Saturday | October 17, 2026
जाखू मंदिर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, 20 साल से दशहरे के लिए रावण के पुतले बना रहे मेरठ के मुस्लिम कारीगर       हिमाचल: लाहौल की घेपन झील पर लगा देश का पहला 'अर्ली वार्निंग सिस्टम', अब टलेगा ग्लेशियर फटने का खतरा       हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला: स्पेशल एजुकेटर भर्ती के नियम वैध, भर्ती का तरीका तय करना सरकार का विशेषाधिकार       हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: 100% दिव्यांगों की पेंशन 1700 से बढ़ाकर 3000 रुपये की गई, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें       हिमाचल प्रदेश की 10 बड़ी खबरें: ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी, सुक्खू सरकार का 14 हजार पदों पर बंपर भर्तियों का ऐलान - पढ़ें विस्तार से -       आज का पंचांग, 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि का छठा दिन, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल       🌟 आज का राशिफल: 16 अक्टूबर 2026 - आपके जीवन के हर पहलू के लिए सकारात्मक मार्गदर्शन 🌟 - पढ़ें मेष से मीन तक की भविष्यवाणी       नए जिलों के गठन पर विधायक सुधीर शर्मा का तंज- कहा, जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार ने छोड़ा 'शगूफा' - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में बदला मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड, ​पश्चिमी विक्षोभ से अचानक बदला मौसम       हिमाचल में बदला मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड, ​पश्चिमी विक्षोभ से अचानक बदला मौसम      

देश/विदेश

केजरीवाल का फ्री वाला फॉर्मूला चल निकला, ममता और उद्धव भी राह पर

February 11, 2020 12:12 PM

नई दिल्ली: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की जीत लगभग तय है. इस के साथ ही फ्री बिजली भी चर्चा में है. कहा जा रहा है ये फॉर्मूला काम कर गया. वोटरों ने झोली भर कर केजरीवाल की पार्टी को वोट दिया. अब जीत के इस फंडे को दूसरे मुख्य मंत्रियों ने आजमाने का मन बनाया है. ममता बनर्जी की सरकार ने मुफ्त बिजली देने का एलान भी कर दिया।

3 महीने में 75 यूनिट तक बिजली खपत करने वालों को ये सुविधा मिलेगी. इसका फायदा 35 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा. ममता सरकार ने इसके लिए 200 करोड़ रुपये का बजट रखा है. अगले साल बंगाल में विधानसभा के चुनाव होने हैं. बीजेपी अध्यक्ष रहते हुए अमित शाह ने कहा था कि पार्टी का स्वर्णिम काल तब आयेगा जब बंगाल में सरकार बनेगी. बीजेपी ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को हराने के लिए सारे घोड़े खोल दिए हैं।

लोकसभा चुनाव में मिली कामयाबी के बाद से बीजेपी हाई पर हैं. उनको 42 में से पार्टी को 18 सीटें मिली थीं. बीजेपी को 40.3% और टीएमसी को 43.3% वोट मिले थे. दोनों पार्टियों में सिर्फ 3 फीसदी वोट का अंतर था. ममता बनर्जी जानती हैं कि मुकाबला कांटे का हो सकता है. इसीलिए उन्होंने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को साथ कर लिया. अब वे आगे की सोच रही हैं. उन्हें केजरीवाल के फॉर्मूले में जीत की उम्मीद दिखने लगी है. इसीलिए दिल्ली वाला फ्री बिजली अब ममता दीदी बंगाल में जलाना चाहती हैं।

 प्रशांत किशोर को भी इस बात का डर है कि कहीं ममता इस गेम में ना फंस जाए. इसीलिए गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली देकर अलग माहौल बनाने की तैयारी है. बंगाल की तरह महाराष्ट्र में भी फ्री बिजली देने पर काम शुरू हो गया है. उद्धव ठाकरे सरकार हर महीने 100 यूनिट बिजली फ्री देना चाहती है. इसके लिए बिजली विभाग के अफसरों को रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया है. तीन महीने की डेडलाइन दी गई है।

यूपी में दो साल बाद विधानसभा के चुनाव हैं. पिछली बार बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला था. लेकिन वहां बिजली काफी मंहगी है. दिल्ली का पड़ोसी राज्य होने के कारण यूपी के लोग इस बात का उलाहना भी देते हैं. तो क्या योगी सरकार दिल्ली का फॉर्मूला यूपी में लागू कर सकती है ?

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी

बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..

BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका

नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...

​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..

केप टाउन में पठानियां ने उठाया ‘पोस्ट-लेजिस्लेटिव स्क्रूटिनी’ का मुद्दा, जनता से मजबूत संवाद पर दिया जोर - पढ़ें पूरी खबर..

दक्षिण अफ्रीका में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आगाज, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने की शिरकत - पढ़ें पूरी खबर

सवालों से 'बचते' राहुल गांधी: पुलिसकर्मियों के दर्द पर पूछा सवाल, तो पत्रकार पर लगा दिया 'BJP' का ठप्पा.! - जानिए क्या है पूरा मामला..

"बिना पुलिस और सरकार की मिलीभगत के 10 दिन भी नहीं चल सकता नशे का धंधा" — गुलाब चंद कटारिया का सबसे बड़ा बयान; पढ़ें पूरी खबर