हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | February 27, 2025
चिट्टे के दलदल में हिमाचल, चिट्टे से एक और मौत ! 33 साल के युवक की गई जान, वॉशरूम में मिली लाश, डेढ़ महीने में चिट्टे से 8वीं मौत, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में कॉलेज की छात्रा का अपहरण, किडनैपर ने छात्रा के पिता को फोन करके बताया - आपकी बेटी मेरे कब्जे में ..!! पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, पढ़ें पूरी खबर       आज का पंचांग: 27 फरवरी 2025; कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय       आज का राशिफ़ल : 27 फरवरी 2025; आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल..       हिमाचल सरकार ने लागू किए नए सेवा नियम, 2003 के बाद नियमित हुए कर्मचारियों को बड़ा झटका ! पढ़े पूरी खबर..       आज का राशिफल: 26 फरवरी 2025: महाशिवरात्रि पर बना है आज वसुमति योग का शुभ संयोग, मिथुन, इन राशियों को मिलेगा शिव कृपा का विशेष लाभ       महाशिवरात्रि 2025: महाशिवरात्रि है आज, जानें 4 पहर के पूजन मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि, पढ़ें विस्तार से..       राजधानी में Ride with Pride से सफर करना पड़ेगा महंगा, सुक्खू सरकार ने HRTC की टैक्यियों का किराया 50% बढ़ाया, अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी खबर..       चिट्टा माफिया: क्या चिट्टे ने ली एक और जान ? शिमला के खलीनी में युवक की संदिग्ध माैत, कमरे में मृत मिला, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में पलटा सरिए से लदा ट्रक, गाड़ी के नीचे फंसा ड्राइवर, 2 घंटे के मशक्कत के बाद निकाला, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

आज का राशिफ़ल : 27 फरवरी 2025; आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल..

February 27, 2025 07:46 AM

!!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक के लिए मिला जुला रहने वाला है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। किसी मित्र से यदि आप बिजनेस को लेकर कोई सलाह लेंगे, तो वह आपको अच्छी सलाह दे सकते हैं। पिताजी का कोई पुराना रोग भरने से आपकी टेंशन बढ़ेगी। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातको को किसी बड़े लक्ष्य को पकड़ कर चलने की आवश्यकता है। आपकी भाग दौड़ लगी रहेगी, लेकिन आपके काम भी आसानी से पूरे होंगे। आपके जीवनसाथी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। आप यदि ससुराल पक्ष में किसी व्यक्ति से लेन-देन करेंगे, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए आप उसमें पूरा ध्यान दें। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को झगड़े व झंझटों से दूर रहने की आवश्यकता है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। किसी नये वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने रूठे जीवन साथी को मनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील नहीं देनी है, नहीं तो बाद में समस्या खड़ी हो सकती है। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - काला है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको बेवजह के कामों में पड़ने से बचना होगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। जीवन साथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको यदि कोई टेंशन थी, तो आप भगवान की भक्ति में खूब मन लगाएं। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए सामाजिक क्षेत्र में चिंताग्रस्त रहने वाला है, क्योंकि उन्हें किसी गलत काम में फंसाया जा सकता है। आपको संतान की संगति पर भी विशेष ध्यान देना होगा। आपको किसी पर आंख वन्द कर भरोसा करना नुकसान देगा। यदि आप किसी कानूनी मामले को लेकर परेशान थे, तो वह भी दूर होगा। सरकारी काम यदि रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - वॉयलेट है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। विदेश जाकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपको अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई भी मौका हांथ से जाने नहीं देना चाहिये। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। बंधु बांधवों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप मौज मस्ती करने में काफी समय व्यतीत करेंगे। पार्टनरशिप में किसी नए काम की आप शुरुआत कर सकते हैं। आपको लेन-देन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आप एक दूसरे के मन में चल रही दूरियों को कम करेंगे। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी नए मकान, वाहन आदि की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। पिताजी को यदि कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आपका कोई पुराना मित्र आपके लिए कोई सरप्राइज लेकर आ सकता है। आप अपने घर के कामों पर भी पूरा ध्यान देंगे। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। व्यापार में आपका कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आपको अपनी आय से ज्यादा खर्च करने से बचना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए समस्याओं भरा रहने वाला है आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। व्यापार में आपको नुकसान होने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको किसी की कहीं सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएंगे। उनके बॉस को उनके दिए गए सुझाव आपको खूब पसंद आएंगे। किसी सरकारी योजना का आपको लाभ मिलेगा। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी वाणी की सभ्यता बनाए रखें, तभी आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आप अपने बॉस से किसी बात को लेकर न उलझें, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को किसी नए घर मकान दुकान आदि की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में किसी बाहरी व्यक्ति के आने के कारण खटपट हो सकती है। आप परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। माता-पिता आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप अपनी बिजनेस में उतार-चढ़ाव को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - लाल है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 26 फरवरी 2025: महाशिवरात्रि पर बना है आज वसुमति योग का शुभ संयोग, मिथुन, इन राशियों को मिलेगा शिव कृपा का विशेष लाभ

मंगलवार का राशिफल: 25 फरवरी 2025; आज का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें आज का राशिफ़ल..

सोमवार का राशिफ़ल: 24 फरवरी 2025; आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, पारिवारिक जीवन भी रहेगा खुशनुमा, पढ़ें आज का भविष्यफल..

साप्ताहिक राशिफ़ल : (24 से 2 मार्च 2025) सभी 12 राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

रविवार का राशिफल: 23 फरवरी 2025, सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन ? जानें आज का राशिफल ..

शनिवार का राशिफ़ल: 22 फरवरी 2025; शनिदेव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, मिल सकता है पैसा-शोहरत, जानें आज का राशिफल

आज का राशिफल: 21 फरवरी 2025: आज इन राशियों पर धनवर्षा करेंगी माता लक्ष्मी, दूर हो जाएगी पैसों से जुड़ी हर समस्या, पढ़ें अपनी अपनी राशिनुसार आज की भविष्यवाणी..

आज का राशिफ़ल: 20 फरवरी 2025; आज इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

आज का राशिफ़ल: 19 फरवरी 2025; मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

मंगलवार का राशिफल: 18 फरवरी 2025; इन राशि वालों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल