आज का राशिफल : 27 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर रहेगी शनि देव की टेढ़ी नजर, पूरे दिन इन मामलों में रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल..       हिमाचल कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला मौका, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला मौका, पढ़ें पूरी खबर..       राजधानी शिमला में 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, घर की तीसरी मंजिल में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी, पढ़ें पूरी खबर..       मुकेश अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बोलें- " मैं राजनीति में ऐसे स्थान पर हूँ , जहां ना तो मुझे कोई चुनाव लड़ने के लिए बाध्य कर सकता है, ना विवश कर सकता है और ना ही मुझ पर चुनाव थोप सकता है " और चुनाव ना लड़ने पर क्या क्या बोले हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ..!! पढ़ें पूरी ख़बर.. विस्तार से..       शिमला: जंगल में मिली युवती की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े, बिना कपड़ों के युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल       लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..       गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..      

हिमाचल | शिमला

विक्रमादित्य ने अपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल से 'कांग्रेस' और 'मंत्री' हटाया, विक्रमादित्य का ये बदलाव इंटरनेट मीडिया पर वायरल, विक्रमादित्य ने दिया बड़ा संकेत, पढ़े पूरी ख़बर..

March 02, 2024 07:35 AM
Om Prakash Thakur

हिमाचल के लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्‍य सिंह ने अपना फेसबुक प्रोफाइल बदल लिया है। मंत्री की जगह हिमाचल का सेवक लिखा है। उनका यह प्रोफाइल में बदलाव इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विक्रमादित्य के निर्वाचन क्षेत्र शिमला ग्रामीण से लेकर प्रदेश भर में उनके समर्थक हिमाचल के सेवक के इस स्‍लग को आगे बढ़ते हुए इसे काफी पसंद कर रहे हैं , हालांकि राजनीतिक गलियारों में इसे दूसरे एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार में रस्सा कस्सी जारी है। एक तरफ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पर्यवेक्षक दावा कर रहे हैं कि सभी विधायकों की नाराजगी दूर हो गई है और सरकार में सबकुछ ठीक है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक लगातार असंतोष की स्थिति बयां कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने फिर बड़े संकेत दे दिए हैं।

दरअसल, विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की बायोग्राफी में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट से पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर और विधायक को हटा दिया है। इसकी जगह अब उन्होंने 'हिमाचल का सेवक' लिख दिया है. उनके इस कदम से एक बार फिर सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। चर्चा है कि प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य खेमे में अब भी नाराजगी है, जो बार बार खुलकर सामने आ रही है।

विक्रमादित्य सिंह के तेवर देखकर साफ है कि सरकार में चल रही रार अभी बाकी है। गुरुवार शाम को सुक्खू द्वारा बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में भी ये देखने को मिला। विक्रमादित्य बैठक के बीच में से ही निकल आए। विक्रमादित्य ने इस्तीफा वापस लेने से इनकार कर दिया है। हालांकि, यह जरूर कहा है कि वह इसे स्वीकार करने को लेकर किसी तरह का दबाव नहीं बनाएंगे। बैठक में से वह अचानक ही चंडीगढ़ रवाना हो गए। इसके बाद खबर आई कि वह दिल्ली दौरे पर आएंगे और यहां पार्टी नेतृत्व संग बैठक करेंगे।

 

बागी विधायक ने सीएम सुक्खू पर साधा निशाना

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के बागी विधायक राजिंदर राणा ने CM सुक्खू पर पलटवार किया. उन्होंने फेसबुक पर लिखा, "वाह रे व्यवस्था परिवर्तन! हिमाचली अस्मिता की मशाल थामने वाले गद्दार हो गए। बाहरी प्रत्याशी प्रदेश पर थोपने वाले साध हो गए। युवाओं की आवाज बुलंद करने वाले गद्दार हो गए और युवाओं को धोखा देने वाले साध हो गए. कौन साध है, कौन गद्दार? फैसला करेगा जन दरबार।"

सुक्खू ने बागी विधायकों को बताया था काला नाग

बता दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने सोलन के धर्मपुर में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने षडयंत्र के तहत सरकार गिराने की कोशिश की है, लेकिन मैं उनसे डरता नहीं हूं। जो विधायक अपना ईमान बेच दे वो विधानसभा क्षेत्र के लोगों का क्या भला करेगा। भारतीय जनता पार्टी के नेता और जो कांग्रेस के काले नाग थे, उन्होंने अपने ईमान को बेच दिया। जिन 6 काले नागों ने गद्दारी की, वो सड़क रास्ते से नहीं आए। इन्होंने पार्टी और निशान से गद्दारी की है। जो व्यक्ति अपना ईमान बेच सकता है, बिकाऊ हो जाए, सत्ता और पैसों के लालच में ईमान बेच सकता है, वो लोगों की क्या सेवा करेंगे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला मौका, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला मौका, पढ़ें पूरी खबर..

राजधानी शिमला में 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, घर की तीसरी मंजिल में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी, पढ़ें पूरी खबर..

मुकेश अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बोलें- " मैं राजनीति में ऐसे स्थान पर हूँ , जहां ना तो मुझे कोई चुनाव लड़ने के लिए बाध्य कर सकता है, ना विवश कर सकता है और ना ही मुझ पर चुनाव थोप सकता है " और चुनाव ना लड़ने पर क्या क्या बोले हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ..!! पढ़ें पूरी ख़बर.. विस्तार से..

शिमला: जंगल में मिली युवती की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े, बिना कपड़ों के युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..

हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील

हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..

राशिफल

आज का राशिफल : 27 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर रहेगी शनि देव की टेढ़ी नजर, पूरे दिन इन मामलों में रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल : 27 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर रहेगी शनि देव की टेढ़ी नजर, पूरे दिन इन मामलों में रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 27, 2024

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

राशिफलApril 26, 2024

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024