सांसद कंगना का बयान वायरल : मंडी में आई आपदा को बताया 'भारी-भरकम' भूकंप, कंगना के इस भ्रमित बयान से जनता की उम्मीदों पर फिरा पानी, पढ़ें पूरी खबर..       रविवार का राशिफल : 20 जुलाई 2025; जानें आज कौन-सी राशि रहेगी भाग्यशाली, किसे रखना होगा सावधान !       हिमाचल में भ्रष्टाचार की हद: स्कूटी को बना दिया जेसीबी, कागजों में बनाई सड़कें - महिला प्रधान सस्पेंड, पढ़ें पूरी खबर..       HPU स्थापना दिवस पर CAS बहाली की मांग तेज, हपुटवा ने मुख्यमंत्री से की घोषणा की अपील, पढ़ें पूरी खबर..       शनिवार का राशिफल: 19 जुलाई 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, इस दिन तक खूब बरसेंगे बादल, इन जिलों के लोग रहें सतर्क, पढ़ें पूरी खबर       !!🍒!! राशिफल !! 🍒!! 18 जुलाई 2025; जानें आज आपके भाग्य में क्या लिखा है ? सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा?       गुरुवार का राशिफ़ल: 17 जुलाई 2025; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....       आज का राशिफल : 16 जुलाई 2025; शुभता और संभावनाओं से भरा दिन! आइए जानें किस राशि के लिए क्या लेकर आया है आज का दिन..       आज का राशिफ़ल: 15 जुलाई 2025; मंगलवार का दिन आपके जीवन में नई ऊर्जा और अवसर लेकर आया है। जानें सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा...      

हिमाचल

HPU स्थापना दिवस पर CAS बहाली की मांग तेज, हपुटवा ने मुख्यमंत्री से की घोषणा की अपील, पढ़ें पूरी खबर..

July 19, 2025 12:00 PM

शिमला, 19 जुलाई: (HD News); हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) 22 जुलाई को अपने 56वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर सुबह के समय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और सायंकालीन समारोह में माननीय राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

इस अवसर को लेकर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) ने एक अहम मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री से Career Advancement Scheme (CAS) बहाल करने की मांग की है। हपुटवा के अध्यक्ष डॉ. नितिन व्यास, महासचिव डॉ. अंकुश भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश सरकार की रोक के कारण विश्वविद्यालय और कॉलेजों के हजारों शिक्षक वर्षों से प्रमोशन से वंचित हैं।

2022 से आंदोलन कर रहे शिक्षक, अब बनी निर्णायक घड़ी

हपुटवा ने बताया कि शिक्षक समुदाय 2022 से इस अन्याय के खिलाफ आंदोलनरत है, पर सरकार की चुप्पी अब तक नहीं टूटी है। विश्वविद्यालय के लगभग 300 शिक्षक और प्रदेश के महाविद्यालयों के हज़ारों प्राध्यापक इस रोक से प्रभावित हैं। न केवल उनका वित्तीय नुकसान हो रहा है, बल्कि इसका सीधा असर अकादमिक गुणवत्ता और विश्वविद्यालय की ग्रेडिंग पर भी पड़ा है।

अन्य विभागों में हो रहीं प्रमोशन, शिक्षकों से भेदभाव क्यों?

संघ ने सवाल उठाया कि जब प्रदेश सरकार निगमों, बोर्डों और अन्य विभागों में वेतन-भत्तों की वृद्धि और पदोन्नतियाँ कर रही है, तो शिक्षकों के साथ यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है? हपुटवा ने चेताया कि यदि यह भेदभाव जारी रहा, तो शिक्षकों का धैर्य जवाब दे सकता है और यह आंदोलन विशाल रूप ले सकता है।

मुख्यमंत्री से की विशेष अपील 
"यह विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की शैक्षणिक आत्मा है, इसे कमजोर करना पूरे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करना होगा। CAS की बहाली आज की सबसे बड़ी जरूरत है।" – डॉ. नितिन व्यास, अध्यक्ष, हपुटवा

हपुटवा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि 22 जुलाई को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर CAS बहाल करने की घोषणा करें, ताकि शिक्षक वर्ग को UGC अधिनियम 2010 व 2018 के तहत उनका अधिकार मिल सके। 

"यह विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की शैक्षणिक आत्मा है, इसे कमजोर करना पूरे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करना होगा। CAS की बहाली आज की सबसे बड़ी जरूरत है।" – डॉ. नितिन व्यास, अध्यक्ष, हपुटवा


 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

सांसद कंगना का बयान वायरल : मंडी में आई आपदा को बताया 'भारी-भरकम' भूकंप, कंगना के इस भ्रमित बयान से जनता की उम्मीदों पर फिरा पानी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में भ्रष्टाचार की हद: स्कूटी को बना दिया जेसीबी, कागजों में बनाई सड़कें - महिला प्रधान सस्पेंड, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, इस दिन तक खूब बरसेंगे बादल, इन जिलों के लोग रहें सतर्क, पढ़ें पूरी खबर

शिमला में शराब ठेका खुलने पर बवाल: पंचायत प्रतिनिधियों और महिला मंडलों ने सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप, पढ़ें पूरी खबर..

ऑकलैंड हाउस स्कूल बॉयज़ ने जोनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में रचा इतिहास, अंडर-17 व अंडर-19 में जीते स्वर्ण पदक, पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की शिष्टाचार भेंट, पढ़ें पूरी खबर..

व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में हिमाचल सरकार का बड़ा कदम : ‘माय डीड’ सेवा शुरू, जमीन की रजिस्ट्री अब होगी पेपरलेस, सिफारिशों का दौर खत्म, पढ़ें पूरी ख़बर..

Bus Accident: बिलासपुर के नम्होल में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 36 लोग लोग थे सवार, 7 गंभीर घायल, 26 को लगी चोटें, पढ़ें पूरी ख़बर

भोपाल में पीठासीन अधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया

हिमाचल में मानसून का कहर: 10-11 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, 13 से फिर बिगड़ सकता है मौसम; सतर्क रहें, नदी-नालों से दूर रहें..