साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल       आज का राशिफल: इन राशि वालों को करियर में मिलेगी नई उड़ान, तुला और मकर के लिए धन लाभ के प्रबल योग; जानें अपनी राशि का हाल       21 फरवरी 2026 का राशिफल: कुंभ में 4 ग्रहों का संयोग और मकर में उच्च के मंगल, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत       21 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी पर बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..       श्रीलंका में 'VVIP कल्चर' का अंत: सांसदों की आजीवन पेंशन खत्म, पूर्व राष्ट्रपतियों की सुख-सुविधाओं पर भी चली कैंची - क्या भारत मे भी ऐसा होना चाहिए ? - पढ़ें पूरी खबर       'मुफ्त में सब मिलेगा तो काम कौन करेगा?' फ्री की योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को कड़ी फटकार - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल (20 फरवरी 2026): ग्रहों की चाल बदलेगी किस्मत, जानें किन राशियों पर बरसेगी आज विशेष कृपा       SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..       अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..      

देश/विदेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रचार पर खर्च किए करोड़ो रुपये,विकास कार्य पड़े है ठप, अब जनता देगी जवाब - CM जयराम ठाकुर

February 04, 2020 07:26 PM

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में केन्द्र सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवा रही है, ताकि वे देश के विकास में भागीदार बन सके। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली में माॅडल टाउन विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत शक्ति नगर, घण्टाघर और संगम पार्क में भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रचार पर करोड़ो रुपये खर्च किए हैं, लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं किया है। पिछले पांच वर्षों में दिल्ली में विकास ठप्प पड़ा है। इसलिए अरविंद केजरीवाल को पुनः सत्ता में वापसी का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की प्रबुद्ध जनता समझदार है और इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारा जवाब देगी।

जय राम ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण भारत विश्व का शक्तिशाली देश बनने की ओर अग्रसर है। अब अनुच्छेद 370 और 35ए इतिहास बन चुके हैं और भारत मंे एक संविधान और एक निशान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि को लेकर सवोच्च न्यायालय का निर्णय भी ऐतिहासिक है, जिसके कारण भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण का रास्त प्रशस्त हुआ है। इसी प्रकार नागरिकता संशोधन अधिनियम भी ऐतिहासिक कदम है, जिसका हिमाचल सरकार समर्थन करती है, क्योंकि इससे पाकिस्तान, बांग्ला देश और अफगानिस्तान प्रताड़नाएं झेल रहे अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को सहायता मिलेगी।

उन्होंने माॅडल टाउन विधान सभा क्षेत्र की जनता से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया, ताकि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनें और दिल्ली का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

जय राम ठाकुर ने इसके उपरांत बुराड़ी विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रदीप विहार में भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने चांदनी चौक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कर्मा सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली में बनने जा रही है उन्होंने कहा पिछले 22 वर्ष में दिल्ली में जो भी सरकार रही है उन्होंने दिल्ली की जनता के साथ छलावा किया है।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

श्रीलंका में 'VVIP कल्चर' का अंत: सांसदों की आजीवन पेंशन खत्म, पूर्व राष्ट्रपतियों की सुख-सुविधाओं पर भी चली कैंची - क्या भारत मे भी ऐसा होना चाहिए ? - पढ़ें पूरी खबर

'500 बुजुर्ग तड़प कर मर गए, बच्चे नहीं आए': विदेश में मजे कर रही संतानों पर सांसद का शख़्त प्रस्ताव, मांगा 'पासपोर्ट रद्दीकरण' का कानून - जाने क्या है मामला

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला - पाकिस्तान की राजधानी दहल उठी, 12 लोगों की मौत, कई घायल - पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में भीषण कार ब्लास्ट: लाल किला मेट्रो पार्किंग में हुआ भीषण बिस्फोट, 8 की मौत - दिल्ली से लेकर कई राज्यों में अलर्ट, जांच एजेंसियां सक्रिय - पढ़ें पूरी खबर..

पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, दोषियों अमित और निखिल को फांसी, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला - पढ़ें पूरी खबर

लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल, लोकसंगीत की दुनिया से सीधे राजनीति में कदम; अलीनगर से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल में राजनीतिक संकट: प्रधानमंत्री ओली और राष्ट्रपति पौडेल का इस्तीफा, हिंसक प्रदर्शनों में संसद भवन और नेताओं के घरों में लगाई आग, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप बैन, सिर्फ पंजीकृत ऐप्स रहेंगे सक्रिय, पढ़ें पूरी खबर

"ऑनलाइन गेमिंग पर PM मोदी का बड़ा बयान: युवाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून जरूरी" - पढ़ें पूरी खबर..

सबसे बड़ी आपदा: भूस्खलन से पूरा गांव तबाह, 1,000 लोगों की मौत – सिर्फ एक शख्स बचा जिंदा, पढ़ें पूरी खबर..