Gold Price Today: सोने के भाव में जबरदस्त उछाल! 10 ग्राम गोल्ड हुआ और महंगा, जाने देश में आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी - पढ़ें पूरी खबर..       डिजिटल गोल्ड से सावधान ! SEBI ने निवेशकों को दी बड़ी चेतावनी, ऑनलाइन गोल्ड में निवेश से पहले 100 बार सोचें - पढ़े पूरी खबर       15 साल बाद निकला सिक्का, AIMSS चमियाना की गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी टीम ने किया कमाल - पढ़ें पूरी खबर..       Himachal Assembly Monsoon Session Concludes with 98% Productivity, Speaker Pathania Thanks All       Horoscope Today, 28 August 2025: Accurate Predictions for All 12 Zodiac Signs from Aries to Pisces       Allegations of Irregularities in APMC Shop Allotment, Opposition Stages Walkout, Demands Judicial Probe       Shimla Administration Cracks Down on LPG Mafia: 3 Vehicles Seized, 372 Illegal Cylinders Confiscated       Drug Prevention Committee Formed in Balera Panchayat, Arki to Keep Youth Away from Substance Abuse       Manali-Leh Highway Blocked: Road Washed Away Near Solang Nala, Traffic Halted       Himachal: Landslide Strikes Bus with 28 Passengers, Panic on Highway but All Safe..      

Himachal | Chamba

चम्बा : घर से काम पर निकले 25 वर्षीय युवक का खाई में मिला शव, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पढ़ें पूरी खबर..

April 03, 2025 07:50 AM
सांकेतिक फ़ोटो

चम्बा :  चम्बा जिले की रिंडा पंचायत के अंतर्गत आते धनेई गांव में एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान अनु कुमार (25) पुत्र किशोरी लाल निवासी गांव धनेई, डाघकर सरू व जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

(ADVT1)

जानकारी के अनुसार अनु कुमार कुमार मेहनत-मजदूरी करता था। मंगलवार को वह घर से किसी काम पर निकला था, लेकिन शाम को वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को सुबह किसी ने उसे घर से कुछ ही दूरी पर खाई में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा, जिसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने मौके पर आकर जब अनु कुमार को देखा तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। 

(ADVT2)

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा लाया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पैर फिसलने से युवक खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

(ADVT5)

Have something to say? Post your comment

Spirituality

Religion

Religious Places

Yog