हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा      

राशिफल

आज का राशिफ़ल: 30 अक्तूबर 2019; जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

October 30, 2019 08:17 AM

मेष राशि - आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं | ऑफिस में काम समय पर खत्म करने पर सभी की वाहवाही का आप पात्र बनेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। कुछ खास लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। कोई महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत हो सकती है। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, रिश्ते मधुर होंगे। 

वृष राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपनी काबिलियत से सभी काम को आप सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। आप सेहतमंद बने रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप में आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। आप अपने परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।  आपका कोई दोस्त किसी जरूरी काम के लिए मददगार होंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

मिथुन राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। साथ ही शाम तक घर में खुशी का माहौल भी बनेगा। लवमेट के लिए आज का दिन मिठास भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके कुछ परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। साथ ही इसमें आप सफल भी होंगे। गणेश जी की आरती करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे। 

कर्क राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपकी तरक्की में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा। सोसाइटी में किसी से आपकी अनबन होने की संभावना है। आपको वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। कन्या का आशीर्वाद लें, आपकी सारी मुश्किलें दूर होगी।

सिंह राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। साथ ही आप इसमें सफल भी हो सकते हैं। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी। आपको किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इससे आपको थकान भी महसूस होगी, लेकिन शाम तक आप रिलैक्स रहेंगे। आपका पैसा कहीं उलझ सकता है। करियर के कुछ अच्छे मौके आपके हाथ से निकल सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा। 

कन्या राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। साथ ही कोई खास खुशखबरी भी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बनायेंगे। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड अपने आप ठीक हो जाएगा। आज कुछ लोगों की नज़र आप पर हो सकती है। कोई पुरानी बातों को याद करके आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। किसी अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। सभी काम में आपको सफलता हासिल हो सकती है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। साथ ही वहां पर आपकी किसी बचपन के मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकते हैं। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा फायदेमंद रहेगा | साथ ही उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है। मंदिर में कुछ समय बिताएं, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु राशि - आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आप खुश होंगे। ऑफिस में आपका कॉन्फीडेन्स देखकर बॉसआपसे खुश होंगे। अगर किसी नये काम की शरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। लवमेट किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किये गये कामों में आपको फायदा होगा। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, आपके सारे काम सफल होंगे।

मकर राशि - आज परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी अजनबी लोगों से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। आपके कुछ काम में रूकावट आ सकती है। इससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। इससे आप दोनों के बीच संबंध बेहतर होंगे। किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब डालने से आपको बचना चाहिए। किसी बात को लेकर आप कन्फ्यूज हो सकते हैं। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, संतान सुख प्राप्त होगा।

कुंभ राशि - आज आपका दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा | ऑफिस में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का आपको अवसर मिलेगा। करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

मीन राशि - वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। आपकी परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा हो सकता है। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। भगवान शंकर को बेलपत्र चढ़ाएं, धन में बढ़ोतरी होगी।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता

आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा

आज का राशिफल: 16 अप्रैल 2024 (मंगलवार); आज महा अष्टमी के दिन मां गौरी इन राशियों पर बरसाएंगी कृपा, खुल जाएगा भाग्य का द्वार, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन ..

आज का राशिफल: 15 अप्रैल 2024; आज इन राशियों की जिंदगी से मां कालरात्रि दूर करेंगी सारे भय और बाधाएं, नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा बेहद खुशहाल, पढ़ें आज का भविष्यफल..

आज का राशिफल: (14 अप्रैल 2024); आज चैत्र नवरात्रि के छठे दिन इन राशि वालों पर बरसेगी मां कात्यायनी की कृपा, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

आज का राशिफल: 30 मार्च 2024; आज के दिन इन राशियों पर बरसेगी देवी-देवताओं की कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता, पढ़ें अपना आज का राशिफल..

आज का राशिफल : 29 मार्च 2024; शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, मां लक्ष्मी घर में देंगी दस्तक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफल: 25 मार्च 2024; आज होली के दिन इन राशि वालों के घर बरसेंगे खुशियों के रंग, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफल: 24 March 2024: आज होलिका दहन के दिन इन राशियों का जागेगा सोया भाग्य, ग्रह-नक्षत्रों का मिलेगा पूरा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल