शिमला: राज्यसभा नामांकन से पहले कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट       आज का राशिफल, 5 मार्च 2026: जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल, आज किन राशियों के चमकेंगे सितारे?       पंजाब विधानसभा की आश्वासन समिति का शिमला दौरा: हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट, साझा कीं ऐतिहासिक और तकनीकी जानकारियां - पढें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने देश व प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई       चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर       जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..       आज का राशिफल, 28 फरवरी 2026: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आपका दिन!       हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर       ​'न्यायपालिका और भगवान हमारे साथ...': शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलते ही रो पड़े केजरीवाल, मोदी-शाह पर साधा निशाना - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी को दी जीत की बधाई

February 11, 2020 07:00 PM

लोकतंत्र में जनमत सर्वाधिक महत्वपूर्ण रहता है इसलिए जनता के आदेश सर्वोपरि है और भारतीय जनता पार्टी जनमत को स्वीकार करती है। देश की सबसे बड़ी पार्टी रही, 400-400 सीटें लेकर देश में सत्ता संभालती रही, पूरे देश में 25-25 राज्यो में जिसकी सत्ता रही, उस पार्टी के पतन की इन्तहा हो गई: बिंदल


शिमला: दिल्ली विधान सभा चुनाव परिणाम पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई दी। उन्होनें कहा कि लोकतंत्र में जनमत सर्वाधिक महत्वपूर्ण रहता है इसलिए जनता के आदेश सर्वोपरि है और भारतीय जनता पार्टी जनमत को स्वीकार करती है।डॉ. बिन्दल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदेश में कड़ी मेहनत की परन्तु नतीजे आशानुरूप नहीं रहे। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए दिल्ली में आगामी पांच वर्षों में दिल्ली के विकास के लिए विधानसभा में आवाज बुलंद करेगी तथा जनता के बीच जाकर जनता को जागरूक करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप भाजपा का वोट प्रतिशत पिछले विधान सभा चुनाव की तुलना में बढ़ा है। परन्तु दूसरी तरफ देखने में आया कि कांग्रेस का दिल्ली से पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया तथा कांग्रेस दिल्ली में खाता खोलने में भी नाकाम रही है।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो देश की सबसे बड़ी पार्टी रही, 400-400 सीटें लेकर देश में सत्ता संभालती रही, पूरे देश में 25-25 राज्यो में जिसकी सत्ता रही, उस पार्टी के पतन की इन्तहा हो गई। दिल्ली प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने 15 वर्ष लगातार सत्ता संभाली और उसके तुरंत बाद हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी का वोट बैंक 40 प्रतिशत से खिसक कर 8 प्रतिशत पर पहुंच गया और 70 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई। उन्होनें कहा कि कांग्रेस पार्टी को विचार करना होगा कि किन कारणों से राष्ट्रीय पार्टी का पतन हो रहा है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला: राज्यसभा नामांकन से पहले कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

पंजाब विधानसभा की आश्वासन समिति का शिमला दौरा: हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट, साझा कीं ऐतिहासिक और तकनीकी जानकारियां - पढें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने देश व प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई

चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर

जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर

हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर