आज का राशिफल: 03 मई 2024; आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, धन का मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपकी राशि में क्या लिखा है       आज का राशिफ़ल: 02 मई 2024; आज भगवान विष्णु खोलेंगे इन राशियों के भाग्य का द्वार, धन-संपदा में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..       हिमाचल में बर्फबारी : किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी , बागवानों की धुकधुकी बढ़ी, करोड़ों के सेब पर खतरा मंडराया, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला रिज पर हॉजरी और फूड के स्टाल लगाने पर लगी रोक, हॉजरी या फिर फूड का स्टॉल लगाया तो होगा सारा सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल के DGP बने अतुल वर्मा:साल 1991 बैच के IPS; कुंडू की रिटायरमेंट के बाद ताजपोशी, पदभार संभाला       हिमाचल उपचुनाव : आज घोषित हो सकते हैं कांग्रेस के विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी.. पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 27 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर रहेगी शनि देव की टेढ़ी नजर, पूरे दिन इन मामलों में रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल..       हिमाचल कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला मौका, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला मौका, पढ़ें पूरी खबर..       राजधानी शिमला में 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, घर की तीसरी मंजिल में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | सोलन

कुनिहार: श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ तुलसी विवाह, पट्टाब्रोरी के ठाकुरद्वारे से सालिगराम आए, और तुलसी को ब्याह ले गए, पढ़ें पूरी खबर..

November 24, 2023 06:22 PM
Om Prakash Thakur

यहां आज भी युग बीती परंपरा का बखूबी निर्वाह हो रहा है। धर्म शास्त्रों से जुड़े लोग त्रेतायुग में राक्षस राज जालंधर की पत्नी वृंदा को भगवान विष्णु द्वारा दिए वचन का पालन कर रहे हैं। त्रेतायुग में वृंदा बनी मां तुलसी का विवाह हिंदु रीति रिवाजों से भगवान सालिगराम से किया जाता है। आज कुनिहार के समीप बडोरी-लोहरा गांव में शास्त्रोक्त एवं परंपरागत हिंदू रीति रिवाज से भगवान शालिग्राम व तुलसी विवाह का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। पढ़ें विस्तार से..

कुनिहार: (हिमदर्शन समाचार); कुनिहार के समीप बडोरी-लोहरा गांव में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी के दूसरे दिन द्वादशी तिथि के पावन अवसर पर माँ तुलसी का भगवान शालिग्राम जो कि विष्णु भगवान का स्वरूप भी माना जाता है, के साथ शास्त्रोक्त एवं परंपरागत हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह उत्सव का आयोजन बहुत ही हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ आयोजित किया गया ।

इस पावनमयी एवं धार्मिक भावनाओं से ओत प्रोत इस विवाह उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए इस विवाह के आयोजन कर्ता जयदेव ने बताया की इस विवाह में आसपास गांव के सैकड़ो लोग सम्मिलित होकर के आनंदानुभूति के साक्षी बने l

तुलसी विवाह के लिए ग्राम पट्टाब्रोरी के ठाकुरद्वारे से शालिग्राम की बारात को सुसज्जित एवं साजो बाज के साथ प्रातः उषाकाल की उगती किरणों के साथ बडोरी-लोहरा गांव पहुंची, जहां पर सभी ग्राम वासियों ने हृदय की गहराइयों से भगवान शालिग्राम एवं उनके साथ आए बारात के सभी लोगो का स्वागत एवं आदर सत्कार किया और उसके उपरांत भारतीय हिंदू शास्त्रों के अनुसार भगवान शालिग्राम एवं माता तुलसी का विवाह उत्सव क़ो विधि विधान पूर्वक किया गया।

हिंदू परंपरा एवं पौराणिक मिथको के अनुसार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी के दूसरे दिन हर वर्ष द्वादशी तिथि के पावन अवसर पर माँ तुलसी का विवाह आयोजित करने की मान्यता है। माँ तुलसी को लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है। वैसे भी भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। इसी कारण तुलसी के पत्तों के साथ भगवान विष्णु जी की पूजा करने से वे अति प्रसन्न होते हैं।

तुलसी विवाह का हमारे हिंदू शास्त्रों में बहुत ही महत्व बताया जाता है कहते हैं कि माँ तुलसी का भगवान शालिग्राम के साथ विवाह को करवाने वाले को उतना ही फल मिलता है जितना किसी व्यक्ति को कन्यादान को करने से मिलता है। साथ ही वह व्यक्ति पुण्य का भागीदार बनकर मनवांछित फल को प्राप्त करता है। इस पावनमयी विवाह के अंतर्गत भजन संकीर्तन के उपरांत नारायण सेवा के रूप में इस विवाह उत्सव में सम्मिलित लोगों को भोजन के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई थी l

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में बर्फबारी : किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी , बागवानों की धुकधुकी बढ़ी, करोड़ों के सेब पर खतरा मंडराया, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला रिज पर हॉजरी और फूड के स्टाल लगाने पर लगी रोक, हॉजरी या फिर फूड का स्टॉल लगाया तो होगा सारा सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल के DGP बने अतुल वर्मा:साल 1991 बैच के IPS; कुंडू की रिटायरमेंट के बाद ताजपोशी, पदभार संभाला

हिमाचल उपचुनाव : आज घोषित हो सकते हैं कांग्रेस के विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी.. पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला मौका, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला मौका, पढ़ें पूरी खबर..

राजधानी शिमला में 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, घर की तीसरी मंजिल में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी, पढ़ें पूरी खबर..

मुकेश अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बोलें- " मैं राजनीति में ऐसे स्थान पर हूँ , जहां ना तो मुझे कोई चुनाव लड़ने के लिए बाध्य कर सकता है, ना विवश कर सकता है और ना ही मुझ पर चुनाव थोप सकता है " और चुनाव ना लड़ने पर क्या क्या बोले हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ..!! पढ़ें पूरी ख़बर.. विस्तार से..

शिमला: जंगल में मिली युवती की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े, बिना कपड़ों के युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..