा चारा खिलाएं। आपकी समस्याओं का अंत होगा।

मिथुन राशि

बुध आपके चौथे भाव में गोचर हुआ है। ये भाव आपकी माता, भूमि, भवन वाहन से की स्थिति की जानकारी देता है। बुध का आपकी जन्मपत्रिका के इस भाव में गोचर शुभ फल देने वाला है। लिहाज़ा इस गोचर के दौरान आपकी माता का स्नेह व साथ आपको भरपूर मिलेगा। उनके स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। आप कोई वाहन या भूमि भी खरीद सकते हैं। इस तरह की संभावनाएं बन रही है। कुल मिलाकर ये गोचर आपके लिए शुभ फल देने वाला साबित होगा। अतः बुध के गोचर से मिलने वाले शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिए 29 सितंबर तक केसर का तिलक अपने माथे पर रोज़ाना लगाएं। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती रहेगी।

कर्क राशि

बुध आपकी जन्मपत्रिका में तीसरे भाव में गोचर कर चुका है। और बुध का ये गोचर आपके लिए थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते में थोड़ी खटास आ सकती है। लिहाज़ा बेवजह बहसबाज़ी ना करें। उनसे स्नेह का भाव रखें। अन्यथा आपको उनका साथ पाने के लिए बहुत कोशिशें करनी पड़ेंगी। वहीं आपके मान सम्मान में भी कमी आ सकती है। लिहाज़ा आपको संभलकर रहने की जरूरत है। बुध के इस गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति व अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए आपको पीले रंग की कौड़ियां जलाकर उनकी राख बहते पानी में प्रवाहित करनी हैं। आप अशुभ प्रभावों से बचे रहेंगे।

सिंह राशि

बुध का गोचर आपकी जन्मपत्रिका में दूसरे भाव में हुआ है। इस गोचर से आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है जिससे परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल की कमी नज़र आएगी। वहीं घर में इस तरह की समस्याओं के चलते अपने स्वभाव में परिवर्तन भी आप महसूस करेंगे। आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकतेहै। हम आपको सलाह देंगे कि आप किसी भी परिस्थिति में बिल्कुल ना घबराएं, अपनी सूझ बूझ से काम लें। सब परेशानियां दूर होंगी।.... बुध के इस गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति व अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए आपको चांदी की वस्तु 29 सितंबर तक अपने पास रखनी चाहिए। आप चांदी का कोई आभूषण धारण कर सकते हैं , या फिर चांदी का सिक्का अपनी जेब में रख सकते हैं।

कन्या राशि

बुध आप ही की राशि में गोचर हुआ है जो लग्न भाव में है। लिहाज़ा इस भाव में बुध के गोचर से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपके शारीरिक तेज में वृद्धि होगी। आपकी पर्सेनेलिटी में निखार आएगा। लोग आपको देखने भर से ही आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपको हर क्षेत्र में सफलता ही सफलता हासिल होगी। कुल मिलाकर बुध का ये गोचर आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा। बुध के इस गोचर में शुभ फलों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए हरे रंग की वस्तुओं से आपको दूरी बनाए रखनी चाहिए। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती रहेगी।

तुला राशि

बुध का गोचर आपकी जन्मपत्रिका के 12वें भाव में हुआ है। लिहाज़ा इस गोचर से आपके खर्चों में कमी आएगी। फिजुलखर्ची से आपको छुटकारा मिलेगा। वहीं जीवनसाथी से प्यार से बात करें अन्यथा आप दोनों के बीच अनबन की नौबत आ सकती है। लेकिन संभलकर चलेंगे तो ये गोचर आपको शुभ फल ही देगा। ऐसे में बुध के इस गोचर में शुभ फलो की प्राप्ति व अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए आपको पीले रंग का धागा गले में धारण करना चाहिए। 29 सितंबर तक आप वो धागा अपने गले में पहनें रखें और फिर उसे साफ बहते पानी में प्रवाहित कर दें। आपकी तमाम समस्याओं का अंत होगा।

वृश्चिक राशि

आपकी जन्मपत्रिका में बुध का गोचर ग्यारहवें भाव में हुआ है। ये भाव आपकी इनकम से जुड़ा है। बुध के इस भाव में गोचर से आपकी आय के स्त्रोत में कमी आ सकती है जिससे आपकी इनकम में कमी आएगी। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति में भी थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे मेंबुध का ये गोचर आपके लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं होने वाला। आपको इस दौरान ज्यादा मेहनत करनी होगी। बुध के इस गोचर में शुभ फलों की प्राप्ति और अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए आपको गले में तांबे का पैसा धारण करना चाहिए। अगर किसी भी वजह से गले में तांबे का सिक्का नहीं पहन सकते तो जेब में भी रख सकते हैं।

धनु राशि

बुध आपके दसवें भाव में हुआ है। दसवां भाव पिता की स्थिति, आपके साथ उनके संबंधों, आपके करियर के बारे में काफी कुछ जानकारी देता है। बुध के इस गोचर से आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उन चुनौतियों पर पार पाने के लिए आपको डबल मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं पिता की सेहत से जुड़ी कोई परेशानी सामने आ सकती है। उनके खाने- पानी का विशेष ध्यान रखें। कोशिश करेंगे तो अंत में सब अच्छा होगा। बुध के इस गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति व अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए आपको नॉन वेज का सेवन नहीं करना चाहिए। मदिरा के सेवन से भी आपको बचना चाहिए।

मकर राशि

बुध आपके नौवें भाव में हुआ है। आपकी जन्मपत्रिका में बुध का ये गोचर सामान्य फल देने वाला रहेगा। इस गोचर से आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसका असर आपकी मानसिक स्थिति पर पड़ेगा। आपको हर कार्य में सफलता अर्जित करने के लिए दुगनी मेहनत करनी होगी। वहीं कोई भी अहम फैसला लेने से पहले उसक बारे में विचार जरूर करें। बुध के इस गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति व अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए 29 सितंबर तक लोहे की लाल रंग की रंगी हुई गोलियां सदैव अपने पास रखें। आपके जीवन में आने वाली परेशानियां कम होंगी।

कुंभ राशि

बुध का गोचर आपकी जन्मपत्रिका के आठवें भाव में हुआ है। आठवां भाव आयु भाव के नाम से भी जाना जाता है जो आपकी उम्र, आपके जीवन में घटने वाली घटनाओं के बारे में हमें जानकारी देता है। बुध आपकी जन्मपत्रिका में शुभ व अशुभ दोनों है। लिहाज़ा इस गोचर का इसका मिला जुला असर 29 सितंबर तक आपके जीवन में देखने को मिलेगा। अगर आप मेहनत करेंगे तो शुभ फल ही आपको प्राप्त होंगे। बुध के इस गोचर में शुभ फलों की प्राप्ति व अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए आपको घर की छत पर किसी बर्तन में दूध रखना चाहिए। 29 सितंबर तक ये उपाय करें.. आप अशुभ प्रभावों से बचे रहेंगे।

मीन राशि

बुध का गोचर आपकी जन्मपत्रिका में सातवें भाव में हुआ है। सातवां भाव जीवनसाथी की स्थिति के बारे में दर्शाता है। बुध के इस भाव में गोचर से आपके और आपके जीवनसाथी के बीच संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है। आप अपने जीवन से जुड़ा कोई फैसला लें तो उसमें अपने जीवनसाथी की सलाह को जरूर शामिल करें। इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। वहीं बेकार के वाद- विवाद से बचे रहें। बुध के इस गोचर में शुभ फलों की प्राप्ति व अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए आपको गाय को साबुत मूंग की दाल खिलानी चाहिए। ये उपाय करने से जीवनसाथी के साथ किसी तरह के वाद विवाद से आप बचे रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता

आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा

आज का राशिफल: 16 अप्रैल 2024 (मंगलवार); आज महा अष्टमी के दिन मां गौरी इन राशियों पर बरसाएंगी कृपा, खुल जाएगा भाग्य का द्वार, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन ..

आज का राशिफल: 15 अप्रैल 2024; आज इन राशियों की जिंदगी से मां कालरात्रि दूर करेंगी सारे भय और बाधाएं, नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा बेहद खुशहाल, पढ़ें आज का भविष्यफल..

आज का राशिफल: (14 अप्रैल 2024); आज चैत्र नवरात्रि के छठे दिन इन राशि वालों पर बरसेगी मां कात्यायनी की कृपा, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

आज का राशिफल: 30 मार्च 2024; आज के दिन इन राशियों पर बरसेगी देवी-देवताओं की कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता, पढ़ें अपना आज का राशिफल..

आज का राशिफल : 29 मार्च 2024; शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, मां लक्ष्मी घर में देंगी दस्तक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफल: 25 मार्च 2024; आज होली के दिन इन राशि वालों के घर बरसेंगे खुशियों के रंग, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..