IND-W vs SA-W: बेटियों ने 52 साल का इंतजार खत्म किया, भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला रिज पर गुरु सिंह सभा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 3 घंटे में 80 यूनिट रक्त एकत्रित, 53 वर्षीय रक्तदाता ने किया 54वां रक्तदान और लिया 100 यूनिट का संकल्प - पढ़ें पूरी खबर       शिमला में HPU के पास खंडहर बिल्डिंग में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी - पढ़ें पूरी खबर       शिमला : सड़क हादसे पर प्रशासन सक्रिय: उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आईजीएमसी में घायलों का जाना कुशलक्षेम, सरकार ने दी हरसंभव सहायता की गारंटी - पढ़ें पूरी खबर       शिमला के कुमारसैन में भीषण सड़क हादसा: ट्रैवलर पलटने से 29 लोग घायल, 16 की हालत नाजुक - पढ़ें पूरी खबर..       Gold Rate Today: 2 नवंबर 2025 – जानें 24K, 22K और 18K सोने के भाव प्रमुख शहरों में ..       भारत के बैंकिंग इतिहास में सबसे बड़ा मर्जर ! 4 सरकारी बैंक होंगे खत्म, नया दौर शुरू होने को तैयार - जानिए किन बैंकों पर है असर       आज का राशिफ़ल: 2 नवंबर 2025; चंद्रमा मीन राशि में, जानिए किन राशियों पर चमकेगा भाग्य और किसे रखनी होगी सावधानी       शिमला में एचआरटीसी का बड़ा फैसला - अब लंबी दूरी की बसें नहीं जाएंगी पुराना बस अड्डा, सीधे आईएसबीटी से चलेंगी - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल :1 नवम्बर 2025; बारह राशियों के लिए सफलता, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा से भरा दिन -      

हिमाचल

शिमला : सड़क हादसे पर प्रशासन सक्रिय: उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आईजीएमसी में घायलों का जाना कुशलक्षेम, सरकार ने दी हरसंभव सहायता की गारंटी - पढ़ें पूरी खबर

November 02, 2025 03:43 PM
Om Prakash Thakur

शिमला जिले के नारकंडा के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शनिवार को आईजीएमसी शिमला पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए बेहतर उपचार के निर्देश जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर..


 शिमला: उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने शनिवार को नारकंडा के समीप हुए सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का आईजीएमसी पहुँच कर कुशलक्षेम जाना। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया।

उपायुक्त ने बताया कि कुमारसैन व रामपुर प्रशासन तथा जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार घायलों की देखरेख में जुटे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए हैं। इस हेतु डॉक्टरों की विशेष टीम को तैनात किया गया है, जो घायलों की निरंतर निगरानी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि गत देर रात नारकंडा के समीप एक टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें कुल 33 नेपाली मूल के लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को सिविल अस्पताल कुमारसैन ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 16 लोगों - जिनमें 8 महिलाएं, 7 पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं - को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। वहीं अन्य 17 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

उपायुक्त के साथ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, डीएसपी नरेश शर्मा, तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला रिज पर गुरु सिंह सभा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 3 घंटे में 80 यूनिट रक्त एकत्रित, 53 वर्षीय रक्तदाता ने किया 54वां रक्तदान और लिया 100 यूनिट का संकल्प - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में HPU के पास खंडहर बिल्डिंग में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी - पढ़ें पूरी खबर

शिमला के कुमारसैन में भीषण सड़क हादसा: ट्रैवलर पलटने से 29 लोग घायल, 16 की हालत नाजुक - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में एचआरटीसी का बड़ा फैसला - अब लंबी दूरी की बसें नहीं जाएंगी पुराना बस अड्डा, सीधे आईएसबीटी से चलेंगी - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में 3 नवम्बर से निजी बसें हड़ताल पर; यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, प्रशासन की अनदेखी से नाराज यूनियन ने लिया यह फैसला - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी”, संजय टंडन बोले - 26 नवंबर तक जारी रहेगा एकता अभियान - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में 3.2 तीव्रता का हल्का भूकंप: पहाड़ हिले, झटके महसूस, जान-माल की कोई हानि नहीं - पढ़ें पूरी खबर..

हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला - "सहमति से बना रिश्ता अगर निराशा पर खत्म हो जाए, तो उसे अपराध नहीं कहा जा सकता" - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला नगर निगम की बैठक में हंगामा : मेयर-डिप्टी मेयर का कार्यकाल बढ़ाने पर कांग्रेस और भाजपा पार्षद आमने-सामने, कांग्रेस के भीतर भी मतभेद के स्वर - पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर: संजौली मस्जिद विवाद पर जिला अदालत का बड़ा फैसला - MC कोर्ट का आदेश बरकरार, मस्जिद को बताया अवैध - पढ़ें पूरी खबर