नाहन: हिमाचल प्रदेश में एक और मर्डर हुआ है। यहां पर एक शख्स की पीटकर हत्या कर दी। घटना के तीन दिन बाद शख्स के प्राण निकल गए और पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मामला सिरमौर जिले का है। जानकारी के अनुसार, सिरमौर के नौहराधार में यह मर्डर हुआ है। गांव कुफ्फर कायरा में 40 वर्षीय बलवंत सिंह से मारपीट की गई और फिर इलाज के दौरान पीजीआई में उनकी मौत हो गई।
(ADVT1)
दरअसल, 12 अप्रैल को बलवंत सिंह की तबीयत अचानक खराब हुई तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। सुबह करीब 10 बजे चचेरे भाई जय प्रकाश ने अपने रिश्तेदार को फोन कर बताया कि बलवंत सिंह को उल्टियां हो रही हैं और उसकी हालत गंभीर है। ऐसे में परिजन बलवंत को राजगढ़ अस्पताल ले जाया गया और वहां से फिर सोलन और चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
(ADVT2)
पीजीआई में हुआ मामले का खुलासा
पीजीआई में सीटी स्कैन और डॉक्टरों की रिपोर्ट से इस मामले की सारी कहानी सामने आ गई। रिपोर्ट में बलवंत के सिर में अंदरूनी चोटें, दाहिनी कलाई पर खरोंच और बाएं गाल पर नीले मिले हैं।
परिजनों को गांव के एक युवक से पता चला कि 11 अप्रैल को बलवंत सिंह का गांव के ही शख्स से खेतों में झगड़ा हुआ था। इस दौरान मारपीट भी हुई थी। हालांकि, बलवंत सिंह 12 अप्रैल के बाद से बेहोश था और होश आने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अब पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि बलवंत के घर में 18 अप्रैल यानी आज शुक्रवार को उसकी भतीजी की शादी होने वाली थी। ऐसे में अब घर में शादी की गूंज के बीच मातम पसरा हुआ है।
हिमाचल में 25वां मर्डर
हिमाचल प्रदेश में लगातार मर्डर के केस सामने आ रहे हैं। अब तक तीन महीने और 18 दिन में प्रदेश में 25 लोगों की हत्या हो चुकी है। लगातार प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल खराब है।
(ADVT5)