हिमाचल BJP में बगावत: रामलाल मारकंडा BJP से हुए बागी, रवि को टिकट देने पर भड़के, कांग्रेस से चुनाव लड़ने के संकेत, लाहौल स्पीति BJP कार्यकारणी देगी इस्तीफा, राजनीति में उठापटक जारी, पढ़ें पूरी ख़बर       हिमाचल प्रदेश में उप-चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, जाने किसे मिला टिकट ?       शिमला में टैक्सी चालकों और बिचौलियों की लूट, शिमला की छवि हो रही खराब, बिचौलिए लेते हैं कमीशन, इस्तेमाल हो रहे बिना परमिट के वाहन, इनकी रफ ड्राइविंग और बदतमीज़ी से पर्यटक और जाखू वासी परेशान, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 25 मार्च 2024; आज होली के दिन इन राशि वालों के घर बरसेंगे खुशियों के रंग, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       चन्द्र ग्रहण: 2024: आज होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत में नजर आएगा या नहीं, कैसे देख सकते हैं, आज इतने बजे से शुरू हो जाएगा चंद्र ग्रहण, जान लीजिए इस दौरान क्या सावधानियां बरतें, पढ़े पूरी खबर..       हिमाचल में BJP के बाकी 2 टिकट भी घोषित, कांगड़ा के सांसद कपूर का पत्ता साफ, भारद्वाज उम्मीदवार, भाजपा ने टिकटों में फिर चौंकाया, इस बार 2 नये प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: क्या हिमाचल में उपचुनाव के बाद बचेगी कांग्रेस की सरकार ? उपचुनाव में किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानिए हिमाचल के सियासी समीकरण, विस्तार से..       आज का राशिफल: 24 March 2024: आज होलिका दहन के दिन इन राशियों का जागेगा सोया भाग्य, ग्रह-नक्षत्रों का मिलेगा पूरा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल       हिमाचल BJP में बगावत शुरू : इन विधानसभा में बगावत के आसार, राकेश कालिया ने इस्तीफा दिया, कांग्रेस में हो सकती वापसी, पढ़ें पूरी खबर..       भाजपा नेता शांता कुमार बोले- आज कुर्सी हथियाने की राजनीति, कहा- राम मंदिर बनाने से कुछ नहीं होगा, श्रीराम के आदर्श अपनाने होंगे, देखें पूरी ख़बर..      

पंचांग

आज का पंचांग: 27 सितम्बर 2019; जानिए आज का शुभ महूर्त व राहुकाल

September 27, 2019 05:49 AM

हिन्दू पंचांग पाँच अंगो के मिलने से बनता है, ये पाँच अंग इस प्रकार हैं :-

1:- तिथि (Tithi) 2:- वार (Day) 3:- नक्षत्र (Nakshatra) 4:- योग (Yog) 5:- करण (Karan)

पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचाग (panchang) का श्रवण करते थे ।

जानिए शुक्रवार का पंचांग

*शास्त्रों के अनुसार तिथि के पठन और श्रवण से माँ लक्ष्मी की कृपा मिलती है ।

*वार के पठन और श्रवण से आयु में वृद्धि होती है। * नक्षत्र के पठन और श्रवण से पापो का नाश होता है। *योग के पठन और श्रवण से प्रियजनों का प्रेम मिलता है। उनसे वियोग नहीं होता है । *करण के पठन श्रवण से सभी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है ।

इसलिए हर मनुष्य को जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए नित्य पंचांग को देखना, पढ़ना चाहिए । शुक्रवार का पंचांग

27 सितम्बर शुक्रवार 2019

महालक्ष्मी मन्त्र :

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

।। आज का दिन मंगलमय हो ।।

दिन (वार) - शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु पर जल चढ़ाकर उन्हें पीले चन्दन अथवा केसर का तिलक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।

धन लाभ के लिए इस दिन शाम के समय घर के ईशान कोण / मंदिर में गाय के घी का दीपक लगाएं। इसमें रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे से बनी बत्ती का उपयोग करें और दिये में थोड़ी केसर भी डाल दें।

*विक्रम संवत् 2076 संवत्सर कीलक तदुपरि सौम्य*शक संवत - 1941 *अयन - उत्तरायण *ऋतु - वर्षा ऋतु *मास - आश्विन माह *पक्ष - कृष्ण पक्ष

