Thursday | November 12, 2026
हिमाचल: घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत       शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट - पढ़ें पूरी खबर..       असम के दिगारू में बड़ा रेल हादसा: कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे - पढ़ें पूरी खबर..       संकटमोचन मंदिर चोरी मामला: 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, सराफा कारोबारियों से पूछताछ जारी - पढ़ें पूरी खबर..       कमोडिटी मार्केट अपडेट: सोने-चांदी के दामों में ठहराव, एमसीएक्स पर सामान्य सौदों का दौर शुरू       कच्चे तेल की कीमतों में नरमी: 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब फिसला ब्रेंट, भारतीय अर्थव्यवस्था को राहत       दीवाली ब्रेक के बाद आज खुलेगा शेयर बाजार: निफ्टी-सेंसेक्स में एक्शन की तैयारी, वैश्विक संकेतों पर टिकी नजरें       संगीत जगत में रीमिक्स बनाम ओरिजिनल की बहस: एआई जनरेटेड गानों पर गायकों ने जताई चिंता       सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'दादा की संपत्ति पर पोते का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं, पिता को मिला हिस्सा निजी संपत्ति'       देशभर में भाई दूज (यम द्वितीया) का पावन पर्व आज, बहने भाइयों के माथे पर लगाएगी मंगल तिलक      

खेल

बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने जा रहे सौरव गांगुली से जब पूछा रवि शास्त्री को लेकर सवाल तो दादा ने दिया ये मजाकिया जवाब

October 17, 2019 10:23 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को बीसीसीआई के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। पिछले कुछ समय से बीसीसीआई में कोई भी अध्यक्ष पद पर नहीं है और बीसीसीआई के कामकाज में कोई योजनाबद्ध तरिका नजर नहीं आ रहा है। ऐसी स्थिति में जब बीसीसीआई की छवि कुछ खास नहीं है तब सौरव गांगुली इस संस्था की बागडौर संभालने जा रहे हैं।

सौरव गांगुली के अध्यक्ष बनने के बाद उनसे हैं बड़ी उम्मीदेंभारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी भी सौरव गांगुली ने उस समय संभाली थी जब भारतीय क्रिकेट पूरी तरह से टूट चुकी थी और वो एक सहारे का इंतजार कर रही थी तभी दादा ने इसकी अगुवायी की और भारतीय क्रिकेट को एक नया आयाम दिया।

कुछ उसी तरह से अब सौरव गांगुली से वहीं उम्मीदें हैं कि वो भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड में भी उसी तरह से मुश्किलों से निकाले जैसे उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए किया।

रवि शास्त्री और सौरव गांगुली के विवाद नहीं हैं किसी से छिपे

सौरव गांगुली बीसीसीआई के नए अध्यक्ष के रूप में 23 अक्टूबर को अपने कार्यकाल को शुरू कर देंगे। ऐसे में उनके सामने कई चुनौती हैं जिनको बीसीसीआई के अध्यक्ष रहते उन्हें फिर से बहाल करना है। लेकिन उनकी भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री के साथ अनबन छुपी नहीं रह रही है।सौरव गांगुली और रवि शास्त्री के बीच काफी समय पहले से विवाद चल रहा है। सौरव गांगुली जब सीएसी के सदस्य थे तो उन्होंने 2016 में रवि शास्त्री को नजरअंदाज कर अनिल कुंबले के नाम पर भारतीय टीम के मुख्य कोच की मुहर लगायी थी तब शास्त्री और गांगुली का विवाद खुलकर सामने आया था।

उसी समय रवि शास्त्री ने सौरव गांगुली पर जानबूझकर उन्हें रास्ते से हटाने का आरोप लगाया था। एक बार फिर जब बीसीसीआई के आका के रूप में सौरव गांगुली अपना पदभार ग्रहण करेंगे तो रवि शास्त्री को लेकर सवाल तो जरूर सामने आएंगे।उसी तरह से सौरव गांगुली को रवि शास्त्री के बारे में सवाल किया गया। जब रिपोर्टर ने सौरव गांगुली से पूछा कि भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ बात हुई है क्या? तो सौरव गांगुली ने मजाकिया लहजे में हंसते हुए जवाब दिया कि ' क्यों अब रवि शास्त्री ने क्या कर दिया ? '

आपको बता दें कि रवि शास्त्री और सौरव गांगुली के बीच मतभेद तो रहे हैं लेकिन हाल ही में रवि शास्त्री ने सौरव गांगुली के रिश्तों को लेकर कहा था कि 'हम दो पूर्व कप्तान हैं। तर्क तो होंगे। हर कोई समय एक ही पेज पर नहीं होगा। लेकिन आपसी सम्मान है।'

Have something to say? Post your comment

खेल में और

बुडापेस्ट 'टोटल चेस' में ऐतिहासिक उलटफेर: भारतीय जीएम वैशाली रमेशबाबू ने अमेरिकी दिग्गज हैंस नीमन को दी मात

टी20 में नया मिशन: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सूर्यकुमार यादव बने मुंबई के कप्तान, दिग्गजों की वापसी

बारिश ने बिगाड़ा खेल: भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे रद्द, सीरीज का रोमांच अब माउंट माउंगानुई पर टिका

सहवाग जूनियर का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा: आर्यवीर ने ठोके 160 रन, टीम इंडिया अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक पोस्ट कर लिया संन्यास

निशानेबाज जयपाल मालवीय ने रजत पदक जीतकर भारत को दिलाया पहला लॉस एंजिल्स ओलंपिक कोटा

अंडर-19 एशिया कप में आज भारत और नेपाल की युवा टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर

एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन और कबड्डी में फाइनल में प्रवेश

पाकिस्तान ने रोमांचक फाइनल में श्रीलंका को हराकर जीती वनडे ट्राई-सीरीज

दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत: 8 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर हासिल किया नंबर-1 का ताज