India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान, मार्को रुबियो ने बताया संभावित समय       शिमला के IIAS में कांगड़ा कलम आर्ट गैलरी का शुभारंभ, राज्यपाल बोले- 'छोटे जिलों के गठन से मिलेगी सहूलियत'       हिमाचल के किसान ध्यान दें! 'एग्रीस्टैक' पहल के तहत बन रही डिजिटल Farmer ID, लोक मित्र केंद्रों पर मुफ्त सुविधा उपलब्ध; जानिए पूरी प्रक्रिया       "हिमकेयर योजना का नया अवतार: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम! 'हिमकेयर' में AI की एंट्री, टॉप-अप के साथ मिलेगा 10 लाख का कैशलेस कवर। पढ़ें पूरी खबर..."       Aaj Ka Rashifal 13 February 2026: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान       भारत सरकार का बड़ा फैसला: प्रशासनिक अनुभव पर मुहर - पूर्व IAS अमित कश्यप बने हिमाचल GST अपीलीय न्यायाधिकरण के सदस्य - पढ़ें पूरी खबर..       डिजिटल गोल्ड से सावधान ! SEBI ने निवेशकों को दी बड़ी चेतावनी, ऑनलाइन गोल्ड में निवेश से पहले 100 बार सोचें - पढ़े पूरी खबर       15 साल बाद निकला सिक्का, AIMSS चमियाना की गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी टीम ने किया कमाल - पढ़ें पूरी खबर..       Himachal Assembly Monsoon Session Concludes with 98% Productivity, Speaker Pathania Thanks All       Horoscope Today, 28 August 2025: Accurate Predictions for All 12 Zodiac Signs from Aries to Pisces      

Business

Renault Kwid इलेक्ट्रिक हुई लांच, सिंगल चार्ज में चलेगी 271 Km! जानिए कीमत और फीचर्स

September 13, 2019 06:45 PM

फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Renault ने अपनी मशहूर एंट्री लेवल हैचबैक कार Kwid के नए इलेक्ट्रिक वर्जन को चीन के बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी ने इस कार कार को City K-ZE का नाम दिया है। चीनी बाजार में इस कार की शुरुआती कीमत 61, 800 युआन तय की गई है, जो कि भारतीय मुद्रा के अनुसार तकरीबन 6.22 लाख रुपये होगी।

कंपनी जल्द ही इसी कार को भारतीय बाजार में भी पेश करेगी। इस कार को 2018 में बतौर कॉन्सेप्ट प्रदर्शित किया गया था। बेहद ही आकर्षक लुक और स्पोर्टी डिजाइन से लबरेज इस कार में कंपनी ने 26.8kWh की क्षमता का lithium-ion बैटरी पैक का प्रयोग किया है। इसमें लगा हुआ इलेक्ट्रिक मोटर 43.3bhp की पावर और 125Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

Renault का दावा है कि नई City K-ZE सिंगल चार्ज में 271 किलोमीटर तक का सफर करने में सक्षम है।

इस कार को कंपनी ने CMF-A प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, जिस पर भारतीय बाजार में मौजूदा Kwid को बनाया गया है। इसमें 6.6kWh की क्षमता का AC चार्जिंग सिस्टम दिया गया है, जो कि कार की बैटरी को महज 4 घंटे में ही फुल चार्ज कर देगा।

वहीं इसमें दिया गया DC फास्ट चार्जिंग सिस्टम महज 30 मिनट में ही कार की बैटरी को 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। कार के भीतर कंपनी ने बेहतरीन फीचर्स को शामिल किया है। इसमें 8.0 इंच का ट्च स्क्रीन इन्फोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। जो कि 4G वाई फाई कनेक्टिविटी सिस्टम के साथ आता है।

 

सोर्स: सोशल मीडिया

 

Have something to say? Post your comment

Spirituality

Religion

Religious Places

Yog