आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

शनिवार का राशिफ़ल: 19 अक्टूबर 2019; जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

October 19, 2019 05:53 AM
जय शनिदेव। आप सबका दिन शुभ हो।

मेष राशि

आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है | उनके साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं | पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा | आज आप कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा | इस राशि के छात्रों को आज परिक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे | किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है | आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी | समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी | हनुमान चालीसा का पाठ करें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा |

वृष राशि

आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा | माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे | कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा | इससे मन में प्रसन्नता भी बनी रहेगी | आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी | कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा | किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी | बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा | इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा | जरुरतमंद को खाना खिलाएं, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी |

मिथुन राशि

आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे | इस राशि के टीचरों के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा | आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में हो सकता है | जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे | आप उनके साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं | आज किसी कार्य में आपको अपनों की मदद मिल सकती है | इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है | आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी | गाय को रोटी खिलाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी |

कर्क राशि

आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा | आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है | कुछ लोगों के साथ वाद-विवाद हो सकता है | संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा | परफॉरमेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म मिल सकता है | प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा | आपको किसी बड़े प्रोफेसर का सहयोग मिलेगा | व्यापार में लाभ हो सकता है | हनुमान जी को लड्डू का प्रसाद चढ़ाए, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा |

सिंह राशि

आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सैलर के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला हो सकता है | राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवी बन सकती है | इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा | पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं | आज आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं | जो युवा जॉब की तलाश में है, आज उनकी अच्छी जगह नौकरी लग सकती है | आपके बिजनेस में तरक्की हो सकती है | माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी |

कन्या राशि

आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे | आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा | इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे | किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा | प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है | अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी | सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे | आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी | कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता अवश्य मिलेगी |

तुला राशि

आज अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए | धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं | आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है | किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। उससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं | दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है | बहुत हद तक आप व्यस्त हो सकते हैं | फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं | आपको उनसे बचना चाहिए | सूर्यदेव को नमस्कार करें, घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी |

वृश्चिक राशि

आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा | आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं | पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे | इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं | घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा | आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा | जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं | पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे | जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे |

धनु राशि

आज आप परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे | इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे | किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे | कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे | आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा | आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे | आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा | मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपके सभी काम समय से पूर होंगे |

मकर राशि

आज अचानक घर पर आपका कोई मित्र आ सकता है | इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है | किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा | आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं | कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे | आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है | आपका कोई नया दोस्त भी बन सकता है | किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकती है | गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपकी परेशानी दूर होगी |

कुंभ राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा | रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे | अगर आप अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से किसी भी काम को शुरू करेंगे, तो उसमें आपको तरक्की जरूर मिलेगी | आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा | परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे | ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी | इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है | आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा | किसी काम में कोशिश करने से ही किस्मत का सहयोग मिलेगा | सूर्य देव को जल आर्पित करें, सफलता आपके कदम चूमेगी |

मीन राशि

आज आपको हर किसी का सहयोग मिलेगा | इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं | घर में खुशी का माहौल बनेगा | संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है | आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे | जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा | आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है | ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है | शाम को आप एक साथ टाईम स्पेंड कर सकते हैं | हनुमान जी को बुंदी का प्रसाद चढ़ाए, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे | 

 

 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता

आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा

आज का राशिफल: 16 अप्रैल 2024 (मंगलवार); आज महा अष्टमी के दिन मां गौरी इन राशियों पर बरसाएंगी कृपा, खुल जाएगा भाग्य का द्वार, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन ..

आज का राशिफल: 15 अप्रैल 2024; आज इन राशियों की जिंदगी से मां कालरात्रि दूर करेंगी सारे भय और बाधाएं, नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा बेहद खुशहाल, पढ़ें आज का भविष्यफल..

आज का राशिफल: (14 अप्रैल 2024); आज चैत्र नवरात्रि के छठे दिन इन राशि वालों पर बरसेगी मां कात्यायनी की कृपा, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

आज का राशिफल: 30 मार्च 2024; आज के दिन इन राशियों पर बरसेगी देवी-देवताओं की कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता, पढ़ें अपना आज का राशिफल..

आज का राशिफल : 29 मार्च 2024; शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, मां लक्ष्मी घर में देंगी दस्तक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफल: 25 मार्च 2024; आज होली के दिन इन राशि वालों के घर बरसेंगे खुशियों के रंग, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफल: 24 March 2024: आज होलिका दहन के दिन इन राशियों का जागेगा सोया भाग्य, ग्रह-नक्षत्रों का मिलेगा पूरा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल