Saturday | October 17, 2026
आज का पंचांग, 17 अक्टूबर 2026: शनिवार को जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल       शनिवार का राशिफल: 17 अक्टूबर 2026; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       जाखू मंदिर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, 20 साल से दशहरे के लिए रावण के पुतले बना रहे मेरठ के मुस्लिम कारीगर       हिमाचल: लाहौल की घेपन झील पर लगा देश का पहला 'अर्ली वार्निंग सिस्टम', अब टलेगा ग्लेशियर फटने का खतरा       हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला: स्पेशल एजुकेटर भर्ती के नियम वैध, भर्ती का तरीका तय करना सरकार का विशेषाधिकार       हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: 100% दिव्यांगों की पेंशन 1700 से बढ़ाकर 3000 रुपये की गई, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें       हिमाचल प्रदेश की 10 बड़ी खबरें: ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी, सुक्खू सरकार का 14 हजार पदों पर बंपर भर्तियों का ऐलान - पढ़ें विस्तार से -       आज का पंचांग, 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि का छठा दिन, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल       🌟 आज का राशिफल: 16 अक्टूबर 2026 - आपके जीवन के हर पहलू के लिए सकारात्मक मार्गदर्शन 🌟 - पढ़ें मेष से मीन तक की भविष्यवाणी       नए जिलों के गठन पर विधायक सुधीर शर्मा का तंज- कहा, जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार ने छोड़ा 'शगूफा' - पढ़ें पूरी खबर..      

देश/विदेश

रेड लाइट पर जरा संभल कर, तेज हॉर्न बजाया तो नहीं होगा ग्रीन सिग्नल!

February 04, 2020 10:56 AM

देश में एक सितंबर 2019 से नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हो गया है. इसी के साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने की राशि भी कई गुना बढ़ गई है. शुरुआती दिनों में धड़ाधड़ चालान कटने की खबरें आईं. कई जगहों पर नए मोटर व्हीकल एक्ट को विरोध भी हुआ. लेकिन अब मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वालों को लेकर एक अनोखा प्रयोग किया है.

दरअसल मुंबई ट्रैफिक पुलिस रेड लाइट पर बेवजह हॉर्न बजाने वालों से परेशान थी. अक्सर लोग सड़क पर थोड़ा-सा जाम लग जाने के बाद हॉर्न बजाना शुरू कर देते हैं. जिससे आम आदमी को परेशानी होती है. देश के कई जगहों पर लिखा भी होता है कि यह नो-हॉर्न एरिया है, और यहां बेवजह हॉर्न बजाना बैन है, फिर लोग हॉर्न बजाने से नहीं मानते.

अब मुंबई पुलिस एक ऐसी तकनीक का इस्तेमाल कर रही है, जिससे अगर कोई बेवजह रेड लाइट पर खड़े होकर हॉर्न बजाता है तो फिर ग्रीन सिग्नल आने में और देरी होगी. हॉर्न बजाने से रेड लाइट का वक्त बढ़ जाएगा. और लाइट पर लंबा इंतजार करन पड़ सकता है.

पुलिस का कहना है कि लोग अब बेवजह हॉर्न नहीं बजाएंगे, क्योंकि जब वो हॉर्न बजाएंगे तो उन्हें ही लंबा इंतजार करना पड़ेगा. रेड लाइट पर ग्रीन सिग्नल होने में कुछ सेकेंड बाकी ही रहता है और लोग जल्दी निकलने के चक्कर में हॉर्न बजाने लगते हैं.

दरअसल मुंबई में रेड लाइट पर बजने वाले हॉर्न को लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक अनूठा प्रयोग किया है. पुलिस ने मुंबई की सड़कों पर मौजूद कुछ ट्रैफिक सिग्नल पर डेसिबल मीटर लगाए हैं और इन मीटरों को रेड लाइट से जोड़ा गया है.

मुंबई पुलिस ने इस मुहिम को Honk More, Wait More नाम दिया है. यानी जितना ज्यादा हॉर्न बजाओगे उतनी ही ज्यादा देर ट्रैफिक सिग्नल पर इंतजार करना पड़ेगा. मुंबई पुलिस की यह पहल बेंगलुरु में भी लागू करने की बात हो रही है.

इसको लेकर मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. कई हजार लोग इसे देख चुके हैं और ज्यादातर लोग इस सिस्टम को सही बता रहे हैं. इसकी सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है.

 

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी

बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..

BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका

नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...

​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..

केप टाउन में पठानियां ने उठाया ‘पोस्ट-लेजिस्लेटिव स्क्रूटिनी’ का मुद्दा, जनता से मजबूत संवाद पर दिया जोर - पढ़ें पूरी खबर..

दक्षिण अफ्रीका में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आगाज, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने की शिरकत - पढ़ें पूरी खबर

सवालों से 'बचते' राहुल गांधी: पुलिसकर्मियों के दर्द पर पूछा सवाल, तो पत्रकार पर लगा दिया 'BJP' का ठप्पा.! - जानिए क्या है पूरा मामला..

"बिना पुलिस और सरकार की मिलीभगत के 10 दिन भी नहीं चल सकता नशे का धंधा" — गुलाब चंद कटारिया का सबसे बड़ा बयान; पढ़ें पूरी खबर