भारत-ब्राजील व्यापार को नई रफ्तार देने की तैयारी, 20 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है द्विपक्षीय कारोबार; रक्षा और AI में भी सहयोग       GAIL के मुनाफे में 138% का उछाल, ₹4,724 करोड़ पहुंचा शुद्ध लाभ; सहायक कंपनी GAIL Gas का IPO लाने की तैयारी       सन फार्मा के मुनाफे में गिरावट, Organon अधिग्रहण से जुड़ा खर्च बना बड़ी वजह; स्पेशियलिटी दवाओं की बिक्री मजबूत       सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' के गाने 'सुनियो जरा' का जलवा, आईएमए (IMA) ने जताया कड़ा विरोध       शिमला के IIAS में कांगड़ा कलम आर्ट गैलरी का शुभारंभ, राज्यपाल बोले- 'छोटे जिलों के गठन से मिलेगी सहूलियत'       हिमाचल के किसान ध्यान दें! 'एग्रीस्टैक' पहल के तहत बन रही डिजिटल Farmer ID, लोक मित्र केंद्रों पर मुफ्त सुविधा उपलब्ध; जानिए पूरी प्रक्रिया       "हिमकेयर योजना का नया अवतार: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम! 'हिमकेयर' में AI की एंट्री, टॉप-अप के साथ मिलेगा 10 लाख का कैशलेस कवर। पढ़ें पूरी खबर..."       Aaj Ka Rashifal 13 February 2026: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान       भारत सरकार का बड़ा फैसला: प्रशासनिक अनुभव पर मुहर - पूर्व IAS अमित कश्यप बने हिमाचल GST अपीलीय न्यायाधिकरण के सदस्य - पढ़ें पूरी खबर..       डिजिटल गोल्ड से सावधान ! SEBI ने निवेशकों को दी बड़ी चेतावनी, ऑनलाइन गोल्ड में निवेश से पहले 100 बार सोचें - पढ़े पूरी खबर      

Sports

IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के CEO ने जताई उम्मीद, 2020 के बाद भी टीम का हिस्सा रहेंगे धोनी

August 12, 2020 01:49 PM

जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच के बाद से ही क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अटकलें और उम्मीदें खत्म नहीं हो रही हैं. धोनी अगले महीने से होने वाले आईपीएल के साथ मैदान में वापसी करेंगे, लेकिन इसके आगे क्या वो खेलना जारी रखेंगे या नहीं, यह किसी को नहीं पता. ऐसे में आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स को उम्मीद है कि माही इस सीजन के बाद 2021 और 2022 तक भी फ्रेंचाइजी से जुड़े रहेंगे.

39 साल के धोनी ने इस साल मार्च के शुरुआती हफ्तों में चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके के प्रैक्टिस कैंप में हिस्सा लिया था और आईपीएल में खेलने को पूरी तरह तैयार थे. इसी बीच कोरोना वायरस महामारी के चलते आईपीएल को स्थगित करना पड़ा और इस साल लीग के आयोजन पर संशय बना था.

अब यूएई में इस 13वें सीजन की तैयारियां जोरों पर हैं, तो हर कोई धोनी को खेलते देखने के लिए उत्सुक है. इस बीच सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इंडिया टुडे से बातचीत में उम्मीद जताते हुए कहा, “हां, हम उम्मीद कर सकते हैं कि एमएस धोनी दोनों (2020 और 2021 सीजन) का हिस्सा रहेंगे और शायद 2022 में भी वो उपलब्ध रहेंगे.

Have something to say? Post your comment

Spirituality

Religion

Religious Places

Yog