हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 28, 2026
चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर       जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..       आज का राशिफल, 28 फरवरी 2026: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आपका दिन!       हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर       ​'न्यायपालिका और भगवान हमारे साथ...': शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलते ही रो पड़े केजरीवाल, मोदी-शाह पर साधा निशाना - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (27 फरवरी 2026): लक्ष्मी योग और ग्रहों की चाल से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल       हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'       आज का राशिफल (26 फरवरी): मेष से मीन तक, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी..?       हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?      

हिमाचल

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के एक दिन बाद ही आम लोगों को बड़ा झटका, 150 रुपये तक बढ़े गैस सिलेंडर के दाम..!

February 12, 2020 11:23 AM

 पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल, इंडेन गैस के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर 150 रुपये तक महंगे हो गए हैं. देश की राजधानी दिल्‍ली में 14 किलोग्राम के गैस सिलेंडर के दाम 144.50 रुपये बढ़ गए हैं. अब दिल्ली में बिना सब्‍सिडी वाले गैस सिलेंडर 858.50 रुपये में मिलेंगे।

वहीं, कोलकाता के ग्राहकों को 149 रुपये ज्यादा चुकाकर 896.00 रुपये के दाम पर सिलेंडर मिलेगा. इसी तरह मुंबई में 145 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब यहां सिलेंडर की नई कीमत 829.50 रुपये हो गई है।

अगर चेन्‍नई की बात करें तो यहां बिना सब्‍सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 147 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और यह 881 रुपये पर बिक रहा है. इस साल दूसरी बार है जब रसोई गैस के दाम बढ़े हैं. इससे पहले 1 जनवरी से गैर सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम में 19 रुपये का इजाफा किया गया था।

दो महीने में 200 का बोझ

दिसंबर में दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए 695.00 रुपये चुकाने पड़ते थे. कोलकाता में इसका दाम 725.50 रुपये था. वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम क्रमश: 665.00 और 714.00 रुपये था. जाहिर सी बात है कि सिर्फ दो महीने के भीतर आम लोगों की जेब पर 200 रुपये तक का बोझ बढ़ गया है।

पेट्रोल-डीजल की राहत पर ब्रेक

इस बीच, पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट पर एक बार फिर ब्रेक लग गया है. तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बिना किसी बदलाव के क्रमश: 71.94 रुपये, 74.58 रुपये, 77.60 रुपये और 74.73 रुपये प्रति लीटर पर बना बना हुआ है. वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी पूर्ववत क्रमश: 64.87 रुपये, 67.19 रुपये, 67.98 रुपये और 68.50 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर

जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर

हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..