पंजाब विधानसभा की आश्वासन समिति का शिमला दौरा: हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट, साझा कीं ऐतिहासिक और तकनीकी जानकारियां - पढें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने देश व प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई       चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर       जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..       आज का राशिफल, 28 फरवरी 2026: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आपका दिन!       हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर       ​'न्यायपालिका और भगवान हमारे साथ...': शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलते ही रो पड़े केजरीवाल, मोदी-शाह पर साधा निशाना - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (27 फरवरी 2026): लक्ष्मी योग और ग्रहों की चाल से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल       हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'      

देश/विदेश

टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत, 40 साल के थे सिद्धार्थ

September 02, 2021 01:54 PM

लोकप्रिय टीवी और फ़िल्म अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की गुरुवार को मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में मौत हो गई। वो 40 साल के थे। कूपर अस्पताल के डॉक्टर शैलेश मोहिते के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को जब अस्पताल में लाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी । अभी तक मौत के कारण का पता नहीं चला है।

सिद्धार्थ शुक्ला का किरदार 'बालिका वधू' में काफ़ी लोकप्रिय हुआ था । सिद्धार्थ के घर में उनकी माँ और दो बहनें हैं। सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी सिद्धार्थ ने टीवी शो 'बाबुल का अंगना छूटे ना' से अभिनय की दुनिया में क़दम रखा था। 

इसके बाद 'जाने-पहचाने से', 'ये अजनबी' और 'लव यू ज़िंदगी' में भी अभिनय के मौक़े मिले, लेकिन लोकप्रिय 'बालिका वधू' से हुए थे इसके अलावा रियलिटी शो झलक दिखला जा 6, फ़ीयर फैक्टर: ख़तरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 13 में भी दिखे।

2014 में सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड में करण जौहर की फ़िल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से एंट्री मारी। इस फ़िल्म में उन्हें सहायक अभिनेता का किरदार मिला था। 

सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस-13 के विजेता रहे थे जाने-माने अभिनेता मनोज वाजपेयी ने ट्विटर पर दुख जताते हुए लिखा है, ''यह बहुत दुखद और हैरान करने वाली ख़बर है। उनके क़रीबियों और अपनों को जो क्षति हुई है, उसका बयान में शब्दों में नहीं कर सकता हूँ नहीं यार!!!!''

सिद्धार्थ की चर्चा बिग बॉस की को-कॉन्टेस्टेंट शहनाज़ गिल से दोस्ती को लेकर भी होती थी। दोनों एक साथ कई लोकप्रिय वीडियो में दिखे थे। दोनों की जोड़ी को लोग प्यार से सिद्धनाज़ भी कहते थे। 

जानी-मानी अभिनेत्री रवीना टंडन ने लिखा है, ''मुझे इस ख़बर पर भरोसा नहीं हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि ये झूठ है। सिद्धार्थ सफल और मेहनती अभिनेता थे। वह बिल्कुल युवा थे।'' कपिल शर्मा ने लिखा है, ''ओह गॉड, यह बहुत ही दुखद है। मेरी श्रद्धांजलि है और परिवार के लिए प्रार्थना कर रहा हूँ।

बालिका वधू की किरदार निभाने वाली अविका गौर ने सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर दुख जताते हुए लिखा है, ''मैं बहुत दुखी और परेशान हूँ। इस पर कुछ भी कहने के लिए कोई शब्द नहीं है। यह अविश्वसनीय है। सिद्धार्थ की शख़्सियत बेहद शानदार थी। 

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

​'न्यायपालिका और भगवान हमारे साथ...': शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलते ही रो पड़े केजरीवाल, मोदी-शाह पर साधा निशाना - पढ़ें पूरी खबर..

श्रीलंका में 'VVIP कल्चर' का अंत: सांसदों की आजीवन पेंशन खत्म, पूर्व राष्ट्रपतियों की सुख-सुविधाओं पर भी चली कैंची - क्या भारत मे भी ऐसा होना चाहिए ? - पढ़ें पूरी खबर

'500 बुजुर्ग तड़प कर मर गए, बच्चे नहीं आए': विदेश में मजे कर रही संतानों पर सांसद का शख़्त प्रस्ताव, मांगा 'पासपोर्ट रद्दीकरण' का कानून - जाने क्या है मामला

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला - पाकिस्तान की राजधानी दहल उठी, 12 लोगों की मौत, कई घायल - पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में भीषण कार ब्लास्ट: लाल किला मेट्रो पार्किंग में हुआ भीषण बिस्फोट, 8 की मौत - दिल्ली से लेकर कई राज्यों में अलर्ट, जांच एजेंसियां सक्रिय - पढ़ें पूरी खबर..

पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, दोषियों अमित और निखिल को फांसी, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला - पढ़ें पूरी खबर

लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल, लोकसंगीत की दुनिया से सीधे राजनीति में कदम; अलीनगर से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल में राजनीतिक संकट: प्रधानमंत्री ओली और राष्ट्रपति पौडेल का इस्तीफा, हिंसक प्रदर्शनों में संसद भवन और नेताओं के घरों में लगाई आग, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप बैन, सिर्फ पंजीकृत ऐप्स रहेंगे सक्रिय, पढ़ें पूरी खबर

"ऑनलाइन गेमिंग पर PM मोदी का बड़ा बयान: युवाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून जरूरी" - पढ़ें पूरी खबर..