मनाली : प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के आस पास के क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद अब पर्यटकों ने मनाली का रूख करना शुरू कर हो जाएगा है। मनाली में लगातार पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। मनाली में सर्दियां भी पड़ने लगी है। हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दर्रे सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर गुरुवार दोपहर बाद ये हल्का हिमापात का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में मनाली में, जहां ठंड बढ़ गई है, वहीं क्षेत्र की पहाडि़यां भी बर्फ की सफेद चाद में ढक गई है। हालांकि दर्रे पर वाहनों आवाजाही जारी है। लाहुल के पहाड़ों पर पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया है। बारालाचा दर्रे पर देर शाम तक चार इंच, शिंकुला में पांच इंच व रोहतांग सहित कुंजम दर्रे में तीन इंच बर्फबारी दर्ज की गई थी।
वहीं अगर वाहन चालकों की मानें तो बारालाचा दर्रे में बर्फबारी का दौर ऐसा ही चलता रहा तो वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो सकती है। हलांकि मनाली-केलांग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से चल रही है।