हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | February 19, 2026
हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..       हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..       18 फरवरी 2026 राशिफल: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का 'महाजमावड़ा', उच्च के मंगल करेंगे मालामाल! जानें मेष से मीन तक का हाल       आज का पंचांग: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का महासंयोग! जानें 18 फरवरी के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       '500 बुजुर्ग तड़प कर मर गए, बच्चे नहीं आए': विदेश में मजे कर रही संतानों पर सांसद का शख़्त प्रस्ताव, मांगा 'पासपोर्ट रद्दीकरण' का कानून - जाने क्या है मामला       हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..       सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: 'विधानसभा क्या है?' जब स्पीकर के इस सवाल पर अटक गए संजोली कॉलेज के छात्र, कुलदीप पठानियां ने पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में सरकार के खिलाफ पेंशनरों का महा-संग्राम: "अपनों पर खजाना लुटाया, बुज़ुर्गों को ठेंगा दिखाया", बजट सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | बिलासपुर

आंगनबाड़ी केंद्र के पास चल रहा शराब का ठेका तो हटा नही, उल्टा राजनीतिक दवाब के चलते आंगनबाड़ी केंद्र ही हटा दिया, कमरा न मिलने से सड़क पर आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे, ग्रामीण में रोष, पढ़ें पूरी खबर..

June 08, 2023 08:00 PM

आंगनबाड़ी केंद्र के पास चल रहा था शराब का ठेका, ग्रामीणों ने की ठेका हटाने की शिकायत, विभाग ने उल्टा आंगनबाड़ी केंद्र ही हटा दिया, आंगनबाड़ी केंद्र को कमरा न मिलने से ग्रामीण परेशान, पढ़ें पूरी खबर..

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में आंगनबाड़ी केंद्र के पास चल रहे शराब ठेके का विरोध हुआ तो ठेके को हटाने के बजाय उल्टा आंगनबाड़ी केंद्र को ही शिफ्ट किया जा रहा है। यह मामला बिलासपुर जिले के विकास खंड झंडूता की बड़गांव पंचायत का है। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र के 20 मीटर दायरे में नियमों के ताक पर रखकर शराब ठेका चलाया जा रहा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय झंडूता की ओर से यह आंगनबाड़ी केंद्र सितंबर 2016 से चलाया जा रहा है।

बड़गांव पंचायत प्रधान निक्कू राम के साथ ग्रामीणों सीमा देवी, भूपेंद्र सिंह गुलेरिया, प्रकाश चंद और कांता देवी सहित अन्य आरोप है कि साल 2019 में नियमों को ताक पर रखकर केंद्र के पास ही शराब की दुकान खोल दी गई। इसका विरोध भी किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि बीते 23 मई को पंचायत ने आबकारी एवं कराधान विभाग को भी आंगनबाड़ी केंद्र के पास शराब ठेका होने की बात बताई थी। साथ ही विभाग से कार्रवाई की मांग भी की थी। वहीं, एक जून को आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों के अभिभावकों की बैठक में भी शराब के ठेके का स्थान बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया था।

बाल विकास परियोजना अधिकारी झंडूता ने भी 3 मई को पत्र संख्या 1-13/2006-07 के तहत आबकारी एवं कराधान विभाग घुमारवीं से आंगनबाड़ी केंद्र के पास से ठेका हटाने को कहा था। विभाग ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का स्थान ही बदलने का निर्णय किया। बताया जा रहा है कि राजनीतिक दबाव के चलते यह करना पड़ा है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने 5 जून को आंगनबाड़ी केंद्र को बदलने के आदेश पत्र संख्या 1-13/2006-07 झंडूता 133 के तहत दिए हैं। उधर, अब आंगनबाड़ी केंद्र को शिफ्ट करने के लिए बच्चों के लिए सभी सुविधाओं के साथ कमरा नहीं मिल रहा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी के अपने फैसले को बदलकर केंद्र को शिफ्ट करने की कार्रवाई संदेह के घेरे में है। ग्रामीणों ने विभाग से शराब ठेके को हटाने की मांग विभाग और सरकार से की है।

जिला परियोजना अधिकारी हरीश मिश्रा ने बताया कि खबर के माध्यम से इस बारे में जानकारी मिली थी। आंगनबाड़ी केंद्र या किसी भी शिक्षण संस्थान के नजदीक शराब का ठेका नहीं होना चाहिए। आंगनबाड़ी केंद्र अगर उस स्थान पर ठेके से पहले का है तो केंद्र को वहां से नहीं उठाया जा सकता। अगर इस तरह का विभाग की तरफ से कोई प्रपत्र निकला गया है तो इसके बारे में बाल विकास परियोजना अधिकारी झंडूता से जानकारी हासिल की जाएगी। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

उधर, झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा आंगनबाड़ी केंद्र को शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने पहले भी ईटीओ से शराब ठेके को शिफ्ट करने की बात कही थी। वह अभी बाहर हैं। वापस आने पर इस बारे में उचित कदम उठाएंगे।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..

सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: 'विधानसभा क्या है?' जब स्पीकर के इस सवाल पर अटक गए संजोली कॉलेज के छात्र, कुलदीप पठानियां ने पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में सरकार के खिलाफ पेंशनरों का महा-संग्राम: "अपनों पर खजाना लुटाया, बुज़ुर्गों को ठेंगा दिखाया", बजट सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..

सोना ₹1.80 लाख से फिसला: क्या अब 80,000 से नीचे जाने की है तैयारी? जानें विशेषज्ञों की भविष्यवाणी - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा: 11वें सत्र का आगाज; राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत, सीएम ने अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सर्वदलीय बैठक; विधानसभा अध्यक्ष ने मांगा रचनात्मक सहयोग - पढ़ें पूरी खबर..