आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

आज का राशिफ़ल: 18 सितम्बर, 2019; (बुधवार), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

September 18, 2019 07:35 AM

मेष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे| ऑफिस में आज आपको नयी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके बारे में आप सीनियर से विचार-विमर्श कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को दूर करने के लिए घर के सभी सदस्यों की राय जरुर लें। आज काम आपके मन मुताबिक पूरे होने पर जीवनसाथी आपसे खुश होगा। बिजनेस में भारी लाभ होने की उम्मीद है। सुबह उठकर जॉगिंग पर जाने से आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। सूर्य देवता को जल अर्पित करें, आपके सारे काम सफल होंगे।

वृष राशि : आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। किसी जरुरी काम को पूरा करने में आ रही अड़चने आज दूर हो जाएंगी। आज किसी ऐसे मित्र की मदद करेंगे, जो भविष्य में आपकी मदद कर सकता है। आपके बिजनेस पर विरोधियों की नजर रहेगी। सकारात्मक रहते हुए सतर्क रहें। कई दिनों से रूपये-पैसों में आ रही दिक्कतें खत्म होंगी। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है, उन्हें ईयर रिंग गिफ्ट मिल सकते हैं, इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। मंदिर में लाल चुनरी दान करें, काम में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी भी नए कार्य को करने के लिए पहले उस पर सोच-विचार कर लें, उसके बाद ही फैसला लें। इस राशि के लवमेट के लिए दिन अच्छा है घर पर शादी की बातचीत हो सकती हैं|  स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा हो सकती है। लवमेट के साथ आज मूवी देखने भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जरुरतमंदों को वस्त्र दान करें,   सभी परेशानियों का हल होगा।

कर्क राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपका झुकाव कुछ हद तक आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। आज किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल भी हो सकते हैं। इस राशि के छात्र पढ़ाई की योजना में बदलाव कर सकते हैं। आज आप अपने पार्टनर के लिए सरप्राईज पार्टी प्लान कर सकते हैं, इसके अलावा आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं, इससे आपको पैसों का नुकसान हो सकता है। किसी को दिया धन कही फंस भी सकता है। सेहतमंद बने रहने के लिए डेली वॉक करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें, समस्याएं दूर होगी।

सिंह राशि: आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज आपके जीवन में नई उर्जा का संचार होगा। इस राशि के लोग अगर नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उनके लिए आज का दिन शुभ है। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है। आपकी नए कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज कोई जरुरी केस आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, सारे काम पूरे हो जायेंगे।

कन्या राशि: आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका समय ज्यादातर परिवार वालों के साथ बीतेगा।  हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। कारोबार में बड़ी सफलता भी मिलेगी। आपको नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है।  सेहत से जुड़ी परेशानियाँ आज समाप्त हो जाएगी, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे।  माँ दुर्गा को लाल चुन्नी चढ़ाएं, सभी दुखों का निवारण होगा।

तुला राशि: आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपके सामने से कुछ नए अवसर निकल सकते है। आज किसी तरह के व्यावसायिक लेन-देन से सावधान रहें। किसी जरुरी काम में थोड़ी भूल-चूक हो सकती है। अगर आप कहीं परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आज आखिर में प्लान टल भी सकता है। शाम को घर पर पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। मीठे चावल जरुरतमंदों में दान करें, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

वृश्चिक राशि: आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। इस राशि वालों का बिजनेस सामान्य रहेगा। आज आप सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आज आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आज आपको अपनी पिछली किसी गलती का एहसास होगा। इस राशि के लोग किसी अजनबी व्यक्ति पर भरोसा ना करें। आज छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। हनुमान जी के दर्शन करें, इंटरव्यू में सफलता हासिल होगी।

धनु राशि: आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका दिन यात्रा करने में बीतेगा और ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। आज किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा । किसी कंपनी से जॉब के लिए ईमेल आ सकती है। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपके आर्थिक पक्ष में स्थिरता रहेगी। शंकर जी को जल अर्पित करें, सभी काम बनेंगे।

मकर राशि: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके थोड़े अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको मंजिल हासिल होगी । राजनीति के क्षेत्र में आज आप सक्रीय भूमिका निभाएंगे। काम की अधिकता के चलते थोड़ी परेशानी हो सकती है। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। गौरी- गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

कुंभ राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज खुशियों की बारिश कभी भी हो सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज बड़ों की मदद से आपके आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विवाहित लोग आज किसी रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान भी बना सकते हैं। माता सरस्वती का विधि-विधान से पूजन करें, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

मीन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें आज दूर हो जायेगी। इस राशि के बिल्डर्स को आज धन लाभ होगा , आज नया कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है। परिवार में आज सुख शांति का माहौल रहेगा। कई दिनों से बनाई हुई योजनाएँ आज पूरी हो जाएगी। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे।  लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज किसी अनजान पर भरोसा ना करें। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। देवी माँ को गुड़ चढ़ाएं, आपकी सुख समृद्धि में वृद्धि होगी।


Note: राशिफल व्यक्तिगत होता है, न कि सार्वजनिक ! क्या है राशिफ़ल की प्रमाणिकता ? जानिए !


 

आप सभी ने न्यूज चैनलों, न्यूज़ वेबसाइटों व समाचार पत्रों में नित्य प्रसारित व प्रकाशित होते दैनिक राशिफल को तो अवश्य देखा व सुना होगा। आजकल अधिकांश व्यक्ति प्रात:काल समाचार पत्र में सर्वप्रथम दैनिक राशिफल वाले स्तंभ में अपनी राशि का फलित देखकर अपने दिन का पूर्वानुमान लगाने में उत्सुक रहते हैं और सांझ ढलते ही महसूस करते हैं कि उनकी राशि का जो फलित दैनिक राशिफल में बताया गया था, वह तो असत्य निकला। इसके बाद वे ज्योतिष शास्त्र को कोसने लगते हैं। यह एक सामान्य प्रक्रिया है।

आज हम 'हिमदर्शन डॉट कॉम' के पाठकों को दैनिक राशिफल से जुड़ीं कुछ महत्वपूर्ण व प्रामाणिक जानकारियां देने जा रहे हैं। हम अपने पाठकों को बताना चाहते हैं कि आजकल जिस प्रकार दैनिक राशिफल बताया जाता है, वह पूर्णत: सत्या साबित नही होता है।  करीब-करीब 80 फीसदी दैनिक राशिफल का अनुमान /फलित सही नही निकलता है। अगर कुछ व्यक्तियों का फलित सही होता भी है तो, वह उनकी निजी जन्म पत्रिका की ग्रह स्थितियों, दशाओं व ग्रह-गोचर का परिणाम होता है। बता दें कि राशिफल व्यक्तिगत होता है, न कि सार्वजनिक।

अत: हमारे मतानुसार समाचार पत्रों व न्यूज चैनलों में प्रसारित-प्रकाशित होने वाले दैनिक राशिफल के फलित को गंभीरता से न लेते हुए अपनी जन्म पत्रिका की ग्रह स्थितियों, दशाओं व अपनी राशि गोचर पर अधिक विश्वास करना चाहिए। यदि किसी दिन के बारे में जानना बहुत आवश्यक हो तो किसी विद्वान से मिल कर उन्हें अपनी जन्म कुंडली दिखाकर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफ़ल का निर्णय करना अधिक श्रेयस्कर व लाभदायक होगा। अतः मेरा सभी पाठकों से आग्रह है कि अच्छे कर्म करते रहिए । राशि तो राम और रावण की भी एक थी, लेकिन राम अपने अच्छे कर्मों से "भगवान" कहलाए और रावण बुरे कर्मो से "शैतान" ।

 

 

 

 

 

 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता

आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा

आज का राशिफल: 16 अप्रैल 2024 (मंगलवार); आज महा अष्टमी के दिन मां गौरी इन राशियों पर बरसाएंगी कृपा, खुल जाएगा भाग्य का द्वार, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन ..

आज का राशिफल: 15 अप्रैल 2024; आज इन राशियों की जिंदगी से मां कालरात्रि दूर करेंगी सारे भय और बाधाएं, नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा बेहद खुशहाल, पढ़ें आज का भविष्यफल..

आज का राशिफल: (14 अप्रैल 2024); आज चैत्र नवरात्रि के छठे दिन इन राशि वालों पर बरसेगी मां कात्यायनी की कृपा, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

आज का राशिफल: 30 मार्च 2024; आज के दिन इन राशियों पर बरसेगी देवी-देवताओं की कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता, पढ़ें अपना आज का राशिफल..

आज का राशिफल : 29 मार्च 2024; शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, मां लक्ष्मी घर में देंगी दस्तक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफल: 25 मार्च 2024; आज होली के दिन इन राशि वालों के घर बरसेंगे खुशियों के रंग, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफल: 24 March 2024: आज होलिका दहन के दिन इन राशियों का जागेगा सोया भाग्य, ग्रह-नक्षत्रों का मिलेगा पूरा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल