HPU स्थापना दिवस पर CAS बहाली की मांग तेज, हपुटवा ने मुख्यमंत्री से की घोषणा की अपील, पढ़ें पूरी खबर..       Auckland House School Boys Shine at Zonal Basketball Tournament, Clinch Gold in U-17 and U-19 Categories       सोने की कीमतों में स्थिरता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार: 24K गोल्ड आज 99,750 रुपये प्रति 10 ग्राम       HPPCL में मानसिक उत्पीड़न की शिकार हुए चीफ इंजीनियर विमल नेगी, ACS रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे | मामला CBI के हवाले, पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफल: 17 May 2025: आज इन राशि के जातकों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर, किस्मत का मिलेगा भरपूर साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल       साप्ताहिक राशिफल : 14 To 20 April: इस सप्ताह इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, खुलेंगे किस्मत के द्वार, पढ़ें मेष से मीन तक की साप्ताहिक भविष्यवाणी..       Gold-Silver Rate today: 11 April 2025: बढ़ी सोने-चांदी की मांग। सोने-चांदी के रेट में तूफानी उछाल, जानें आज कितना है सोने का दाम ? पढ़ें पूरी खबर..       Helicopter Crash In New York: न्यूयार्क के हडसन नदी में गिरा हेलीकॉप्टर, Siemens के CEO समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : सोलन जिले के एक ही मोहले की तीन बेटियां बनी डॉक्टर, इन तीन बेटियों ने किया अपने माता-पिता का नाम रोशन, पूरे जिले में खुशी की लहर, पढ़ें पूरी खबर..       चम्बा : घर से काम पर निकले 25 वर्षीय युवक का खाई में मिला शव, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पढ़ें पूरी खबर..      

Himachal | Shimla

कोरोना वायरस: हिमाचल में कोरोना से 18वीं मौत, मंडी के नेरचौक में बुजुर्ग ने तोड़ा दम

August 13, 2020 05:47 PM

शिमला : हिमाचल में कोरोना महामारी अब हर दिन जान लीलने लगी है। गुरुवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मंडी जिले के चच्योट के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित 68 वर्षीय बुजुर्ग को जोनल अस्पताल से एक दिन पहले यहां रेफर किया गया था। सीएमओ डॉ. देवेंद्र ने बुजुर्ग की कोरोना से मौत की पुष्टि की है। पिछले छह दिनों में नेरचौक में यह चौथी मौत है। मृतकों में तीन मंडी और एक हमीरपुर से था। बुधवार को भी कोरोना से तीन मौते हुई थीं। उधर, प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

गुरुवार को प्रदेश में 91 नए मरीज आए हैं। कुल्लू जिले में एक साथ 30 नए मामले आए हैं। शिमला में चार, मंडी 14, किन्नौर 10, चंबा 11, कांगड़ा तीन, बिलासपुर एक और सिरमौर - सोलन में 9-9 पॉजिटिव मामले आए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा दस्ते में शामिल दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्यमंत्री के कांगड़ा दौरे में दोनों साथ थे। मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी में लगी एस्कॉर्ट गाड़ी के ड्राइवर और एक कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों के प्राथमिक संपर्क में आए सभी पुलिस कर्मियों को होम आइसोलेशन में भेजा दिया गया है। पूरा सिक्योरिटी स्टाफ बदल दिया गया है।

एहतियातन सभी के कोरोना वायरस सैंपल लिए जाएंगे। सीएम सिक्योरिटी में लगी सभी गाड़ियों को सैनिटाइज किया गया है। अब मुख्यमंत्री आवास और मुख्यमंत्री कार्यालय के अंदर जाने वाले सुरक्षाकर्मियों समेत हर व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। भाजपा मंडल पालमपुर के पूर्व अध्यक्ष संजीव सोनी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोनी दो दिन पहले इंदु गोस्वामी के घर गए थे। हालांकि इंदु गोस्वामी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3754 पहुंच गया है। 1302 सक्रिय मामले हैं। 2398 मरीज ठीक हो गए हैं। गुरुवार को 36 और मरीज ठीक हो गए हैं। 26 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं।

Have something to say? Post your comment

Spirituality

Religion

Religious Places

Yog

Himachal

Auckland House School Boys Shine at Zonal Basketball Tournament, Clinch Gold in U-17 and U-19 Categories

सोने की कीमतों में स्थिरता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार: 24K गोल्ड आज 99,750 रुपये प्रति 10 ग्राम

फर्जी पत्रकारों और फेसबुक न्यूज़ चैनलों की बढ़ती फौज ने असली पत्रकारिता को किया शर्मसार

सरकार का वित्तीय तमाशा: कर्ज़ की गठरी, वादों की फुलझड़ी और जनता की मुसीबत, पढ़े विस्तार से ..

HPPCL में मानसिक उत्पीड़न की शिकार हुए चीफ इंजीनियर विमल नेगी, ACS रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे | मामला CBI के हवाले, पढ़ें पूरी ख़बर..

साप्ताहिक राशिफल : 14 To 20 April: इस सप्ताह इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, खुलेंगे किस्मत के द्वार, पढ़ें मेष से मीन तक की साप्ताहिक भविष्यवाणी..

हिमाचल : सोलन जिले के एक ही मोहले की तीन बेटियां बनी डॉक्टर, इन तीन बेटियों ने किया अपने माता-पिता का नाम रोशन, पूरे जिले में खुशी की लहर, पढ़ें पूरी खबर..

चम्बा : घर से काम पर निकले 25 वर्षीय युवक का खाई में मिला शव, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: No Entry में बाइक ले जाना पड़ा महंगा, कटा Rs.20,000/- का चालान, शिमला के इस मार्ग पर नो एंट्री में वाहन ले जाने पर 20 हजार रुपए का प्रावधान, लोग बोले-ये तर्कसंगत नहीं..!! पढ़ें पूरी खबर..

Himachal News : नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा, कटा 27,500 रुपये का चालान, पढ़ें पूरी खबर..