रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण       हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग       नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी       हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (12 अक्टूबर 2026): जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी!       आज का पंचांग 12 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर       शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब       आज का राशिफल: 11 अक्टूबर 2026, सितारों की चाल खोलेगी किस्मत के दरवाजे, जानिए किन राशियों पर होगी धनवर्षा और किन्हें रहना होगा सावधान!       हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर      

हिमाचल

युवाओं को वोट बैंक ही न समझे बीजेपी सरकार, युवा तय करते हैं समाज की दशा व दिशा - अभिषेक राणा

February 10, 2020 05:21 PM
सबको छला, युवाओं को तो छोड़ देती प्रदेश सरकार : 
 
शिमला:  कांग्रेस के युवा नेता एवं प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा ने प्रदेश भाजपा सरकार के विजन डाक्यूमेंट को युवाओं के साथ छलावा करार देते हुए आरोप लगाया है कि वर्तमान सरकार अपने घोषणापत्र के मुताबिक युवाओं से किए एक भी वायदे को पूरा नहीं कर पाई है जबकि सवा 2 साल बीत गए हैं।उन्होंने कहा कि युवा कोई वोट बैंक ही नहीं कि इस्तेमाल कर उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया।यही युवा पीढ़ि समाज की दशा व दिशा तय करती है।जारी प्रेस विज्ञप्ति में अभिषेक राणा ने सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि हर साल में हर जिला में वार्षिक रोजगार मेले कहां लुप्त हो गए हैं।
 
प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों को नि:शुल्क यात्रा का वायदा अब याद क्यों नहीं आ रहा है।हर साल 50 हजार युवाओं को अंग्रेजी में दक्ष करने की घोषणा करने वाली सरकार बताए कि 2 साल में 1 लाख वो युवा कौन हैं।उन्होंने कहा कि युवाओं की घोषणाओं की चाशनी में डूबोने वाली ऐसी और भी आधा दर्जन जुमले भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में ही दम तोड़ गए हैं लेकिन सरकार को इसकी रत्ती भर फिक्र नहीं है।उन्होंने कहा कि अगर युवाओं से किए वायदे सरकार पूरे नहीं कर सकती है तो ऐसे भ्रमजाल में क्यों डाल रही है।युवाओं से धोखा कर सरकार भावी पीढ़ि को क्या सिखाने की कोशिश कर रही है।युवा नशे की जद में आ रहे हैं या फिर आत्महत्याएं कर रहे हैं तो उसके लिए सरकार की नीतियां जिम्मेवार हैं।
 
अभिषेक राणा ने कहा कि यह युवाओं को ठगने वाली सरकार है जिसके पास बस दिखावा है और नौटंकी करने की महारत है।इसके सिवाये भाजपा व सरकार की कोई नीति नहीं है।उन्होंने कहा कि लाखों युवा इस समय बेरोजगार बैठे हुए हैं।जो युवा प्रदेश से बाहर रोजगार कर रहे थे, उन्हें डबल इंजन की केंद्र सरकार की नीतियों के चलते बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ रहा है लेकिन हांफ चुका इंजन केवल धुआं छोड़ रहा है।उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि युवाओं से किए वायदों को एक-एक कर पूरा किया जाए, अन्यथा युवा शक्ति को साथ लेकर कांग्रेस धरना-प्रदर्शनों का दौर शुरू कर सरकार को जगाने पर विवश होगी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण

हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग

नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर

शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे

500 करोड़ का क्रिप्टो महाघोटाला: ED का बड़ा प्रहार, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क; जानिए निवेशकों को कब और कैसे वापस मिलेगा पैसा

ऊना के पीरनिगाह में दर्दनाक हादसा: मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने से कपूरथला की बुजुर्ग महिला और 3 साल के मासूम की मौत, 5 घायल