शिमला में जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, शख्स ने 3 लोगों को मारी गोलियां, तीनो गम्भीर रूप से घायल, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी ख़बर.       हिमाचल में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 74.61 फीसदी छात्र पास, मेरिट में भी बेटियों ने लहराया परचम, ऐसे चेक करें परिणाम       आज का राशिफ़ल: 07 मई 2024: इन राशियों के लिए मंगलवार का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, हनुमान जी आज बनाएंगे सभी बिगड़े काज..       हिमाचल में आज आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट : HPSEB ने 10.30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस; 95 ​​​​​​​हजार स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा..       हिमाचल के निर्दलीय विधायकों को झटका: एक जून को नहीं होगा उप चुनाव; BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा से दिया था इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला क्रिकेट मैदान में भारत की पहली हाईब्रिड पिच स्थापित, पढ़ें पूरी खबर.       आज का राशिफल: 03 मई 2024; आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, धन का मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपकी राशि में क्या लिखा है       आज का राशिफ़ल: 02 मई 2024; आज भगवान विष्णु खोलेंगे इन राशियों के भाग्य का द्वार, धन-संपदा में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..       हिमाचल में बर्फबारी : किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी , बागवानों की धुकधुकी बढ़ी, करोड़ों के सेब पर खतरा मंडराया, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला रिज पर हॉजरी और फूड के स्टाल लगाने पर लगी रोक, हॉजरी या फिर फूड का स्टॉल लगाया तो होगा सारा सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

आज का राशिफल : 12 अप्रैल 2023; इन 4 राशियों के दूर होंगे विघ्न, आमदनी में वृद्धि के बने योग, यहां जानें आज का अपना राशिफल

April 12, 2023 06:53 AM

आज का राशिफल : 12 अप्रैल 2023; इन 4 राशियों के दूर होंगे विघ्न, आमदनी में वृद्धि के बने योग, यहां जानें आज का अपना राशिफल..

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आप किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात कुछ ख़ास लोगों से होगी। इसके साथ ही आपकी हैप्पीनेस भी बनी रहेगी। आप परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। छात्र अपने प्रैक्टिकल में नए विचारों को जोड़ सकते हैं। परिवार में किसी अनुष्ठान के होने से आपका खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में आपकी मेहनत से अच्छी सफलता मिलेगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

लकी रंग - ब्राउन

लकी नंबर- 9

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। आपको किसी काम में सफलता मिलेगी इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं आज समाप्त होंगी, काम करने में सरलता होगी। विद्यार्थियों को अपने सहपाठियों की मदद मिलेगी, जिससे दोस्ती में मिठास बढ़ेगी। घर में सुख शांति का माहौल बनेगा। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा। इस राशि के राइटर आज कुछ नया और इंट्रेस्टिंग लिखेंगे जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा।

लकी रंग - पीच

लकी नंबर- 2

आज का पंचाग जानने के लिए इस link पर क्लिक करें..

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। अपनी व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा समय सामाजिक गतिविधियों के लिए भी निकाले इससे आपका मान-सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। पारिवारिक समस्याओं से आज छुटकारा मिलेगा। सकारात्मक सोच के साथ आपके रुके काम बनेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दूसरे लोग भी आपके काम करने की योजना से बहुत कुछ सीखेंगे, विरोधी आपके सामने नतमस्तक होंगे। अगर आप फिजूलखर्ची से बचना चाहते हैं तो कार्यों को करने का प्लान पहले ही बना लें।

लकी रंग - पर्पल

लकी नंबर- 3

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा रहने वाला है। आप किसी की मदद करेंगे, इससे आपको मानसिक शान्ति मिलेगी। इस राशि के जो लेखक हैं, आज उनकी कोई रचना लोगों को काफी पसंद आएगी। किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि लेंगे.. उनका पढ़ाई में पूरी तरह से मन लगेगा। दोस्तों की मदद के लिए आप हर समय तैयार रहेंगे। आपको कोई ऐसा काम दिया जाएगा, जिसे करने के लिए आप बहुत उत्साहित रहेंगे।