तिथि (Tithi)- त्रयोदशी - 07:32 तक

तिथि का स्वामी - त्रयोदशी तिथि के स्वामी भगवान कामदेव जी है ।

त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव हैं। कामदेव प्रेम के देवता माने जाते है । पौराणिक कथाओं के अनुसार कामदेव, भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के पुत्र माने गए हैं। उनका विवाह प्रेम और आकर्षण की देवी रति से हुआ है। इनकी पूजा करने से जातक रूपवान होता है, उसे अपने प्रेम में सफलता एवं इच्छित एवं योग्य जीवनसाथी प्राप्त होता है। त्रियोदशी को कामदेव की पूजा करने से वैवाहिक सुख भी पूर्णरूप से मिलता है। इस तिथि का खास नाम जयकारा भी है। समान्यता त्रयोदशी तिथि यात्रा एवं शुभ कार्यो के लिए श्रेष्ठ होती है। त्रियोदशी को बैगन नहीं खाना चाहिए ।

नक्षत्र (Nakshatra)- पूर्वाफाल्गुनी - 28 सितम्बर 01:05 तक तदुपरांत उत्तराफाल्गुनी

नक्षत्र के देवता- पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के देवता अग्नि है एवं उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के देवता धाता (ब्रह्मा), है ।

योग(Yog) - शुभ - 23:42 तक

प्रथम करण : - वणिज - 07:32 तक

द्वितीय करण : - विष्टि - 17:40 तक

गुलिक काल : - शुक्रवार को शुभ गुलिक दिन 7:30 से 9:00 तक ।

दिशाशूल (Dishashool)- शुक्रवार को पश्चिम दिशा का दिकशूल होता है । यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से दही खाकर जाएँ ।

राहुकाल (Rahukaal)-दिन - 10:30 से 12:00 तक।

सूर्योदय -प्रातः 06:12

सूर्यास्त - सायं 06:12

विशेष - त्रयोदशी को बैंगन नहीं खाना चाहिए। (त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र को कष्ट मिलता है और पुत्र की तरफ से भी दुःख प्राप्त होता है ।)·

मुहूर्त (Muhurt) - त्रयोदशी तिथि को राज संबंधी कार्य ( सरकारी कार्य ), व्रतबंध, प्रतिष्ठा, विवाह, यात्रा, भूषणादि के लिए शुभ होते हैं।

"हे आज की तिथि ( तिथि के स्वामी ), आज के वार, आज के नक्षत्र ( नक्षत्र के देवता और नक्षत्र के ग्रह स्वामी ), आज के योग और आज के करण, आप इस पंचांग को सुनने और पढ़ने वाले जातक पर अपनी कृपा बनाए रखे, इनको जीवन के समस्त क्षेत्रो में सदैव हीं श्रेष्ठ सफलता प्राप्त हो "।

आप का आज का दिन अत्यंत मंगल दायक हो ।

Have something to say? Post your comment

पंचांग में और

आज का पञ्चाङ्ग, 18 अक्तूबर 2023; (बुधवार); जानें आज का मुहूर्त और शुभ योग का समय, आज चतुर्थ नवरात्र पर इन मंत्रों का जाप अवश्य करें..

आज का पञ्चाङ्ग, 09 जून 2023; (शुक्रवार); जानें आज का मुहूर्त और शुभ योग का समय

गुरुवार का पंचांग : 08 जून 2023; जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..

बुधवार का पञ्चाङ्ग: 07 जून 2023, आज गणेश चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक, पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग..

मंगलवार का पंचांग: 06 जून 2023; जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

आज सोमवार का पंचांग: 05 जून 2023; जानें आज का मुहूर्त और शुभ योग का समय

आज का पंचांग: 04 जून 2023; आज ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा, जानें मुहूर्त और शुभ योग का समय..

आज का पंचांग 12 अप्रैल 2023 बुधवार: आज शीतला सप्तमी व्रत, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग

सोमवार का पंचांग : 27 मार्च 2022; जानिए आज के शुभ मुहूर्त का समय..

गुरुवार का पंचांग : 16 मार्च, 2023; देखें आज का शुभमुहूर्त और शुभयोग का समय ..