​ आज का पंचांग, 18 अक्टूबर 2026: रविवार को सप्तमी-अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नवरात्रि की विशेष पूजा का महत्व       आज का राशिफल: 18 अक्टूबर 2026 (रविवार) - जानें कैसा रहेगा आपका दिन       हिमाचल में भूकंप: शिमला के रामपुर में 4.1 तीव्रता के झटके, खनेरी अस्पताल में पत्थर गिरने से मची अफरा-तफरी, कोई हताहत नहीं - पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग, 17 अक्टूबर 2026: शनिवार को जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल       शनिवार का राशिफल: 17 अक्टूबर 2026; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       जाखू मंदिर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, 20 साल से दशहरे के लिए रावण के पुतले बना रहे मेरठ के मुस्लिम कारीगर       हिमाचल: लाहौल की घेपन झील पर लगा देश का पहला 'अर्ली वार्निंग सिस्टम', अब टलेगा ग्लेशियर फटने का खतरा       हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला: स्पेशल एजुकेटर भर्ती के नियम वैध, भर्ती का तरीका तय करना सरकार का विशेषाधिकार       हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: 100% दिव्यांगों की पेंशन 1700 से बढ़ाकर 3000 रुपये की गई, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें       हिमाचल प्रदेश की 10 बड़ी खबरें: ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी, सुक्खू सरकार का 14 हजार पदों पर बंपर भर्तियों का ऐलान - पढ़ें विस्तार से -      

योग

हाथी पर बैठकर योग कर रहे थे बाबा रामदेव, धड़ाम से गिरे , वीडियो वायरल

October 13, 2020 10:05 PM

हाथी से गिरे योग गुरु:हाथी पर बैठकर योग आसन कर रहे बाबा रामदेव गिरे, इसके बाद उठकर धूल झाड़ने लगे, इस हादसे में बाबा रामदेव को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। वो गिरते ही उठकर खड़े हो गए और फिर साथियों के साथ हंसने लगे। 

बाबा रामदेव का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो योग करते वक्त हाथी की पीठ से गिर पड़े। वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि बाबा योग कर रहे हैं और कुछ ही देर बाद हाथी चल पड़ता है। इससे बाबा का बैलेंस बिगड़ गया और वो गिर पड़े।

हालांकि, इस हादसे में बाबा को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। वो गिरते ही उठकर खड़े हो गए और फिर साथियों के साथ हंसने लगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक 

यह घटना सोमवार को मथुरा में महावन स्थित आश्रम में घटी। सोशल मीडिया में इस वीडियो का मजाक भी उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने बाबा को जोकर बोल दिया। यूजर ने ट्वीट किया- बाबा हाथी पर बैठकर सर्कस कर रहे थे और गिर पड़े... जोकर।

एक और यूजर ने लिखा कि बाबा जीडीपी के लिए नए मस्कट (शुभंकर) हो सकते हैं। एक ने लिखा- भारत में हाथी बहुत सारे लोगों से समझदार हैं। वो जानते हैं कि कब फेक योगी अपने प्रोपोगैंडा के लिए उनका इस्तेमाल कर रहा है। 

Have something to say? Post your comment