"रबड़ स्टंप’ नहीं, चाहिए दमदार नेतृत्व: विक्रमादित्य का हाईकमान को सीधा संदेश” लोक निर्माण मंत्री के इस बयान से हिमाचल सियासत में मची हलचल, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 17 May 2025: आज इन राशि के जातकों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर, किस्मत का मिलेगा भरपूर साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल       साप्ताहिक राशिफल : 14 To 20 April: इस सप्ताह इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, खुलेंगे किस्मत के द्वार, पढ़ें मेष से मीन तक की साप्ताहिक भविष्यवाणी..       Gold-Silver Rate today: 11 April 2025: बढ़ी सोने-चांदी की मांग। सोने-चांदी के रेट में तूफानी उछाल, जानें आज कितना है सोने का दाम ? पढ़ें पूरी खबर..       Helicopter Crash In New York: न्यूयार्क के हडसन नदी में गिरा हेलीकॉप्टर, Siemens के CEO समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : सोलन जिले के एक ही मोहले की तीन बेटियां बनी डॉक्टर, इन तीन बेटियों ने किया अपने माता-पिता का नाम रोशन, पूरे जिले में खुशी की लहर, पढ़ें पूरी खबर..       चम्बा : घर से काम पर निकले 25 वर्षीय युवक का खाई में मिला शव, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: No Entry में बाइक ले जाना पड़ा महंगा, कटा Rs.20,000/- का चालान, शिमला के इस मार्ग पर नो एंट्री में वाहन ले जाने पर 20 हजार रुपए का प्रावधान, लोग बोले-ये तर्कसंगत नहीं..!! पढ़ें पूरी खबर..       Himachal News : नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा, कटा 27,500 रुपये का चालान, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के कृष्णानगर में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, Video में देखें खौफनाक मंजर..      

Himachal

"रबड़ स्टंप’ नहीं, चाहिए दमदार नेतृत्व: विक्रमादित्य का हाईकमान को सीधा संदेश” लोक निर्माण मंत्री के इस बयान से हिमाचल सियासत में मची हलचल, पढ़ें पूरी खबर..

May 19, 2025 06:36 PM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की सुगबुगाहट के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बड़ा बयान देकर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने दो टूक कहा कि प्रदेश कांग्रेस को ऐसा अध्यक्ष चाहिए जो सिर्फ नाम का नहीं, बल्कि जमीन से जुड़ा, प्रभावशाली और निर्णायक नेतृत्व देने वाला हो। विक्रमादित्य ने "रबड़ स्टंप" शब्द का इस्तेमाल कर साफ किया कि अब संगठन को मजबूत करने के लिए दिखावटी नहीं, दमदार नेतृत्व की जरूरत है।

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बयान राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर गया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद किसी "रबड़ स्टंप" को नहीं सौंपा जाना चाहिए, बल्कि यह जिम्मेदारी एक मजबूत और प्रभावशाली नेता को मिलनी चाहिए।

विक्रमादित्य सिंह का यह बयान संगठनात्मक पुनर्गठन की संभावनाओं के बीच आया है। उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ही लेगा, लेकिन प्रदेश स्तर पर एक प्रभावशाली और जमीनी पकड़ रखने वाले नेता को संगठन की कमान सौंपना समय की मांग है। उनका मानना है कि ऐसा व्यक्ति जो कम से कम 3 से 4 जिलों में व्यक्तिगत प्रभाव रखता हो, वही संगठन को मजबूती प्रदान कर सकता है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस को सत्ता में लाने का श्रेय अकेले किसी एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को संयुक्त रूप से जाता है।

(ADVT1)

यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस पार्टी आंतरिक संगठनात्मक बदलाव की ओर बढ़ रही है, और इससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि विक्रमादित्य सिंह प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर गंभीरता से अपनी दावेदारी या समर्थन दर्ज करा रहे हैं।


 गौरतलब है कि विक्रमादित्य सिंह का यह बयान महज संगठनात्मक बदलाव की मांग भर नहीं, बल्कि कांग्रेस की भावी रणनीति और सियासी दिशा को लेकर एक सशक्त संकेत है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अब पार्टी को ऐसे नेतृत्व की दरकार है, जो न केवल जनता के बीच गहरी पकड़ रखता हो, बल्कि संगठन में नई ऊर्जा, स्पष्ट दृष्टि और निर्णायक ताकत भी भर सके। उनका “रबड़ स्टंप” वाला तीखा बयान यह दर्शाता है कि अब समझौतावादी नेतृत्व से काम नहीं चलेगा — कांग्रेस को एक प्रभावी, सशक्त और ज़मीन से जुड़ा चेहरा चाहिए। यह टिप्पणी न केवल आंतरिक लोकतंत्र को जगाने वाली है, बल्कि नेतृत्व चयन प्रक्रिया में गंभीर पुनर्विचार की आवश्यकता की ओर भी संकेत करती है।

(ADVT3)

Have something to say? Post your comment

Spirituality

Religion

Religious Places

Yog

Himachal

साप्ताहिक राशिफल : 14 To 20 April: इस सप्ताह इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, खुलेंगे किस्मत के द्वार, पढ़ें मेष से मीन तक की साप्ताहिक भविष्यवाणी..

हिमाचल : सोलन जिले के एक ही मोहले की तीन बेटियां बनी डॉक्टर, इन तीन बेटियों ने किया अपने माता-पिता का नाम रोशन, पूरे जिले में खुशी की लहर, पढ़ें पूरी खबर..

चम्बा : घर से काम पर निकले 25 वर्षीय युवक का खाई में मिला शव, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: No Entry में बाइक ले जाना पड़ा महंगा, कटा Rs.20,000/- का चालान, शिमला के इस मार्ग पर नो एंट्री में वाहन ले जाने पर 20 हजार रुपए का प्रावधान, लोग बोले-ये तर्कसंगत नहीं..!! पढ़ें पूरी खबर..

Himachal News : नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा, कटा 27,500 रुपये का चालान, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के कृष्णानगर में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, Video में देखें खौफनाक मंजर..

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के काफिले का एक्सीडेंट, राज्यपाल सुरक्षित ACP समेत 3 लोग घायल, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल अवैध मस्जिद विवाद, प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत, मृतक की पहचान कांगू निवासी वीरेंद्र परमार के रूप में हुई, देखें पूरी खबर: Video

हिमाचल में अब मुस्लिमों के आधार कार्ड पर विवाद, पुलिस के पास पहुंची शिकायत, गुम्मा बाजार में 88 में 46 की जन्मतिथि 1 जनवरी, पढ़ें पूरी खबर..

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu addressing the house during the monsoon Session of HP Vidhan Sabha on 3rd Sept. 2024.