हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर       ​'न्यायपालिका और भगवान हमारे साथ...': शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलते ही रो पड़े केजरीवाल, मोदी-शाह पर साधा निशाना - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (27 फरवरी 2026): लक्ष्मी योग और ग्रहों की चाल से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल       हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'       आज का राशिफल (26 फरवरी): मेष से मीन तक, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी..?       हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?       हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 25 फरवरी 2025; जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी! - पढ़ें दैनिक राशिफल..      

हिमाचल

भू-स्खलन से आवाजाही बंद, आठ फुट धंसा यह NH

October 07, 2019 08:32 AM

पांवटा: NH -707 सतौन के समीप कच्चीढांग के पास करीब आठ फुट धंस गया है, जिससे रविवार को पूरे दिन वाहनों की आवाजाही बंद रही। साफ मौसम में रविवार सुबह अचानक धंसी सड़क और लैंड स्लाइडिंग से लोग सकते में आ गए। अब एनएच प्राधिकरण यातायात के विकल्प तलाशने में जुट गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार दोपहर तक वैकल्पिक सड़क की व्यवस्था कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब आठ बजे सतौन के पास कच्चीढांग में एनएच पर अचानक दरारें आ गईं, जिससे गाडि़यों का आवागमन रोक दिया गया।

गनीमत रही कि इस व्यस्त एनएच पर घटना के समय कोई वाहन नहीं चल रहा था। दोपहर होते-होते ये दरारें गहरी होती गईं और नीचे नदी की तरफ से भू-स्खलन और ऊपर की तरफ से लैंड स्लाइडिंग होने से सड़क धंसना शुरू हो गई। शाम तक सड़क करीब आठ फुट तक धंस गई थी, जिससे सड़क का करीब 150 मीटर दायरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इतनाप ही नहीं, ऊपर की तरफ से लगातार पत्थर आने के कारण एनएच प्राधिकरण सड़क बहाली के कार्य भी नहीं कर पा रहा है, जिस कारण दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। वहीं, हजारों यात्री पैदल ही नदी के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं।

उधर, एनएच विभाग ने वैकल्पिक तौर पर दोनों ओर से नीचे गिरि नदी की तरफ सड़क बनानी शुरू कर दी है, वहीं सतौन-मालगी रोड पर भी मशीनें काम कर रही हैं हैं। जानकारों की मानें तो वर्ष 2000 में भी इसी स्थान पर सड़क धंस गई थी और तीन दिन यातायात बंद रहा था। अब फिर से उसी स्थान पर सड़क धंसी है। सूचना के बाद विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हालांकि एनएच प्राधिकरण विकल्प तलाशने में जुट गया है और दोनों तरफ से गिरि नदी की तरफ सड़क बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है, लेकिन इसमें लंबा समय लग सकता है। उधर, इस बारे में एनएच मंडल नाहन के अधिशाषी अभियंता अनिल शर्मा ने बताया कि सभी विकल्प तलाशे जा रहे हैं।

फिलहाल गिरि नदी की ओर सड़क बनाई जा रही, वहीं दूसरा विकल्प सतौन से मालगी रोड तलाशा गया है। वहां पर भी मशीनें लगा दी गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि सोमवार दोपहर तक वैकल्पिक सड़क की व्यवस्था कर दी जाएगी।

पांवटा-दून से कटा गिरिपार क्षेत्र

एनएच के बंद होने से गिरिपार के शिलाई विधानसभा क्षेत्र का आधा एरिया पांवटा-दून से पूरी तरह कट गया है। वहीं, कफोटा तक के लोगों के लिए मस्तभौज होते हुए उत्तराखंड के विकासनगर से एक एनएच विकल्प के तौर पर है, लेकिन कमरऊ से लेकर कठवाड़ तक की दर्जनों पंचायतों के लोगों का पांवटा साहिब आने का एकमात्र सुगम रास्ता इसी एनएच से है। ऐसे में उन्हें कफोटा होते हुए बाया उत्तराखंड पांवटा आना पड़ेगा। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अभी त्योहारी सीजन है और क्षेत्र के लोग खरीददारी के लिए पांवटा साहिब आते हैं। इसलिए यदि एनएच जल्द बहाल नहीं हुआ तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर

हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..