हरित ऊर्जा और ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर में भारतीय कॉरपोरेट्स का नया निवेश चक्र       निशानेबाज जयपाल मालवीय ने रजत पदक जीतकर भारत को दिलाया पहला लॉस एंजिल्स ओलंपिक कोटा       अंडर-19 एशिया कप में आज भारत और नेपाल की युवा टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर       भारतीय आईटी और टेक कंपनियों का कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और क्लाउड डील पर बड़ा दांव       वैश्विक केंद्रीय बैंकों के रुख और कच्चे तेल की कीमतों के बीच भारतीय बाजार की चाल       आज का राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कारोबार में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग; जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल       धनतेरस से शुरू हुआ छह दिवसीय दीपोत्सव, 8 नवंबर को दीपावली और 10 नवंबर को होगी गोवर्धन पूजा       तिरुपति के श्री कल्याण वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में तीन दिवसीय पवित्रोत्सव जारी, आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा       आज मनाया जा रहा धनतेरस का पर्व, भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा से घरों में आएगी सुख-समृद्धि की कामना       आज का पंचांग: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार; जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..      

हिमाचल | किन्नौर

जिला परिषद किन्नौर की त्रैमासिक बैठक आयोजित, जिला में बढ़ रहे नशे की लत की रोकथाम तथा साइबर क्राइम से बचाव बारे दी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर..

March 02, 2023 05:15 PM

जिला परिषद किन्नौर की त्रैमासिक बैठक आयोजित, विभिन्न प्रस्तावों पर सदस्यों ने की चर्चा, बैठक में घटिया किस्म के मटर के बीज वितरित कर किसानों को हुए नुकसान बारे प्रस्ताव पर चर्चा, जिला में बढ़ रहे नशे की लत की रोकथाम तथा साइबर क्राइम से बचाव बारे दी जानकारी

कल्पा : ( स्वर्ण दीपक रैणा ); जिला परिषद किन्नौर की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए निहाल चारस ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वह पिछली बैठक में प्रस्तुत हुए प्रस्तावों पर हुए कार्य की प्रगति का ब्योरा समय पर दें ताकि बैठक के दौरान सदस्यों को उनके प्रस्ताव से संबंधित वस्तु स्थिति से अवगत करवाया जा सके।उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला को विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाना हम सभी का उद्देश्य है और इस उद्देश्य को पूरा करने में सभी का सहयोग आवश्यक है।

बैठक के दौरान जिला में बढ़ रही नशे की लत की रोकथाम बारे चर्चा की गई जिसमें पुलिस विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि विभाग द्वारा ड्रग फ्री एप्प जारी किया गया है जिसमें कोई भी व्यक्ति नशे से सम्बंधित जानकारी दे सकता है और इसमें उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रहती है। उन्होंने जिला परिषद सदस्यों से इस एप्प को लेकर लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया। सदस्यों ने पुलिस विभाग से हॉटस्पॉट्स पर गश्त बढ़ाने का आग्रह किया ताकि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।

इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा लोगों को साइबर क्राइम के बारे में फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है तथा समय-समय पर गांव में जा कर भी लोगों को इस बारे में बताया जा रहा है। बैठक में पुलिस विभाग को ग्राम सभा में भी जा कर लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया गया।

बैठक में घटिया किस्म के मटर के बीज वितरित कर किसानों को हुए नुकसान बारे प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि विभाग के पास उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध है इसलिए लोग बाहर से बीज न लें।

कल्पा पंचायत को एच.पी.पी.सी.एल परियोजना से 500 दिन की न्यूनतम दिहाड़ी के बराबर धनराशि उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव पर एच.पी.सी.एल के प्रतिनिधि ने बताया कि कल्पा पंचायत को परियोजना से 500 दिन की दिहाड़ी के समकक्ष वित्तीय राशि प्रदान की जा चुकी है और शेष 200 दिनों की राशि का भुगतान मार्च 2023 तक जारी कर दिया जायेगा।

बैठक में रिब्बा कंडे में सम्पर्क सड़क का निर्माण कार्य न होने पर अधिशाषी अभियन्ता कल्पा मण्डल ने बताया कि इस सड़क का कार्य जिस ठेकेदार को दिया गया था वह कार्य छोड़ गया है तथा अब इसके लिए दोबारा ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित कर कार्य आरंभ कर दिया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत स्पीलो में संपर्क सड़क पंचायत घर तक का कार्य अभी तक शुरू नहीं होने बारे प्रस्ताव पर अधिशासी अभियंता कल्पा मण्डल लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि इस कार्य के लिए दोबारा निविदाएं आमंत्रित की गई पर हैं और जल्द ही इस कार्य को शुरू किया जायेगा।

बैठक में काफनू यंगपा रोड में क्रैश बैरियर स्थापित करने और रंगले से रुनग तक रोड चैड़ा करने बारे बारे चर्चा की गई जिसमें बताया गया कि काफनू यंगपा रोड की टारिंग होने के पश्चात क्रैश बैरियर स्थापित किये जायेंगे तथा रंगले से रुनग तक रोड चैड़ा करने का कार्य प्रगति पर है।ग्राम पंचायत क्राबा में पंचायत घर निर्माण हेतु बजट उपलब्ध करवाने बारे प्रस्ताव पर बताया गया कि 11 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसे अधिशासी अभियंता ग्रामीण विकास को भेज दिया गया है।

इसी प्रकार भावानगर में सीवरेज की व्यवस्था बारे प्रस्ताव पर बताया गया कि इस कार्य का सर्वे हो चूका है और एस्टीमेट तैयार किये जा रहे हैं। चुंगलिंग रोड से आर्मी कैंप तक सड़क चैड़ा करने बारे प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए बताया कि इस मामले को राजस्व विभाग से उठाया जाए और रोड को जितना मुमकिन हो सके उतना चैड़ा किया जाये।बैठक में जिला के सभी पेयजल टैंक की समय-समय पर सफाई करने के निर्देश जल शक्ति विभाग को दिए गए।

बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रिया नेगी, सभी जिला परिषद सदस्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मण सिंह कनेट, सचिव जिला परिषद् जयवंती ठाकुर, सहायक आयुक्त विकास एवं खण्ड विकास अधिकारी निचार कुलवंत सिंह पोटन सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

आज का पंचांग 3 नवंबर 2026, मंगलवार: कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के बाद दशमी का आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग, करण और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

मंडी में पैराग्लाइडिंग हादसा: तेज हवाओं के बीच 500 फीट नीचे खेतों में गिरा ऑस्ट्रियाई पायलट निकोलस थॉमस, हालत गंभीर

चक्रवात 'मुरासु' का असर: चेन्नई समेत तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी बारिश, आज स्कूलों में छुट्टी घोषित और प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिमला में आस्था के केंद्र पर डाका: संकट मोचन मंदिर से सोने-चांदी के गहने उड़ा ले गए चोर, आभूषण चुराते सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - पढ़ें पूरी खबर..

त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद

दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग

शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

आज का पंचांग 01 नवंबर 2026: रविवार को अहोई अष्टमी और भानु सप्तमी का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा का समय

शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर

हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम

पंचांग

आज का पंचांग: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार; जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..

आज का पंचांग: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार; जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..

पंचांगNovember 06, 2026

आज का पंचांग 2 नवंबर 2026, सोमवार: जानें कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तिथि, आज का नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा-पाठ का विशेष महत्व। भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित सोमवार को जानें दिनभर के शुभ-अशुभ समय और आज के धार्मिक महत्व से जुड़ी खास बातें।

आज का पंचांग 2 नवंबर 2026, सोमवार: जानें कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तिथि, आज का नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा-पाठ का विशेष महत्व। भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित सोमवार को जानें दिनभर के शुभ-अशुभ समय और आज के धार्मिक महत्व से जुड़ी खास बातें।

पंचांगNovember 02, 2026

आज का पंचांग, 31अक्टूबर 2026: जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल  का समय

आज का पंचांग, 31अक्टूबर 2026: जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

पंचांगOctober 31, 2026

आज का पंचांग 30 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का पूरा पंचांग

आज का पंचांग 30 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का पूरा पंचांग

पंचांगOctober 30, 2026