हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | November 05, 2026
भारत-ब्राजील व्यापार को नई रफ्तार देने की तैयारी, 20 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है द्विपक्षीय कारोबार; रक्षा और AI में भी सहयोग       GAIL के मुनाफे में 138% का उछाल, ₹4,724 करोड़ पहुंचा शुद्ध लाभ; सहायक कंपनी GAIL Gas का IPO लाने की तैयारी       सन फार्मा के मुनाफे में गिरावट, Organon अधिग्रहण से जुड़ा खर्च बना बड़ी वजह; स्पेशियलिटी दवाओं की बिक्री मजबूत       सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' के गाने 'सुनियो जरा' का जलवा, आईएमए (IMA) ने जताया कड़ा विरोध       शिमला के IIAS में कांगड़ा कलम आर्ट गैलरी का शुभारंभ, राज्यपाल बोले- 'छोटे जिलों के गठन से मिलेगी सहूलियत'       हिमाचल के किसान ध्यान दें! 'एग्रीस्टैक' पहल के तहत बन रही डिजिटल Farmer ID, लोक मित्र केंद्रों पर मुफ्त सुविधा उपलब्ध; जानिए पूरी प्रक्रिया       "हिमकेयर योजना का नया अवतार: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम! 'हिमकेयर' में AI की एंट्री, टॉप-अप के साथ मिलेगा 10 लाख का कैशलेस कवर। पढ़ें पूरी खबर..."       Aaj Ka Rashifal 13 February 2026: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान       भारत सरकार का बड़ा फैसला: प्रशासनिक अनुभव पर मुहर - पूर्व IAS अमित कश्यप बने हिमाचल GST अपीलीय न्यायाधिकरण के सदस्य - पढ़ें पूरी खबर..       डिजिटल गोल्ड से सावधान ! SEBI ने निवेशकों को दी बड़ी चेतावनी, ऑनलाइन गोल्ड में निवेश से पहले 100 बार सोचें - पढ़े पूरी खबर      

Himachal | Una

हिमाचल में कांग्रेस सरकार को बने 8 महीने बीत जाने के बाद भी धरातल पर Progress Nil, जनता त्रस्त, सरकार मस्त : कंवर

August 08, 2023 01:08 PM

ऊना: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। प्रदेश में भय की स्थिति पैदा हो गई है, राष्ट्रीय राजमार्ग और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बंद पड़ी है। आने जाने का साधन नहीं है, यहां तक कि ऊपरी हिमाचल में सेब की बंपर क्रॉप बगीचों में ही ठप पड़ी है उनको मंडियों तक पहुंचाना असंभव हो गया है।

(ADVT8)

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में तो बिना विलंब मॉनसून सत्र बुलाना चाहिए और सभी विधायकों की खुली चर्चा होना अनिवार्य है। इस मॉनसून सत्र में सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों का नुकसान सदन के समक्ष रख सकते हैं और आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक ठोस नीति बनाई जा सकती है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस विषय को पहले ही विधायक दल के माध्यम से उठाया है और भाजपा लगातार यह मांग कर रही है की मॉनसून सत्र होना चाहिए, पर सवाल यह उठता है कि सरकार इस विषय से क्यों बच रही है।

(ADVT1)

मुख्यमंत्री सुक्खू कहते हैं पहले आपदा से निपट लेंगे फिर मॉनसून सत्र बुलाएंगे यह गलत है, पहले इस सरकार ने सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाई और अब मॉनसून सत्र को भी टाल रही हैं। कंवर ने कहा कि भाजपा मांग करती है कि तुरंत मॉनसून बुलाना चाहिए, अब तो काग्रेस पार्टी में भी अलग-अलग स्वर उठने शुरू हो गए हैं। सुधीर शर्मा जो कि धर्मशाला से विधायक हैं उन्होंने भी साफ कहा है कि मॉनसून सत्र की आवश्यकता है।

(ADVT4)

उन्होंने कहा कि सरकार का हनीमून पीरियड समाप्त हो गया है पर हनी तो बिल्कुल भी नहीं निकली है। कांग्रेस के विधायक स्वयं कह रहे हैं कि 8 महीने गुजर गए हैं पर धरातल पर कोई काम नहीं हो पा रहा है, सरकार मस्त है और जनता त्रस्त है। कंवर ने साफ साफ कहा कि इस सरकार में आने वाले समय में भी कुछ नहीं होगा।

(ADVT2)

Have something to say? Post your comment

Spirituality

Religion

Religious Places

Yog

Himachal

शिमला के IIAS में कांगड़ा कलम आर्ट गैलरी का शुभारंभ, राज्यपाल बोले- 'छोटे जिलों के गठन से मिलेगी सहूलियत'

हिमाचल के किसान ध्यान दें! 'एग्रीस्टैक' पहल के तहत बन रही डिजिटल Farmer ID, लोक मित्र केंद्रों पर मुफ्त सुविधा उपलब्ध; जानिए पूरी प्रक्रिया

दिल्ली में एक्टिव, हिमाचल में मौन... राहुल गांधी का यह कैसा दोहरा मापदंड? AAP ने कांग्रेस सरकार की लचर शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

"हिमकेयर योजना का नया अवतार: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम! 'हिमकेयर' में AI की एंट्री, टॉप-अप के साथ मिलेगा 10 लाख का कैशलेस कवर। पढ़ें पूरी खबर..."

यहाँ इस दुखद घटना पर आधारित एक विस्तृत और श्रेणीबद्ध (Paragraph-wise) समाचार रिपोर्ट प्रस्तुत है: ​किन्नौर में भीषण सड़क हादसा: टापरी-जानी मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार की मौत ​किन्नौर (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा पेश आया। टापरी से जानी गांव की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे इलाके में मातम पसर गया है। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों (मां, बेटे और ननद) सहित कुल चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे ने न केवल सड़क सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि शिवरात्रि के त्यौहार की खुशियों को भी गहरे शोक में बदल दिया है। ​हादसे का घटनाक्रम और रेस्क्यू ऑपरेशन ​पुलिस थाना टापरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार संख्या HP 26B-8999 में सवार होकर पांच लोग सुबह करीब 8:30 बजे टापरी से जानी गांव की ओर निकले थे। जैसे ही वाहन टापरी से कुछ दूरी पर स्थित टावर के पास पहुँचा, चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया। ढलान और संकरी सड़क होने के कारण कार लगभग 150 मीट

"IGMC Shimla Price Hike News: रोगी कल्याण समिति ने टेस्ट और वार्ड शुल्क बढ़ाने की तैयारी की। जानिए कैसे 'मुफ्त बिजली-पानी' देने वाली सरकार अब मरीजों से कर रही है वसूली। क्या RKS बन रही है रोगियों की दुश्मन? पूरी रिपोर्ट पढ़ें।"

भारत सरकार का बड़ा फैसला: प्रशासनिक अनुभव पर मुहर - पूर्व IAS अमित कश्यप बने हिमाचल GST अपीलीय न्यायाधिकरण के सदस्य - पढ़ें पूरी खबर..

15 साल बाद निकला सिक्का, AIMSS चमियाना की गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी टीम ने किया कमाल - पढ़ें पूरी खबर..

Himachal Assembly Monsoon Session Concludes with 98% Productivity, Speaker Pathania Thanks All

Allegations of Irregularities in APMC Shop Allotment, Opposition Stages Walkout, Demands Judicial Probe