India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान, मार्को रुबियो ने बताया संभावित समय       शिमला के IIAS में कांगड़ा कलम आर्ट गैलरी का शुभारंभ, राज्यपाल बोले- 'छोटे जिलों के गठन से मिलेगी सहूलियत'       हिमाचल के किसान ध्यान दें! 'एग्रीस्टैक' पहल के तहत बन रही डिजिटल Farmer ID, लोक मित्र केंद्रों पर मुफ्त सुविधा उपलब्ध; जानिए पूरी प्रक्रिया       "हिमकेयर योजना का नया अवतार: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम! 'हिमकेयर' में AI की एंट्री, टॉप-अप के साथ मिलेगा 10 लाख का कैशलेस कवर। पढ़ें पूरी खबर..."       Aaj Ka Rashifal 13 February 2026: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान       भारत सरकार का बड़ा फैसला: प्रशासनिक अनुभव पर मुहर - पूर्व IAS अमित कश्यप बने हिमाचल GST अपीलीय न्यायाधिकरण के सदस्य - पढ़ें पूरी खबर..       डिजिटल गोल्ड से सावधान ! SEBI ने निवेशकों को दी बड़ी चेतावनी, ऑनलाइन गोल्ड में निवेश से पहले 100 बार सोचें - पढ़े पूरी खबर       15 साल बाद निकला सिक्का, AIMSS चमियाना की गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी टीम ने किया कमाल - पढ़ें पूरी खबर..       Himachal Assembly Monsoon Session Concludes with 98% Productivity, Speaker Pathania Thanks All       Horoscope Today, 28 August 2025: Accurate Predictions for All 12 Zodiac Signs from Aries to Pisces      

Business

Credit Card यूजर्स जान लें ये जरूरी बातें, भविष्य में नहीं आएगी परेशानी

August 14, 2020 12:56 PM

क्रेडिट कार्ड पर कई ऑफर चलते रहते हैं. क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर कई जगह काम में आता है. अगर आप समझदारी से खर्च करते हैं तो आप क्रेडिट कार्य का उपयोग कर सकते हैं. क्रेडिट कार्ड का चलन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स आने के बाद तेजी से बढ़ा है. अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है तो आपको अपने पास अधिक कैश रखने की जरूरत नहीं पड़ती है. यदि आप क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने की सोच रहे हैं या यूज करते हैं तो आपको इससे जुड़ी कुछ अहम बातों को हमेशा याद रखना चाहिए.

इमरजेंसी स्थिति में निकालें नकदी

वैसे तो ये कहा जाता है कि क्रेडिट कार्ड से कभी नकदी नहीं निकाली चाहिए. जब आपके पास कोई दूसरा विकल्प न हो और आपको कैश की जरूरत हो, ऐसी स्थिति में ही केवल ATM से नकदी निकालें. क्रेडिट कार्ड से नकदी निकालने पर कोई इंटरेस्ट फ्री अवधि नहीं मिलती है. इसलिए हमेशा क्रेडिट कार्ड से नकदी निकालने से बचना चाहिए. साथ ही क्रेडिट कार्ड लेने से पहले थोड़ा रिसर्च करें कि किस कार्ड पर ऑनलाइन शॉपिंग, मूवी टिकट बुकिंग, फ्लाइट टिकट बुकिंग के बिल भुगतान पर अधिक कैश बैक ऑफर मिलते हैं. ऐसे ही कार्ड का चुनाव करें .

पासवर्ड न करें शेयर आप नए कार्ड यूजर हैं तो आपको कार्ड का इस्तेमाल बेहद सावधानी से करना चाहिए. अगर आपको क्रेडिट कार्ड से जुड़ा कॉल आता है और वह आपसे आपके कार्ड की पर्सनल डिटेल्स मांगता है तो ऐसे कॉल को तुरंत काट दें. साथ ही अपने कार्ड का पिन/पासवर्ड किसी के साथ कभी शेयर न करें.

क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान टाइम पर करें

अगर आप नए क्रेडिट कार्ड धारक हैं तो हमेशा ये बात याद रखें कि क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान समय पर कर दें. कभी भी पेमेंट रिमाइंडर की अनदेखा न करें. अगर आप पेमेंट रिमाइंडर की अनदेखी करेंगे तो इसका असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ेगा. भविष्य में अगर आपको लोन की जरूरत पड़ती है तो क्रेडिट स्कोर कम होने पर आपको लोन मिलने में दिक्कत आ सकती है.

Have something to say? Post your comment

Spirituality

Religion

Religious Places

Yog