Himachal | Shimla

हिमाचल : फोरलेन संघर्ष समिति को भाजपा और कांग्रेस पर नहीं विश्वास, बोले-दोनों करतें है झूठे वादे, अब AAP पर जताएंगे भरोसा..!

August 28, 2022 08:19 PM

शिमलाः (हिमदर्शन समाचार); फोरलेन संघर्ष समिति प्रभावितों व विस्थापितों के लिए मुवावजे की मांग को लेकर लम्बे समय से संघर्ष कर रही है। समिति का भाजपा की सरकार व विपक्ष से विश्वास उठ गया है। समिति के अध्यक्ष का कहना है कि दोनों सरकारों ने झूठे दावे कर उन्हें ठगा है। आम आदमी पार्टी देश में अच्छा काम कर रही है जिससे उन्हें उम्मीद जगी है। (ADVT1)

शिमला में AAP के मंडी लोकसभा इंचार्ज कैप्टन प्रशांत शर्मा और फोरलेन संघर्ष समिति अध्यक्ष दिनेश सेन ने इस मामले को लेकर सयुंक्त प्रेस वार्ता की। दिनेश सेन ने कहा कि वह प्रदेश सरकार के आगे कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन विपक्ष भी उनकी बात रखने में असफल रहा हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी इस मामले में बात हुई लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब आम आदमी पार्टी से उनकी आस जगी हैं. जो पार्टी उनका काम करेगी उनका समर्थन उसे ही मिलेगा। (ADVT2)

Have something to say? Post your comment

Spirituality

Religion

Religious Places

Yog