हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | September 13, 2025

Himachal

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के काफिले का एक्सीडेंट, राज्यपाल सुरक्षित ACP समेत 3 लोग घायल, पढ़ें पूरी खबर..

December 10, 2024 03:33 PM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के काफिले का एक्सीडेंट, राज्यपाल सुरक्षित ACP समेत 3 लोग घायल, पढ़ें पूरी खबर..

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के काफिले का एक्सीडेंट हो गया। एंबुलेंस समेत 3 गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हादसे में ACP समेत 3 लोग घायल हैं। हालांकि, राज्यपाल सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार सुबह 8.30 बजे हुआ। यह हादसा शहीद पथ पर लुलु मॉल के पास हुआ, जब काफिले की एक गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहे वाहन आपस में टकरा गए।

(ADVT1)

घायलों का सरोजनी नगर CHC में हुआ इलाज हादसे में ACP गाजीपुर, दरोगा राकेश पांडे, इंस्पेक्टर साबिर घायल हुए हैं। सरोजनी नगर नर्सिंग स्टाफ के अर्दल विभोर के हाथ-पैर में चोट आई है। डॉक्टर का पैर फैक्चर हुआ है। सभी का इलाज सरोजनी नगर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

(ADVT2)

दुर्घटना को लेकर थाना सुशांत लोक सिटी ने बयान जारी किया है, कि राज्यपाल की गाड़ी पूरी तरह सुरक्षित है। वे अपने गंतव्य पर सकुशल पहुंच चुके हैं। फ्लीट के पीछे चलने वाली गाड़ी आपस में टकरा गई थीं। इसमें कोई भी गंभीर घायल नहीं है। साधारण चोटें आई हैं। मौके पर यातायात सामान्य हो चुका है।

(ADVT4)

(ADVT5)

 

Have something to say? Post your comment

Spirituality

Religion

Religious Places

Yog