राजगढ़– राजगढ़ स्टार गोजु रियु कराटे एकेडमी की तीन लडकियों ने कराटे प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करके अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है | स्टार गोजु रियु कराटे एकेडमी राजगढ़ के कोच जगमोहन सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दो दिन पहले जिला सोलन के कुमारहट्टी में स्टार गोजु रियु कराटे फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया द्वारा कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया था |
विज्ञापन
इस दोरान जिला सोलन व् सिरमौर से सरकारी स्कुलो व् निजी स्कुलो ने भाग लिया था इस दोरान राजगढ़ से डीऐवी स्कुल से 4 लडकियों जिनमे कृतिका सिमर , वंशिका चौहन , स्नेह ठाकुर , दिव्यांशी भंडारी व् आर्यन चोधरी ने भाग लिया था जिसमे तीन लडकियों ने ब्रोंज मेडल जीत कर अपने स्कुल व् माता पिता का नाम रोशन किया है | जगमोहन सिंह ने बताया की जिला सोलन में शियान संजय ठाकुर की अगुवाई में इंटर स्कूल कराटे कप 2019 का आयोजन किया गया था | डी ऐ वी स्कुल की प्रधानाचार्य रीना मल्होत्रा ने उपरोक्त कराटे कोच जगमोहन व् लडकियों को बधाई दी है साथ ही कहा है की आजकल के जमाने के साथ लडको के साथ लडकियों को भी आत्मरक्षा के गुर सिखने जरुरी है |