Thursday | November 05, 2026
कार्तिक मास का ब्रह्म मुहूर्त स्नान और दीपदान: पावन नदियों के घाटों पर गूंजे भजन और मंत्र       उत्तराखंड चारधाम यात्रा का अंतिम चरण: कपाट बंद होने से पूर्व दर्शन के लिए उमड़े तीर्थयात्री       रंभा एकादशी और पंच दिवसीय दीपोत्सव की तैयारियां तेज: मथुरा से काशी तक भव्य सजावट       सिंह राशि में बना शक्तिशाली त्रिग्रही योग: चार राशियों के लिए खुलेगा भाग्य का द्वार       आज का पंचांग 3 नवंबर 2026, मंगलवार: कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के बाद दशमी का आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग, करण और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय       3 नवंबर 2026 का राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, खुलेगा तरक्की और धन लाभ का द्वार!       रातों-रात बदला सबसे अमीर भारतीय का ताज, इस सुपरस्टार के शो को मिली बम की धमकी; मात्र 5 मिनट में पढ़ें आज की टॉप 10 खबरें!       मंडी में पैराग्लाइडिंग हादसा: तेज हवाओं के बीच 500 फीट नीचे खेतों में गिरा ऑस्ट्रियाई पायलट निकोलस थॉमस, हालत गंभीर       त्योहारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में हरित ऊर्जा और ऑटो सेक्टर पर नजर, तिमाही नतीजों व वैश्विक संकेतों से तय होगी चाल       विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में त्योहारी उछाल: अक्टूबर में ई-वे बिल जनरेशन और फास्टैग कलेक्शन ने बनाया नया रिकॉर्ड, आज जारी होंगे मैन्युफैक्चरिंग PMI के आंकड़े      

पर्यटन

पर्यटन की दृष्टि से देश भर में न०1 है "हिमाचल प्रदेश" - इस क्षेत्र में हिमाचल को मिले 3 पुरस्कार, पढ़ें पूरी खबर..

February 25, 2023 11:09 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश उत्तर भारत का सबसे चहीता पहाड़ी इलाका है जो ढ़ेर सारी खूबसूरत स्थलों के लिए मशहूर है। पहाड़ों से दिखते सौंदर्य पूर्ण नज़ारे, कितना आकर्षित करते हैं न ? जी चाहता है कि इस दुनिया में ही विलीन हो जाएं। बिल्कुल ऐसे ही नज़ारे जो स्वर्ग जैसी अद्भुत दुनिया की सैर करवाऐंगे, वो सब आपको यहाँ दिखेंगे। 


शिमला : हिमाचल प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में 3 पुरस्कार मिले हैं। बैस्ट एडवैंचर डैस्टीनेशन, मोस्ट सीनिक रोड्स और बैस्ट माऊंटेन डैस्टीनेशन्स श्रेणी में हिमाचल को ये पुरस्कार मिले और देशभर में अव्वल रहा। एक पर्यटन सर्वेक्षण एवं पुरस्कार के अंतर्गत शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश को बैस्ट एडवैंचर डैस्टीनेशन, मोस्ट सीनिक रोड्स तथा बैस्ट माऊंटेन डैस्टीनेशन्स श्रेणी में विजेता पुरस्कार प्रदान किए गए।

अनछुए पर्यटन स्थलों के चरणबद्ध विकास पर बल दे रही सरकार : हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से ये पुरस्कार प्राप्त किए। बैस्ट एडवैंचर डैस्टीनेशन श्रेणी में रिवर राफ्टिंग के लिए कुल्लू, मोस्ट सीनिक रोड्स श्रेणी में शिमला-किन्नौर मार्ग तथा बैस्ट एडवैंचर डैस्टीनेशन श्रेणी में शिमला एवं मनाली को देश के विभिन्न राज्यों में स्वतंत्र एजैंसी द्वारा करवाए गए सर्वेक्षण व संबंधित समूह द्वारा निर्धारित मानकों पर विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत विजेता घोषित किया गया।

अनछुए पर्यटन स्थलों के चरणबद्ध विकास पर बल दे रही सरकार

इस अवसर पर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुुक्खू के ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश सरकार अनछुए पर्यटन स्थलों के चरणबद्ध विकास पर बल दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, पारम्परिक हस्तशिल्प एवं हस्तकलाएं और आतिथ्य सत्कार की विश्वभर में विशिष्ट पहचान है। वर्तमान प्रदेश सरकार हिमाचल की समृद्ध विरासत से पर्यटकों को रू-ब-रू करवानेे के लिए कृतसंकल्प है। राज्य सरकार ने इतिहास, संस्कृति व कला के वैज्ञानिक संवर्द्धन और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कांगड़ा को ‘पर्यटन राजधानी’ बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंनेे कहा कि इस निर्णय से पर्यटन क्षेत्र के सतत् विकास में सहायता मिलेगी।

प्रदेश में बेहतर हवाई सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में हो रहा काम

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के शिमला और कुल्लू-मनाली जैसे पर्यटन स्थलों पर यातायात दबाव कम करने तथा पर्यटकों को मनभावन हिमाचल में अधिक से अधिक समय तक ठहराव के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार साहसिक, धार्मिक, ग्रामीण एवं सप्ताहांत पर्यटन को प्रोत्साहित कर रही है। पर्यटकों को होम स्टे शृंखला के माध्यम से राज्य के अनछुए प्राकृतिक स्थलों पर समय बिताने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। राज्य में पर्यटकों व स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए विभिन्न अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में बेहतर हवाई सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में योजनाबद्ध कार्य कर रही है। राज्य के पारंपरिक व्यंजनों व हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए खाद्य एवं सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं ताकि पर्यटक भी हिमाचल की विविध संस्कृति एवं हस्तकलाओं से लाभान्वित हो सकें।

'प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण हिमाचल' छुट्टियाँ मनाने के लिए पर्यटकों की एक बहुत ही उम्दा पसंद..

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश उत्तर भारत का सबसे चहीता पहाड़ी इलाका है जो ढ़ेर सारी खूबसूरत स्थलों के लिए मशहूर है। पहाड़ों से दिखते सौंदर्य पूर्ण नज़ारे, कितना आकर्षित करते हैं न ? जी चाहता है कि इस दुनिया में ही विलीन हो जाएं। बिल्कुल ऐसे ही नज़ारे जो स्वर्ग जैसी अद्भुत दुनिया की सैर करवाऐंगे, वो सब आपको यहाँ दिखेंगे। एक शांतिप्रिय सफर जो आपके मन को रोज़मर्रा की चिंता से मुक्त कर देगा। पश्चिमी हिमालय की गोद में बसा यह प्रदेश पहाड़ों व नदियों से घिरा है। हिमाचल रावी, चेनाब, ब्यास, यमुना व सत्लुज जैसी बड़ी नदियों का मूल क्षेत्र है। प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण यह क्षेत्र छुट्टियाँ मनाने के लिए एक बहुत ही उम्दा पसंद है। तो फिर बिना झिझके हिमाचल प्रदेश पर्यटन स्थल के नक्शे को उठाइए और चल पड़िए एक यादगार सफर पर।

 

 

Have something to say? Post your comment

पर्यटन में और

पर्यटन को बढ़ावा देने में परस्पर सहयोग करेंगे हिमाचल व गोवा, विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तैयार किए जाएंगे विशेष पैकेज, पढ़ें पूरी खबर..

राजधानी में पर्यटकों को आकर्षित करने के सरकारी दावे हवा-हवाई, पर्यटकों को नहीं मिल रही सुविधाएं, शिमला में पर्यटकों के ठहरने का औसत घटा, अब सिर्फ इतने दिन ही रुकते हैं पर्यटक ! पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश की शीतकालीन राजधानी के वो मशहूर दर्शनीय स्थल, जो आपकी यात्रा को बना देंगे यादगार और मजेदार

हिमाचल : शहर के जीवन की शोर-शराबे से दूर, जिला काँगड़ा की ये झील हैं सुकून का खज़ाना !

खुद में ऐतिहासिक विरासत समेटे हुए है “टाउन हाल ” देखिये “टाउन हाल” के नये स्वरूप की ताजातरीन तस्वीरें –

पंचांग

आज का पंचांग 2 नवंबर 2026, सोमवार: जानें कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तिथि, आज का नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा-पाठ का विशेष महत्व। भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित सोमवार को जानें दिनभर के शुभ-अशुभ समय और आज के धार्मिक महत्व से जुड़ी खास बातें।

आज का पंचांग 2 नवंबर 2026, सोमवार: जानें कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तिथि, आज का नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा-पाठ का विशेष महत्व। भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित सोमवार को जानें दिनभर के शुभ-अशुभ समय और आज के धार्मिक महत्व से जुड़ी खास बातें।

पंचांगNovember 02, 2026

आज का पंचांग, 31अक्टूबर 2026: जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल  का समय

आज का पंचांग, 31अक्टूबर 2026: जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

पंचांगOctober 31, 2026

आज का पंचांग 30 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का पूरा पंचांग

आज का पंचांग 30 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का पूरा पंचांग

पंचांगOctober 30, 2026

आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2026: करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चंद्रोदय और पूजा का सही समय

आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2026: करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चंद्रोदय और पूजा का सही समय

पंचांगOctober 29, 2026