हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 28, 2026
चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर       जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..       आज का राशिफल, 28 फरवरी 2026: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आपका दिन!       हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर       ​'न्यायपालिका और भगवान हमारे साथ...': शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलते ही रो पड़े केजरीवाल, मोदी-शाह पर साधा निशाना - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (27 फरवरी 2026): लक्ष्मी योग और ग्रहों की चाल से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल       हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'       आज का राशिफल (26 फरवरी): मेष से मीन तक, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी..?       हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?      

हिमाचल

दिल्ली चुनाव: वोटों की गिनती का एक घंटा पूरा, जानें कितनी सीटों पर किसे मिली है बढ़त  

February 11, 2020 09:36 AM

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हुए एक घंटा हो चुका है. पिछले एक घंटे में सामने आए रुझानों बात करें तो आम आदमी पार्टी ने 53, बीजेपी ने 16 और कांग्रेस ने एक सीट पर बढ़त बनाई हुई है. वोटों की गिनती शुरू होने के बाद ही शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया था.

दिल्ली में वोटों की गिनती शुरू होने के करीब पांच मिनट बाद पांच सीटों के रुझान सामने आए, इनमें चार आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पक्ष में एक रुझान गया.

नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पार्टी दफ्तर के लिए निकल गए हैं. आम आदमी पार्टी के सभी बड़े उम्मीदवार अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं. राघव चड्ढा, आतिशी, मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल, गोपाल राय, अमानतुल्ला खान आगे चल रहे हैं. वहीं बीजेपी की बात करें तो कपिल मिश्रा और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पीछे चल रहे हैं.

दिल्ली विधानसभा के लिए इस बार कुल 672 उम्मीदवार मैदान में हैं, मुख्य मुकाबला सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (आप), बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. आम आदमी पार्टी की कोशिश जहां हैट्रिक लगाने की है तो वहीं बीजेपी अपना 22 साल का वनवास खत्म करना चाह रही है. वहीं कांग्रेस भी किसी चमत्कार की उम्मीद में है.

नतीजों से पहले क्या बोले मनोज तिवारी?

वोटों की गिनती से पहले दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मीडिया से बात की. तिवारी ने कहा कि मैं नर्वस नहीं हूं, बीजेपी के दफ्तर में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं. उन्होंने कहा कि हनुमान जी का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं, अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि हम सत्ता में आ रहे हैं और हैरानी नहीं होगी अगर हम 55 सीट जीत जाएं.

मनोज तिवारी ने कहा, ''अपने अपने परिश्रम से सब लोगों ने परीक्षा दी है, और अब परिणाम का समय है. मैं नर्वस नहीं हूं, आज पंडित दील दयाल उपाध्याय जी का बलिदान दिवस है. संयोग से आज 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. मुझे अच्छा लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अच्छा होने वाला है.''

मनीष सिसोदिया क्या बोले ?

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज सुबह अपने घर पर पूजा अर्चना की. मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट से मैदान में हैं. सिसोदिया ने कहा है कि पिछले पांच सालों में हमने बहुत काम किया है और जीत के बाद भी दिल्ली में काम करेंगे. अभी बहुत काम करना बाकी है.

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर

जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर

हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..