हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Tuesday | February 10, 2026
हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से       10 फरवरी 2026 का राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल       IGMC शिमला: इलाज पर महंगाई का 'इंजेक्शन'! टेस्ट और वार्ड के दाम बढ़ाकर अब 'रोगी परेशान समिति' बनने की राह पर अस्पताल - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 19 में से 7 याचिकाओं का निपटारा, कुलदीप सिंह पठानियां ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश       शिमला में 'जीरो टॉलरेंस': नए SP गौरव सिंह की दो टूक- नशा तस्करों की खैर नहीं, अवैध कमाई से बनी संपत्ति करेंगे कुर्क - पढ़ें पूरी खबर       ​साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026: सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       आज का राशिफल 9 फरवरी 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ, जानें मेष से मीन तक का हाल       हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: आज ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात, कल पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का अलर्ट       आज का राशिफल: 8 फरवरी 2026 | भानु सप्तमी पर सूर्य की कृपा से किन राशियों का चमकेगा भाग्य ? पढें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..       बजट सत्र का ऐलान: 16 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, विशेष सत्र नहीं - अब सीधे बजट सत्र; सीएम सुक्खू बोले- '72 साल पुरानी ग्रांट रोकी, जनता को बताएंगे सच' - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

महिला सुरक्षा पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरंभ

February 10, 2020 05:13 PM
शिमला: महिला सुरक्षा विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला अभियोजन निदेशालय शिमला द्वारा आयोजित की गई है। इस कार्यशाला का शुभारंभ आज हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डाॅ. डेजी ठाकुर ने किया। पांच दिवसीय इस कार्यशाला में प्रदेश भर के जिला न्यायवादी, उप-जिला न्यायवादी और सहायक जिला न्यायवादियों को महिला प्रताड़ना व सुरक्षा से जुड़े मामलों जैसे शारीरिक शोषण, पीड़िता को मुआवजा, गवाहों की सुरक्षा, साईबर क्राईम, फाॅरेंसिक साईंस, महिला तस्करी सहित अन्य विभिन्न मामलों की जानकारी दी गई।
 
इस अवसर पर डाॅ. डेजी ठाकुर ने कहा कि महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलों की जांच विभिन्न जांच एजेंसियों को पूर्ण दक्षता से करनी चाहिए, ताकि उन्हें समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि समाज में महिला प्रताड़ना, घरेलू हिंसा जैसे मामले बढ़ रहे हैं, जिन पर अंकुश लगाने के लिए समाज में जागरूकता लाना जरूरी है क्योंकि जागरूकता से ही ऐसे मामलों को रोका जा सकता है।
 
महिला सुरक्षा व उनके अधिकारों के विषय पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकांश प्रताड़ित होने वाली महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी नहीं होती, जिसके कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पाता। ऐसी स्थिति में महिलाआंे का जागरूक होना और उन्हें अपने अधिकारों का ज्ञान होना जरूरी है, जिसमें जिला न्यायवादी, उप जिला न्यायवादी और सहायक जिला न्यायवादी मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।
 
प्रताड़ना के विभिन्न मामलों का समाधान करने के लिए काउंसलिंग महत्वपूर्ण है और इसके माध्यम से ही विभिन्न मामलों को हल किया जा सकता है। यदि काउंसलिंग से कोई मामला हल नहीं होता हो तभी उसे न्यायालय भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला प्रताड़ना से जुड़े विभिन्न मामलों में काउंसलिंग करने के लिए महिला पुलिस थाने, पुलिस स्टेशन और जिला स्तर पर प्रोफेशनल काउंसलर नियुक्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसकी अनुशंसा राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजी गई है।
 
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि समाज में जागरूकता की जरूरत है और जागरूकता से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है, ताकि महिलाएं सुरक्षित हो सकें। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति सोच को बदलना जरूरी है।
 
इस अवसर पर अभियोजन विभाग के निदेशक एनएल सेन ने बताया कि कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 12 फरवरी को फाॅरेंसिक साईंस की विशेष जानकारी प्रदान की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से

IGMC शिमला: इलाज पर महंगाई का 'इंजेक्शन'! टेस्ट और वार्ड के दाम बढ़ाकर अब 'रोगी परेशान समिति' बनने की राह पर अस्पताल - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 19 में से 7 याचिकाओं का निपटारा, कुलदीप सिंह पठानियां ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

शिमला में 'जीरो टॉलरेंस': नए SP गौरव सिंह की दो टूक- नशा तस्करों की खैर नहीं, अवैध कमाई से बनी संपत्ति करेंगे कुर्क - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: आज ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात, कल पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का अलर्ट

बजट सत्र का ऐलान: 16 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, विशेष सत्र नहीं - अब सीधे बजट सत्र; सीएम सुक्खू बोले- '72 साल पुरानी ग्रांट रोकी, जनता को बताएंगे सच' - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में डिग्री बड़ी तो घट गई सैलरी: डॉक्टर की पढ़ाई के लिए मिल रहा था 1.30 लाख रुपये मासिक स्टाइपेंड, और नौकरी के नाम पर 33 हजार - क्या यही है सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की क़ीमत?

हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..

क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर

दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..