सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति       हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..      

राशिफल

आज का राशिफ़ल: 14 सितम्बर 2019 (शनिवार); जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

September 14, 2019 08:28 AM

मेष- आज के दिन आप पर लक्ष्मी जी की कृपादृष्टि है। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। पर्यटन का आयोजन आप कर पाएंगे, परंतु मध्याहन के बाद मानसिक एकाग्रता में आपको कमी दिखाई देगी। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। स्वजनों के साथ मतभेद होगा। अकस्मात से संभलकर चलिएगा। धन का खर्च होगा।

वृषभ- आज आप किसी भी प्रकार के मानसिक भार से मुक्त हो जाएंगे और गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है। शारीरिक रूप से भी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष का अनुभव होगा। व्यावसाय में भी यश मिलेने का योग है। आपके कार्य की सराहना होगी और उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। मध्याहन के बाद नए कार्य का आप आयोजन कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा तथा पत्नी और पुत्र से भी लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन- आपका आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। व्यावसायिक स्थल पर भी उपरी अधिकारीगण अप्रसन्नता से आपको व्यग्र कर सकते हैं। धन का व्यय अधिक होगा। संतानों की चिंता सताएगी। मध्याहन के बाद आपके कार्य में सफलता दृष्टिगोचर होने पर आपका मन भी प्रसन्नता का अनुभव करेगा। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। बड़े-बूढ़ों के आशीर्वाद से आपका कार्य सुसंपन्न होगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। धन की प्राप्ति होगी।

कर्क- आज के दिन मन को शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए ईश्वर का नाम-स्मरण, आध्यात्मिक पठन की प्रवृत्ति ही एकमात्र उपाय है। क्रोध को वश में रखिएगा। अनैतिक कृत्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहिएगा। धन की तंगी रहेगी। फिर भी मध्याहन के बाद शारीरिक स्वस्थता और बाद में मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा। व्यावसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारी से संभलकर चलिएगा। विदेशवासी स्वजनों से समाचार प्राप्त होंगे। किसी के साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा में न उतरें।

सिंह- आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे। जिससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद लूटेंगे। साथ में पर्यटन की भी संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से आप थक जाएंगे। क्रोध की अधिकता से आप उकता जाएंगे तब वाणी पर संयम रखने पर परिस्थिति पर नियंत्रण ला सकेंगे। धन की तंगी रहेगी।

कन्या- आज का दिन आपके लिए शुभ है। कार्य-सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। आपकी यश-कीर्ति में भी वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा। जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लितता और स्वस्थता का अनुभव करेंगे। भावना के प्रवाह में आप अधिक न बह जाएं इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आपका दिन मनोरंजन में बीतेगा। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा।

तुला- लेखन कार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के लिए भी आज आप सोच सकते हैं। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने के लिए हुए कार्य में आप को सफलता मिलेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा और सहकार्यकरों का सहकार भी मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक- आज जिद्दीपन छोड़ दें। भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता का अनुभव कम होगा। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्च होगा। माता से लाभ होगा। मध्याहन के पश्चात विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। नये काम की शुरुआत न करें। बौद्धिक एवं तार्किक कार्य करें। पेट संबंधित बीमारियों से सावधान रहें। यात्रा –प्रवास टालें।

धनु- दिन के समय में आज आप का मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक रूप से एकदम हलके- फुलके होने का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ पारिवारिक प्रश्नों की चर्चा का आयोजन होगा, जिसका निराकरण लाने में सफल रहेंगे। मित्रों के साथ घनिष्ठता बढे़गी और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय होगी। आज भाग्यवृद्धि का योग है, परंतु मध्याहन के बाद कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मानसिकरूप से व्यग्रता रहेगी। स्त्रियों को प्रसाधनों के पीछे धन का व्यय होगा। जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा संभलकर कीजिएगा। विद्याप्राप्ति के लिए विद्यार्थियों का समय अच्छा है।

मकर- आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यो में भी खर्च होगा। अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण कलुषित न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवारजनों को आप से मनदुःख और असंतोष रह सकता है। फिर भी मध्याहन के बाद आप का मन चिंतामुक्त रहेगा। मित्रों- स्वजनों से हुइ भेंट से मन आनंदित हो उठेगा। आज भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों का प्रेम आप पर बरसेगा।

कुंभ- आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आपका मन डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दें। वाणी पर संयम रखिएगा। अनापेक्षिक धन-व्यय से संभलकर चलिएगा। आज फिर भी निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। लिए गए काम पर किसी का ध्यान न जाने से आपका मन निराश न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में विघ्न आ सकता है।

मीन- किसी के साथ धन से संबंधित व्यवहार न करने की तथा किसी के विवाद में न पड़ें। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिए। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के साथ मन दुखी होने के प्रसंग बनेंगे। मध्याहन के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से भी आपको स्वस्थता का अनुभव करेगा। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी आज अच्छा मिलेगा। साथ-साथ आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी धन लगा रहेगा।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता

आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा

आज का राशिफल: 16 अप्रैल 2024 (मंगलवार); आज महा अष्टमी के दिन मां गौरी इन राशियों पर बरसाएंगी कृपा, खुल जाएगा भाग्य का द्वार, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन ..

आज का राशिफल: 15 अप्रैल 2024; आज इन राशियों की जिंदगी से मां कालरात्रि दूर करेंगी सारे भय और बाधाएं, नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा बेहद खुशहाल, पढ़ें आज का भविष्यफल..

आज का राशिफल: (14 अप्रैल 2024); आज चैत्र नवरात्रि के छठे दिन इन राशि वालों पर बरसेगी मां कात्यायनी की कृपा, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

आज का राशिफल: 30 मार्च 2024; आज के दिन इन राशियों पर बरसेगी देवी-देवताओं की कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता, पढ़ें अपना आज का राशिफल..

आज का राशिफल : 29 मार्च 2024; शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, मां लक्ष्मी घर में देंगी दस्तक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफल: 25 मार्च 2024; आज होली के दिन इन राशि वालों के घर बरसेंगे खुशियों के रंग, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..