हिमाचल के मिड-डे मील वर्करों के लिए बड़ी खुशखबरी: सरकार ने बदला अपना ही फैसला, अब हर महीने खाते में आएंगे पूरे 5,500 रुपये - पढ़ें पूरी खबर       आज का पंचांग: शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 — तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का पूरा विवरण       आज का राशिफल: शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 — मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल और शुभ उपाय       भरी सभा में माइक पर गूंजा 'सत्ता का रसूख': CM के सलाहकार ने कमिश्नर को घुमाया फोन, बोले- बजट की चिंता छोड़ो, पेवर ब्लॉक का ऑर्डर दो       हिमाचल: गारंटियों पर सियासी मरहम या जनकल्याण? 4 साल बाद शर्तों के साथ धरातल पर उतरी 1500 रुपये और मुफ्त बिजली की योजना       हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 'मुखिया' का टोटा, 441 प्रधानाचार्यों की कुर्सी खाली होने से चरमराई व्यवस्था       ताबो में माइनस 6.1 डिग्री तक गिरा पारा, जमने लगे झरने और मैदानी इलाकों में कोहरे की मार       हिमाचल कांग्रेस में सियासी सर्जरी: दो दिग्गज उपाध्यक्षों की छुट्टी, आलाकमान ने दिया अनुशासन का कड़ा संदेश       चंबा के संघणी बाजार में आधी रात को भड़की आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान       1400 साल की जिंदगी, न बुढ़ापा न बीमारी: क्या सुपरइंटेलिजेंट AI लिखने जा रहा है इंसान के 'अमरत्व' की नई परिभाषा? ऑक्सफोर्ड के पूर्व प्रोफेसर के चौंकाने वाले दावे ने विज्ञान जगत में मचाई हलचल - पढ़ें खबर.      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल के मिड-डे मील वर्करों के लिए बड़ी खुशखबरी: सरकार ने बदला अपना ही फैसला, अब हर महीने खाते में आएंगे पूरे 5,500 रुपये - पढ़ें पूरी खबर

November 27, 2026 04:19 PM
ओम प्रकाश ठाकुर

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए दोपहर का भोजन तैयार करने वाले हजारों मिड-डे मील कुक-कम-हेल्परों को शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत दी है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 27 नवंबर 2026 को नए आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि वर्करों को सालाना मिलने वाला 55, 000 रुपये का मानदेय अब 12 महीनों के बजाय पुरानी व्यवस्था के तहत 10 शैक्षणिक महीनों में ही दिया जाएगा।

स्कूल शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश की ओर से राज्य के सभी जिला उपनिदेशकों (प्रारंभिक शिक्षा) और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों (BEEOs) को इस संबंध में आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि विभाग द्वारा 24 सितंबर 2026 को मानदेय वितरण को लेकर जारी किए गए पिछले आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

गौरतलब है कि शिक्षा निदेशालय ने 24 सितंबर को एक आदेश जारी कर मिड-डे मील वर्करों के सालाना 55, 000 रुपये के मानदेय को 10 महीनों के बजाय 12 बराबर मासिक किश्तों में देने का प्रावधान किया था। इस व्यवस्था के लागू होने से वर्करों का मासिक मानदेय घटकर लगभग 4, 583 रुपये प्रति माह रह गया था, जिसका प्रदेश भर में भारी विरोध शुरू हो गया था।

हिमाचल प्रदेश मिड-डे मील वर्कर यूनियन (संबद्ध सीटू) और प्रदेश के हजारों कुक-कम-हेल्परों ने सरकार और शिक्षा निदेशालय के इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। यूनियन ने चेतावनी दी थी कि यदि 12 महीने की इस नई प्रणाली को वापस लेकर पुरानी व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज किया जाएगा।

वर्करों के लगातार विरोध और उनकी जायज मांगों पर विचार करते हुए अब शिक्षा निदेशालय ने अपना पुराना फैसला पलट दिया है। नए आदेशों के लागू होने के बाद अब कुक-कम-हेल्परों को पूर्व की भांति 10 शैक्षणिक महीनों तक प्रति माह पूरे 5, 500 रुपये की दर से मानदेय का भुगतान किया जाएगा।

विभागीय नियमावली के अनुसार, इस 5, 500 रुपये के मासिक मानदेय में केंद्र और राज्य सरकार के 90:10 अनुपात वाले मूल हिस्से के तहत 1, 000 रुपये प्रति माह (10 महीनों के 10, 000 रुपये) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले टॉप-अप हिस्से के तहत 4, 500 रुपये प्रति माह (10 महीनों के 45, 000 रुपये) का भुगतान किया जाता है, जिससे कुल वार्षिक राशि 55, 000 रुपये बनती है।

शिक्षा निदेशालय के इस ताजा फैसले से हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत हजारों मिड-डे मील वर्करों में खुशी की लहर है। निदेशालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना किसी देरी के नई व्यवस्था के अनुरूप वर्करों के मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

भरी सभा में माइक पर गूंजा 'सत्ता का रसूख': CM के सलाहकार ने कमिश्नर को घुमाया फोन, बोले- बजट की चिंता छोड़ो, पेवर ब्लॉक का ऑर्डर दो

हिमाचल: गारंटियों पर सियासी मरहम या जनकल्याण? 4 साल बाद शर्तों के साथ धरातल पर उतरी 1500 रुपये और मुफ्त बिजली की योजना

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 'मुखिया' का टोटा, 441 प्रधानाचार्यों की कुर्सी खाली होने से चरमराई व्यवस्था

ताबो में माइनस 6.1 डिग्री तक गिरा पारा, जमने लगे झरने और मैदानी इलाकों में कोहरे की मार

हिमाचल कांग्रेस में सियासी सर्जरी: दो दिग्गज उपाध्यक्षों की छुट्टी, आलाकमान ने दिया अनुशासन का कड़ा संदेश

चंबा के संघणी बाजार में आधी रात को भड़की आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

शिमला में नशा तस्करों के साम्राज्य पर पुलिस की बड़ी चोट: 1.38 करोड़ की संपत्ति सीज, 38 गिरफ्तार - पढ़ें पूरी खबर..

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: हिमाचल हाईकोर्ट के जज जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर होंगे त्रिपुरा के मुख्य न्यायाधीश - पढ़ें पूरी खबर

हमीरपुर में आवारा और पालतू कुत्तों का आतंक: 10 महीने में करीब 6 हजार लोग बने शिकार

हिमाचल पर गहराया कर्ज का संकट: राजस्व का 88 फीसदी हिस्सा केवल वेतन, पेंशन और ब्याज में खर्च