लकी रंग - मजेंटा

लकी नंबर- 7

आज का पंचाग जानने के लिए इस link पर क्लिक करें

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपका कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकता है जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी। आपकी उचित कार्य प्रणाली से ऑफिस में लोग आपकी योग्यता के कायल हो जायेंगे। इस राशि की जो हाउस वाइव्स जॉब करना चाहती हैं वो ऑनलाइन पार्ट टाइम-वर्क करने का प्लान जीवनसाथी से कर सकती हैं। प्रॉपर्टी से जुडी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जाएगा। सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे।

लकी रंग - गोल्डन

लकी नंबर- 1

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आपके काम का अच्छा रिजल्ट आपको सकारात्मकता से भर देगा। आपके विरोधी भी आपकी कार्य कुशलता से प्रभावित होंगे। बिजनेस शुरू करने से रिलेटेड विचार बड़े भाई से करेंगे। आप फ़िजूल खर्चों पर रोक लगाकर बचत करने के बारे में सोचेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। हिम्मत और साहस से विपरीत परिस्थितियां आपके फेवर में होंगी।

लकी रंग - काला

लकी नंबर- 6

आज का पंचाग जानने के लिए इस link पर क्लिक करें

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। आप व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने की कोशिश करेंगे। किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा, आपका काम आसान हो जायेगा। आप परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद लेंगे। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। आपकी आर्थिक स्थितिभी बेहतर रहेगी। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

लकी रंग - पीला

लकी नंबर- 6

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज लाभ का दिन है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। काफी समय पहले दिए इंटरव्यू से जॉब का ऑफर आयेगा। आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए मददगार होंगे। आप परिवारवालों की कुछ इच्छाएं पूरी करेंगे। आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता बरकरार रहेगी। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिये हितकर साबित होगी।

लकी रंग - लाल

लकी नंबर- 1

आज का पंचाग जानने के लिए इस link पर क्लिक करें

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। दिल की बजाय दिमाग को प्राथमिकता देंगे तो आपका कोई काम बन जायेगा। आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी। आप इनका डटकर मुकाबला करें। सफलता हासिल होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। करियर संबंधी चुनाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है । लेकिन सही पॉइन्ट का चुनाव आपके करियर को तरक्की की राह पर ले जाएगा। सेहत के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। आपकी माता जी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

लकी रंग - ग्रीन

लकी नंबर- 3

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। प्रॉपर्टी से सम्बंधित बिजनेस में आपको ज्यादा धनलाभ के योग हैं। कम्पनी की तरफ से आपको विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए आपको कॉल आएगी। लवमेट के रिश्ते में आज मिठास बनी रहेगी। सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। ऑफिस में आज बॉस अधूरे कामों को देखकर आपको पूरा करने के लिए कहेंगे। बेहतर होगा कि अपना काम समय से पूरा कर लें।

लकी रंग - गुलाबी

लकी नंबर- 8

आज का पंचाग जानने के लिए इस link पर क्लिक करें

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए उमंग से भरपूर रहने वाला है। आप किसी मित्र के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं। व्यापार को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे, जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में कारगर साबित होगी। लवमेट्स का रिश्ता तय हो सकता है। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

लकी रंग - मैरून

लकी नंबर- 4

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप किसी काम से अचानक यात्रा पर जाएंगे। कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। संतान के साथ मिलकर कुछ कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आप कुछ नए विचारों पर भी काम करेंगे। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। अचानक धन लाभ होने से आपको प्रसन्नता महसूस होगी।

लकी रंग - सिल्वर

लकी नंबर- 7

आज का पंचाग जानने के लिए इस link पर क्लिक करें

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी. himdarshan.com इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा.

आज का पंचाग जानने के लिए इस link पर क्लिक करें

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफ़ल: 07 मई 2024: इन राशियों के लिए मंगलवार का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, हनुमान जी आज बनाएंगे सभी बिगड़े काज..

आज का राशिफल: 03 मई 2024; आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, धन का मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपकी राशि में क्या लिखा है

आज का राशिफ़ल: 02 मई 2024; आज भगवान विष्णु खोलेंगे इन राशियों के भाग्य का द्वार, धन-संपदा में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफल : 27 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर रहेगी शनि देव की टेढ़ी नजर, पूरे दिन इन मामलों में रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता