हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Sunday | September 08, 2024
किन्नौर के पूह में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप, 3 महिलाओं की मौत, चालक सहित 4 घायल, घायलों को सेना के हेलीकॉप्टर ने किया Airlift, पढ़ें पूरी खबर..       Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu addressing the house during the monsoon Session of HP Vidhan Sabha on 3rd Sept. 2024.       लोकसभा चुनाव 2024: NDA तीसरी बार... लेकिन क्या अपने दम पर बहुमत पा सकेगी BJP ? पढ़ें पूरी खबर..       केजरीवाल पर आतंकी संगठन से ₹133 करोड़ लेने के आरोप, LG बोले- NIA जांच हो, पढ़ें पूरी खबर.       Students of Ivy International School created history by going to ISRO       'कारण बताओ...', हिमाचल में इस्तीफा देने वाले तीन निर्दलीय MLA को विधानसभा अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस, हिमाचल के तीन निर्दलीय विधायकों का कहां फंस रहा पेंच ? पढ़ें पूरी खबर..       दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार... अब जेल से चलेगी सरकार, AAP ने बताया प्लान, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): 23 जनवरी 2024, मंगलवार के दिन इस राशि वाले रहे सावधान, अकारण हस्तक्षेप से बचें, जाने कैस रहेगा आपका दिन ..!!       हिमाचल में MLA और तहसीलदार में बहसबाजी: कुल्ल दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं को स्थान न मिलने पर भड़के विधायक, कहा- धरना देंगे, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में 6 HAS अधिकारियों के तबादले, चार को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार, यहां देखें पूरी लिस्ट..      

Himachal

JP Nadda Oath 3.0: जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ, जानें इनका राजनीतिक सफर, पढ़ें विस्तार से..

June 10, 2024 08:37 AM

हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। नड्डा गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं और मौजूदा वक्त में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले वे केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। मूल रूप से बिलासपुर जिले के रहने वाले जगत प्रकाश नड्डा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 2 दिसंबर 1960 को हुआ। नड्डा के पिता पटना विश्वविद्यालय में प्राध्यापक और रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रहे।

(ADVT1)

जगत प्रकाश नड्डा की प्रारंभिक पढ़ाई पटना के सेंट जेवियर्स स्कूल से हुई। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बीए में स्नातक की। इसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से एलएलबी की पढ़ाई की। युवावस्था में जय प्रकाश नारायण की ओर से चलाए गए विभिन्न आंदोलनों में सक्रियता से भाग लिया। 1975 में जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1983 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में वह एबीवीपी की ओर से विद्यार्थी परिषद के पहले अध्यक्ष चुने गए। साल 1989 में एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री चुने गए। साल 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए। इसी साल उनकी शादी डॉ. मल्लिका नड्डा के साथ हुई।

(ADVT2)

1993 में नड्डा पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बिलासपुर सदर सीट से विधायक बने और नेता प्रतिपक्ष चुने गए। साल 1998 में दोबारा चुनाव जीते और भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने। साल 2003 के विधानसभा चुनाव वह हार गए। 2007 में उन्हें फिर से चुनाव जीतने का अवसर मिला। प्रदेश की भाजपा सरकार में उन्हें वन, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का मंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ मतभेद बढ़ने पर साल 2010 में मंत्री पद छोड़कर दिल्ली चले गए। 2010 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए। अप्रैल 2012 में राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए। साल 2013 में उन्हें दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। 2014-2019 तक भारत सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की कमान संभाली। 17 जून 2019 में नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। 20 जनवरी 2020 को जगत प्रकाश को निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

(ADVT5) बिलासपुर में जश्न

प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी के आगाज के साथ ही बिलासपुर के मूल निवासी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को कैबिनेट में शामिल करने से कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर में धूमधाम से जश्न मनाया। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करते ही आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी और जगत प्रकाश नड्डा के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए एक-दूसरे को इसकी बधाई दी

(ADVT4)

Have something to say? Post your comment

Spirituality

Religion

Religious Places

Yog

Himachal

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu addressing the house during the monsoon Session of HP Vidhan Sabha on 3rd Sept. 2024.

लोकसभा चुनाव 2024: NDA तीसरी बार... लेकिन क्या अपने दम पर बहुमत पा सकेगी BJP ? पढ़ें पूरी खबर..

केजरीवाल पर आतंकी संगठन से ₹133 करोड़ लेने के आरोप, LG बोले- NIA जांच हो, पढ़ें पूरी खबर.

Students of Ivy International School created history by going to ISRO

'कारण बताओ...', हिमाचल में इस्तीफा देने वाले तीन निर्दलीय MLA को विधानसभा अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस, हिमाचल के तीन निर्दलीय विधायकों का कहां फंस रहा पेंच ? पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में MLA और तहसीलदार में बहसबाजी: कुल्ल दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं को स्थान न मिलने पर भड़के विधायक, कहा- धरना देंगे, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में 6 HAS अधिकारियों के तबादले, चार को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार, यहां देखें पूरी लिस्ट..

New Recruitment Commission to be set up soon: CM

हिमाचल में कांग्रेस सरकार को बने 8 महीने बीत जाने के बाद भी धरातल पर Progress Nil, जनता त्रस्त, सरकार मस्त : कंवर

Himachal Pradesh High Court And District Courts Remain Closed On TUESDAY Amid Heavy Rainfall