Gold Price Today: भारी गिरावट के बाद आज संभला सोना, MCX पर लौटी तेजी; जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव       चिकित्सा विज्ञान में ऐतिहासिक कामयाबी: हार्ट अटैक के बाद दिल की क्षतिग्रस्त मांसपेशियों को फिर से जीवित करेगी नई mRNA थेरेपी       भारत-ब्राजील व्यापार को नई रफ्तार देने की तैयारी, 20 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है द्विपक्षीय कारोबार; रक्षा और AI में भी सहयोग       GAIL के मुनाफे में 138% का उछाल, ₹4,724 करोड़ पहुंचा शुद्ध लाभ; सहायक कंपनी GAIL Gas का IPO लाने की तैयारी       सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' के गाने 'सुनियो जरा' का जलवा, आईएमए (IMA) ने जताया कड़ा विरोध       शिमला के IIAS में कांगड़ा कलम आर्ट गैलरी का शुभारंभ, राज्यपाल बोले- 'छोटे जिलों के गठन से मिलेगी सहूलियत'       हिमाचल के किसान ध्यान दें! 'एग्रीस्टैक' पहल के तहत बन रही डिजिटल Farmer ID, लोक मित्र केंद्रों पर मुफ्त सुविधा उपलब्ध; जानिए पूरी प्रक्रिया       "हिमकेयर योजना का नया अवतार: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम! 'हिमकेयर' में AI की एंट्री, टॉप-अप के साथ मिलेगा 10 लाख का कैशलेस कवर। पढ़ें पूरी खबर..."       Aaj Ka Rashifal 13 February 2026: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान       भारत सरकार का बड़ा फैसला: प्रशासनिक अनुभव पर मुहर - पूर्व IAS अमित कश्यप बने हिमाचल GST अपीलीय न्यायाधिकरण के सदस्य - पढ़ें पूरी खबर..      

Desh/Videsh

Helicopter Crash In New York: न्यूयार्क के हडसन नदी में गिरा हेलीकॉप्टर, Siemens के CEO समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत, पढ़ें पूरी खबर..

April 11, 2025 09:40 AM

Helicopter Crash In New York: रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को एक पर्यटक हेलीकॉप्टर न्यूयॉर्क शहर की हडसन नदी में क्रैश हो गया। इसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे। शहर के मेयर एरिक एडम्स ने बताया कि मृतकों में स्पेन का एक परिवार और पायलट शामिल हैं।

न्यूयॉर्क : 11 अप्रैल (HD News); न्यूयॉर्क सिटी की हडसन नदी में गुरुवार को एक टूरिस्ट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में स्पेन से आए एक ही परिवार के पांच सदस्य और पायलट शामिल हैं। यह जानकारी रॉयटर्स और एएफपी जैसी अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने दी है। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने दुखद हादसे की पुष्टि करते हुए कहा, "इस वक्त तक सभी छह पीड़ितों को नदी से बाहर निकाला जा चुका है और दुर्भाग्यवश सभी को मृत घोषित कर दिया गया है। यह एक दिल तोड़ देने वाली और दुखद दुर्घटना है।"

मृतकों में स्पेन में सीमेंस के चेयरमैन और सीईओ अगस्टिन एस्कोबार, उनकी पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की आयुक्त जेसिका टिश के अनुसार, चार पीड़ितों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अधिकारी दो को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

(ADVT2)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हादसे पर दुख जताया। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth पर उन्होंने लिखा, "हडसन नदी में भयावह हेलिकॉप्टर दुर्घटना। ऐसा प्रतीत होता है कि पायलट, दो वयस्क और तीन बच्चे अब हमारे बीच नहीं रहे। दुर्घटना का वीडियो बेहद भयानक है। भगवान मृतकों के परिवार और मित्रों को संबल दे।"

उन्होंने यह भी बताया कि परिवहन सचिव शॉन डफी और उनकी टीम इस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

कैसे हुआ हादसा?

न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश के अनुसार, Bell 206 मॉडल का यह हेलीकॉप्टर New York Helicopter Tours द्वारा संचालित किया जा रहा था। हेलिकॉप्टर ने शाम 3 बजे डाउनटाउन हेलीपैड से उड़ान भरी थी और हडसन नदी के ऊपर उत्तर दिशा में जा रहा था। जब यह जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज के पास पहुंचा तो यह दक्षिण की ओर मुड़ा और कुछ ही मिनटों बाद लगभग 3:15 बजे नीचे की ओर उलट कर पानी में गिर पड़ा और डूब गया।

(ADVT1)

इस हादसे के प्रत्यक्षदर्शी ब्रूस वॉल ने बताया, "हेलीकॉप्टर हवा में ही टूटता दिखाई दिया। इसका पिछला हिस्सा और प्रोपेलर अलग होकर नीचे गिर रहे थे। प्रोपेलर हेलिकॉप्टर से अलग होकर भी घूमता रहा।"

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में देखा गया कि एक बड़ा वस्तु तेजी से पानी में गिरा और कुछ ही सेकंड बाद हेलिकॉप्टर के पंखों जैसा हिस्सा भी नदी में जा गिरा। इसके बाद कई आपातकालीन नौकाएं मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया।

(ADVT5)

Have something to say? Post your comment

Spirituality

Religion

Religious Places

Yog

Desh/Videsh

भारत-ब्राजील व्यापार को नई रफ्तार देने की तैयारी, 20 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है द्विपक्षीय कारोबार; रक्षा और AI में भी सहयोग

Lok Sabha Speaker Om Birla, Himachal Speaker Pathania Discuss Agendas for 68th Commonwealth Parliamentary Conference in Barbados

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार... अब जेल से चलेगी सरकार, AAP ने बताया प्लान, पढ़ें पूरी खबर..

पाकिस्तान पीएम इमरान खान की पार्टी की नेता शाहीन रजा की Coronavirus से मौत

Telangana dials Bihar for 20,000 workers

Yes Bank Crisis: महीनों पहले लंदन भाग गए थे राणा कपूर, मोदी सरकार ने यूं लालच देकर बुलाया

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को ED ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रहित और जनता की प्राइवेसी के रक्षा का दावा कर रही मोदी सरकार Whatsapp जासूसी के गैरकानूनी खेल में फैल ? कहीं मिलीभगत तो नही !

Breaking : SC Allows Sitaram Yechury To Travel To Kashmir To Meet CPI(M) Leader Tarigami

Chandigarh residents to get vehicles registered at dealers’ end